फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019- सासाराम सीट से अबतक 115 प्रत्याशियों की जमानत हुई है जब्त

लोकसभा चुनाव 2019- सासाराम सीट से अबतक 115 प्रत्याशियों की जमानत हुई है जब्त

सासाराम लोकसभा सीट से जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशियों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। अब तक चुनाव लड़ने वालों में मात्र 23 प्रत्याशी ही अपना जमानत बचा सके हैं। शेष 77 फीसदी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो...

लोकसभा चुनाव 2019- सासाराम सीट से अबतक 115 प्रत्याशियों की जमानत हुई है जब्त
सासाराम | निज प्रतिनिधिFri, 26 Apr 2019 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम लोकसभा सीट से जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशियों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। अब तक चुनाव लड़ने वालों में मात्र 23 प्रत्याशी ही अपना जमानत बचा सके हैं। शेष 77 फीसदी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो चुकी है। अर्थात 1952 से लेकर 2014 तक कुल 16 बार लोकसभा के चुनाव हुए।

इन चुनावों में कुल 149 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें  कुल 115 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो चुकी है। सबसे कम प्रत्याशियों की जमानत 1977 तथा सबसे ज्यादा प्रत्याशियों की जमानत 1991 व 1996 के लोकसभा चुनाव में जब्त हुई थी। 1977 में मात्र तीन उम्मीदवार ही चुनाव लड़े थे। इनमें  एक प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई थी। 1991 तथा 19996 के लोकसभा चुनाव में कुल 19-19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें 17-17 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

कितनी है जमानत राशि 
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अनुसार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशियों को एक निश्चित राशि जमा करनी पड़ती है। प्रत्याशियों को यह राशि नामांकन के समय जमा करनी पड़ती है। इसी राशि को जमानत राशि कहते है। जमानत की राशि सामान्य तथा आरक्षित प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग है। सामान्य कोटि के प्रत्याशियों को जमानत की राशि 25 हजार रुपए जमा करनी पड़ती है।

Lok Sabha Elections 2019- छेदी पासवान सहित पांच ने किया नामांकन

कब होती है जमानत जब्त
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत जमानत राशि के अलावा कुल मत का निर्धारित भाग तक प्रत्याशियों को वोट प्राप्त करना जरूरी होता है। अगर निर्धारित भाग तक मत प्राप्त नहीं होते हैं, तो प्रत्याशियों द्वारा जमा की गई राशि को जब्त कर लिया जाता है। अधिनियम के अनुसार जमानत राशि बचाने के लिए प्रत्याशियों को कुल पड़े मत का छठवां भाग लाना अनिवार्य है। अन्यथा उनकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।

2137868 मतदाताओं की है संख्या
1117678 पुरूष मतदाताओं की है संख्या
1020124 महिला मतदाताओं की है संख्या
6496 सर्विस वोटरों की है संख्या 
66 जेंडर वोटरों की है संख्या 
58825 पीडब्लूडी वोटरों की संख्या 
1991  व 1996 के चुनाव मे सबसे ज्यादा प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें