लोकसभा चुनाव परिणाम: 2019 के नतीजे 1977 और 1980 जैसे हैं, न कि 2014 की तरह

राकेश किशोर (हिटी) नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने भारतीय राजनीति में खुद को एक मजबूत स्तंभ की तरह स्थापित कर लिया है। अगर वर्तमान रुझानों को देखें तो 2019 के नतीजे 1977 और 1980 के परिणाम की तरह है, जब देश में एक...

an indian bharatiya janata party  bjp  supporter shouts slogans and holds the party flag as he celeb

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने भारतीय राजनीति में खुद को एक मजबूत स्तंभ की तरह स्थापित कर लिया है। अगर वर्तमान रुझानों को देखें तो 2019 के नतीजे 1977 और 1980 के परिणाम की तरह है, जब देश में एक राजनीतिक पार्टी का वर्चस्व था।

चुनाव आयोग की वेबसाइट से जो आंकड़े लिए गए हैं उसमें यह दिखाया गया है कि सुबह 11 बजकर 3 मिनट तक करीब 19 फीसदी वोटों की गिनती हुई थी। बीजेपी 28 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही थी और उसका वोट शेयर करीब 40 फीसदी था, जो 2014 के उसके वोट शेयर से 9 फीसदी ज्यादा था।

1984 के बाद से अब तक ऐसा वोट शेयर किसी भी पार्टी के पक्ष में देखने को नहीं मिला। उस चुनाव में भावनात्मक तौर पर लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया था। उस वक्त कांग्रेस का वोट शेयर 48.1 फीसदी था और उसने 415 सीटें जीती थी।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल और प्रियंका को लिखा ये संदेश

अगर यही रुझान बना रहता है तो 2019 का परिणाम ठीक वैसा ही होगा जैसी जीत 1977 में जनता पार्टी और 1980 में कांग्रेस पार्टी को हासिल हुई थी। साल 1980 में कांग्रेस ने 353 लोकसभा सीट 42.7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जीती थी। जबकि, 1977 में जनता पार्टी ने 41.3 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 295 सीटों पर विजय का पताका फहराया था।

कुछ क्षेत्रों को छोड़ दें तो पूरा रूझान 1977 और 1980 ही है। एक तरफ जहां जनता पार्टी को 1977 के चुनाव में उत्तरी राज्यों में शानदार जीत मिली थी, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश (42 में से 41 पर जीत) और कर्नाटक (28 में से 26 पर जीत) में जीत दर्ज की थी। ठीक उसी तरह 1980 में कांग्रेस देश के सभी राज्यों में अधिकतर सीटें जीतने के बावजूद पश्चिम बंगाल में सिर्फ चार लोकसभा सीट ही जीत पाई थी।

ये भी पढ़ें: बंगाल में मतदान के दौरान हुई भारी हिंसा दे रही थी परिवर्तन का संकेत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।