Hindi News लोकसभा चुनाव राजस्थान लोकसभा चुनाव

राजस्थान लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

राजस्थान लोकसभा चुनाव परिणाम

Rajasthan Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुल सात चरणों में वोटिंग होनी है। पिछले चुनाव में राजस्थान लोकसभा की कुल 25 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 24 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। विधानसभा चुनाव 2023 में अशोक गहलोत को राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी, भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई और भजनलाल शर्मा राज्य के नए सीएम बने। राजस्थान में इस बार दो चरणों में लोकसभा का चुनाव हुआ। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 12 सीटों पर वोटिंग हुई। वहीं शेष बची 13 सीटों पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को वोट डाले गए।पहली बार अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ रही कांग्रेस<br>राजस्थान में इस बार भाजपा ने सभी 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं राज्य में पहली बार कांग्रेस अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ रही है। कांग्रेस ने तीन सीटें 'इंडिया' गठबंधन के लिए छोड़ी है। 22 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं सीकर से माकपा के अमराराम, डूंगरपुर-बांसवाड़ा से बीएपी के राजकुमार रौत और नागौर से आरएलपी के हनुमान बेनीवाल 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार हैं। गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल पिछले चुनाव में भाजपा के साथ थे।राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीटों में से सात सीटें आरक्षित हैं। दिलचस्प बात यह है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा ने सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 में भगवा दल ने 24 सीटों पर कब्जा किया, वहीं एक सीट पर हनुमान बेनीवाल जीते। तब उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से भाजपा ने गठबंधन किया था। पिछले लोकसभा चुनाव में भी राजस्थान में दो चरणों में वोटिंग हुई थी।राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में भाजपा की सरकार बनी थी। वसुंधरा राजे को राज्य का सीएम बनाया गया। इसके ठीक अगले साल हुए लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया। लेकिन साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। अशोक गहलोत सीएम बने। लेकिन पार्टी के अंदर मुसीबतें बढ़ती गईं। अशोक गहलोत और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट के बीच का मनमुटाव जगजाहिर हो गया। दोनों अक्सर मंचों से एक-दूसरे पर 'शब्द बाण' चलाने लगे। विधानसभा में हार का मुंह देखने वाली भाजपा अगले ही साल (2019) में लोकसभा में 24 सीटों पर जीत..और पढ़ें
  • बीजेपी14
  • आईएनसी+11
  • अन्य0
  • ;
लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान राज्य में कुल 25 सीटें हैं। इनमें से अनुसूचित जाति की 4 हैं और अनुसूचित जनजाति की 3 हैं।
राजस्थान में कुल 48955813 मतदाता हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी 52.21 % थी, जबकि महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी 47.79% थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 24 सीटें मिलीं। कांग्रेस के पास 0 सीटें थीं। अन्य को 25 सीटों पर जीत मिली। ..और पढ़ें

निर्वाचन क्षेत्र और उम्मीदवार

Filter By:Clear All