Hindi News देश LIVE: ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम में बोले मोदी: रूस को 1 बिलियन डॉलर कर्ज देगा भारत

LIVE: ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम में बोले मोदी: रूस को 1 बिलियन डॉलर कर्ज देगा भारत

PM Narendra Modi Russia Visit 2nd Day Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 20वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी का यह...

LIVE:  ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम में बोले मोदी: रूस को 1 बिलियन डॉलर कर्ज देगा भारत
5th Eastern Economic Forum
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Shankar
Thu, 05 Sep 2019 01:54 PM

PM Narendra Modi Russia Visit 2nd Day Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 20वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी का यह रूस दौरा काफी अहम है क्योंकि इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पहले दिन पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने व्यापार एवं निवेश, तेल एवं गैस, खनन, परमाणु ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा, वायु एवं समुद्री सम्पर्क, परिवहन आधारभूत ढांचा, हाई-टेक, बाहरी अंतरिक्ष और लोगों के बीच सम्पर्क के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। आज पीएम मोदी के रूस दौरे का अखिरी दिन है। 

देखें रुस में जापानी पीएम के साथ मोदी की मुलाकात:

 

PM Narendra Modi Russia Visit 2nd Day Live Updates:

Thu, 05 Sep 2019 01:54 PM

रूस को 1 बिलियन डॉलर कर्ज देगा भारत: मोदी

ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम में पीएम मोदी ने कहा कि फार ईस्ट के विकास के लिए भारत रूस को एक बिलियन डॉलर कर्ज देगा।

Thu, 05 Sep 2019 01:39 PM

रूस में बोले मोदी- हम मिलकर स्पेस की दूरियां भी पार करेंगे

ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम में मोदी ने कहा कहा कि हमने रूस के साथ मिलकर संबंधों को सरकारी दायरे से बाहर लाकर प्राइवेट इंडस्ट्री के बीच ठोस सहयोग तक पहुंचाया है। हम अपने संबंधों को राजधानियों के बाहर, राज्य और क्षेत्र तक ले गए हैं। हमने क्षेत्र में सहयोग को अपनी स्पेशल एंड प्रेवीलेज स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के सांचे में ढाला है। हम मिलकर स्पेस की दूरियां भी पार करेंगे और समंदर से समृद्धि भी लाएंगे

Thu, 05 Sep 2019 01:34 PM

प्रकृति से उतना ही लें, जितने की जरूरत हो: मोदी

ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम में मोदी ने कहा कि प्रकृति से हमें उतना ही लेना चाहिए, जितने की जरूरत हो। प्रकृति से तालमेल हमारी सदियों पुरानी परंपरा रही है। 

Thu, 05 Sep 2019 01:29 PM

दो साल पहले मुझे पुतिन ने न्योता दिया: मोदी

दो साल पहले मुझे पुतिन ने न्योता दिया: मोदी

Thu, 05 Sep 2019 01:28 PM

भारत और रूस के बीच भरोसे का रिश्ता : मोदी

5th Eastern Economic Forum को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझ पर 130 करोड़ भारतीयों का भरोसा है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच भरोसे का रिश्ता है। 

Thu, 05 Sep 2019 01:24 PM

ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम में मोदी का संबोधन

रूस में ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम में पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि मैं राष्ट्रपति पुतिन का आभारी हूं। 

Thu, 05 Sep 2019 12:35 PM

भारतीय बिजनेस पवेलियन में पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय बिजनेस पवेलियन का दौरा किया।

Thu, 05 Sep 2019 08:58 AM

पीएम मोदी ने मलेशिया के सामने जाकिर नाइक का मुद्दा उठाया

विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के पीएम के सामने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया। दोनों पक्षों ने फैसला किया है कि हमारे अधिकारी मामले के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे।

Thu, 05 Sep 2019 08:34 AM

ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में हिस्सा लेंगे, जहां पीएम मोदी को ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में बोलना है। इस मंच पर अंतरराष्ट्रीय मसलों के साथ-साथ ट्रेड के मुद्दों पर बात होगी। 

Thu, 05 Sep 2019 07:55 AM

पीएम मोदी मलेशिया के पीएम से मिले

रूस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद के बीच हुई मुलाकात।

Thu, 05 Sep 2019 07:54 AM

पीएम मोदी और शिंजो आबे की मुलाकात का वीडियो

रूस: पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गर्मजोशी से मुलाकात, देखें वीडियो

Thu, 05 Sep 2019 07:52 AM

पीएम मोदी और शिजों आबे की मुलाकात

रूस: पीएम नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से व्लादिवोस्तोक में मिले।

Thu, 05 Sep 2019 07:51 AM

बुधवार को पुतिन और मोदी में दो घंटे तक वार्ता

बुधवार को दोनों नेताओं ने 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता की। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच दो घंटे तक एक पोत पर अकेले में बातचीत हुई। इसके बाद मोदी ने पुतिन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम दोनों किसी भी देश के आंतरिक मामले में बाहरी दखल के खिलाफ हैं।