Hindi News लोकसभा चुनाव दिल्ली लोकसभा चुनाव

दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम

Delhi Lok Sabha Chunav : 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देशभर में कुल सात चरणों में वोटिंग हो रही है। यूं तो राजधानी दिल्ली लोकसभा की केवल सात सीटें हैं, लेकिन यहां होने वाले सभी चुनावों पर राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों की नजर होती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है। लेकिन लोकसभा की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। कुल 62 विधायकों के साथ दिल्ली में सरकार चला रही अरविंद केजरीवाल की पार्टी इस बार का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर लड़ रही है। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है।'आप' ने मिलाया कांग्रेस से हाथ<br>दिल्ली में प्रचंड बहुमत की सरकार चलाने वाली 'आप' के पास लोकसभा की एक भी सीट पर कब्जा नहीं है। 'इंडिया' गठबंधन के तहत केजरीवाल की पार्टी और कांग्रेस ने सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला तय कर लिया है। दिल्ली की चार सीटों पर 'आप' और तीन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। लेकिन इस गठबंधन से 'आप' और कांग्रेस दोनों को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने इस कदम के पीछे गठबंधन को ही जिम्मेदार ठहराया। यही नहीं, दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक नसीब सिंह और नीरज बसोया ने भी पार्टी छोड़ दी है। वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने भी बीते दिनों आम आदमी पार्टी छोड़ दी है।इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प<br>'आप' और कांग्रेस 4:3 के फॉर्मूला पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ रही है। वहीं सभी सीटों पर कब्जा करने वाली भाजपा ने केवल मशहूर गायक मनोज तिवारी को ही रिपीट किया है। दरअसल, भाजपा ने सात में छह सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से टिकट दिया है। यहां से मीनाक्षी लेखी का टिकट कट गया है। वहीं डॉक्टर हर्षवर्धन, हंस राज हंस और रमेश विधूड़ी जैसे दिग्गज नेताओं को भी टिकट नहीं मिला है।..और पढ़ें
  • बीजेपी7
  • एएपी+0
  • अन्य0
  • ;
लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली राज्य में कुल 7 सीटें हैं। इनमें से अनुसूचित जाति की 1 हैं और अनुसूचित जनजाति की 0 हैं।
दिल्ली में कुल 14327649 मतदाता हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी 55.02 % थी, जबकि महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी 44.98% थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 7 सीटें मिलीं। कांग्रेस के पास 0 सीटें थीं। अन्य को 7 सीटों पर जीत मिली। ..और पढ़ें

निर्वाचन क्षेत्र और उम्मीदवार

Filter By:Clear All