Hindi News देश MP election result 2018 live: कांग्रेस ने किया 121 नवनिर्वाचित विधायकों के समर्थन का दावा

MP election result 2018 live: कांग्रेस ने किया 121 नवनिर्वाचित विधायकों के समर्थन का दावा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP election 2018 या फिर Madhya pradesh vidhan sabha chunav result 2018) के नतीजों का ऐलान हो गया है। राज्य की सभी 230 सीटों पर कुल 2899 उम्मीदवार उतारे गए थे। मध्य...

MP election result 2018 live: कांग्रेस ने किया 121 नवनिर्वाचित विधायकों के समर्थन का दावा
mp election result 2018 live updates
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: GunateetEdited By: Madan
Wed, 12 Dec 2018 04:27 PM

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP election 2018 या फिर Madhya pradesh vidhan sabha chunav result 2018) के नतीजों का ऐलान हो गया है। राज्य की सभी 230 सीटों पर कुल 2899 उम्मीदवार उतारे गए थे। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) समेत कई दिग्गजों ने चुनाव प्रचार किया था। वहीं, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी (Rahul Gandhi), ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आदि नेताओं ने कैंपेनिंग की थी। बता दें कि राज्य के भिंड जिले के महगांव सीट पर सबसे अधिक 34 और पन्ना जिले की गुन्नौर सीट पर सबसे कम 4 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य की 230 सीटों में से 47 सीटें एसटी और 35 एससी के लिए रिजर्व हैं।

यहां पढ़ें मध्य प्रदेश की पार्टी वाइज रिजल्ट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 रिजल्ट लाइव अपडेट्स (MP election result 2018 live updates) नीचे पढ़ें: 

Wed, 12 Dec 2018 04:27 PM

मप्र में कांग्रेस ने किया 121 नवनिर्वाचित विधायकों के समर्थन का दावा

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये 121 नवनिर्वाचित विधायकों के समर्थन का दावा किया है। प्रदेश में 28 नवम्बर को हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज सुबह मतगणना समाप्त होने पर कांग्रेस ने 114 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है, जो कि बहुमत के आंकड़े 116 से मात्र दो सीटें कम है। 

Wed, 12 Dec 2018 04:25 PM

कर्ज माफी का वचन पूरा करे कांग्रेस, चौकीदारी की जिम्मेदारी मेरी: शिवराज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में मिली हार के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कई सवालों के जवाब दिए। शिवराज ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कांग्रेस 10 दिन के अंदर अपना कर्ज माफी का वादा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुद कहा था कि अगर दस दिन के अंदर कर्ज माफी नहीं होती है तो फिर मुख्यमंत्री को बदल देंगे। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 15 साल तक जनता के लिए काम किया। किसानों और गरीबों के लिए दिन रात काम किया।

Tue, 11 Dec 2018 11:54 PM

कांग्रेस ने किया मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश

कमलनाथ ने राज्यपाल से आज रात ही मिलने का समय मांगा, कांग्रेस कर सकती है सरकार बनाने का दावा पेश

Tue, 11 Dec 2018 11:40 PM

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने राज्यपाल से समय मांगा

MP: कमलनाथ ने राज्यपाल से आज रात ही मिलने का समय मांगा, कांग्रेस कर सकती है सरकार बनाने का दावा पेश। 

Tue, 11 Dec 2018 09:12 PM

मप्र के सबसे धनी प्रत्याशियों में शामिल कांग्रेस नेता ने जीती चुनावी जंग

मध्यप्रदेश के सबसे धनी प्रत्याशियों में शामिल कांग्रेस नेता संजय शुक्ला ने इंदौर-1 क्षेत्र में भाजपा के निवर्तमान विधायक और मौजूदा उम्मीदवार सुदर्शन गुप्ता को मंगलवार को 8,163 मतों से परास्त किया। इसके साथ ही, कांग्रेस ने भाजपा के कब्जे वाली यह सीट छीन ली। 

Tue, 11 Dec 2018 07:17 PM

सांवेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीते

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट जीते। 
 

Tue, 11 Dec 2018 07:14 PM

कांग्रेस के उम्मीदवार सुखराम साल्वे पराजित

प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा सीट से 18,949 मतों के अंतर से विजयी घोषित किये गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सुखराम साल्वे को पराजित किया। शाह ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

Tue, 11 Dec 2018 06:14 PM

चंदेरी विधानसभा सीट का रिजल्ट

मध्यप्रदेश के चंदेरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के भूपेंद्र द्विवेदी को लगभग 4500 मतों से पराजित कर भाजपा से यह सीट छीन ली।
 

Tue, 11 Dec 2018 05:12 PM

MP election result: मध्यप्रदेश परिणाम थांदला

मध्यप्रदेश की थांदला विधानसभा सीट से कांग्रेस के वीर सिंह भूरिया प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा  के कलसिंह भाबर को पराजित कर सीट छीन ली।

Tue, 11 Dec 2018 04:38 PM

MP chunav result 2018: सरकार बनाने के लिये कांग्रेस ने बसपा, सपा और बढ़त वाले निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क किया

भाषा के अनुसार, मध्यप्रदेश में मतगणना के रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिये संभावित सहयोगियों की तलाश में मतगणना में बढ़त बनाये हुए निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के नेताओं से संपर्क किया है।

Tue, 11 Dec 2018 04:19 PM

MP election result: रुझानों में कांग्रेस 115 सीटों पर आगे

मध्य प्रदेश चुनाव के रुझानों में कांग्रेस इस समय 115 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा बीजेपी 105 पर आगे चल रही। वहीं, बसपा को चार सीटों पर बढ़त है।

Tue, 11 Dec 2018 03:16 PM

MP Chunav Result 2018: रुझानों में बीजेपी 112 सीटों पर आगे

MP Chunav Result 2018: रुझानों में बीजेपी 112 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 107 सीटों पर आगे चल रही है।

Tue, 11 Dec 2018 02:28 PM

Mp vidhan sabha chunav result 2018: शिवराज के साले मसानी तीसरे स्थान पर चल रहे

भाषा के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर बालाघाट के वारा-सिवनी विधानसभा क्षेत्र से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच चल रहा है। मुख्यमंत्री चौहान के साले संजय मसानी ने चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी और कांग्रेस ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा था। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ. योगेंद्र निर्मल और कांग्रेस के बागी निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप जायसवाल के बीच देखने को मिल रहा है।

Tue, 11 Dec 2018 02:20 PM

MP election latest update: रुझानों में बीजेपी आगे

MP election result latest update: रुझानों के अनुसार, बीजेपी इस समय 112 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 107 सीटों पर बढ़त है। वहीं, बसपा पांच सीटों पर आगे चल रही।

Tue, 11 Dec 2018 01:21 PM

MP chunav result 2018: बीजेपी की अर्चना सिंह आगे

वार्ता के अनुसार, रुझान में मध्यप्रदेश की छतरपुर विधानसभा सीट से भाजपा  की अर्चना सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आलोक चतुवेर्दी से  लगभग 308 मतों से आगे।

Tue, 11 Dec 2018 12:40 PM

MP Chunav 2018 Result Update: रुझानों में बीजेपी की सरला राउत आगे

भाषा के अनुसार, रुझानों में मध्यप्रदेश की सबलगढ विधानसभा सीट से भाजपा के सरला राउत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के लाल सिंह केवट से लगभग 2600 मतों से आगे।

Tue, 11 Dec 2018 12:16 PM

MP Vidhan Sabha Chunav Result 2018: रुझानों में कांग्रेस को फिर से बढ़त

मध्य प्रदेश में रुझानों के अनुसार, कांग्रेस को एक बार फिर से बढ़त मिल गई है। इस समय कांग्रेस 115 पर आगे चल रही है तो वहीं, बीजेपी 103 पर आगे चल रही है।

Tue, 11 Dec 2018 12:09 PM

MP chunav 2018 result: पीछे चल रहे हैं शिवराज कैबिनेट के दो मंत्री

भाषा के अनुसार, रुझानों में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के दो मंत्री रुस्तम सिंह और डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। सिंह अपनी मुरैना सीट से जबकि मिश्रा दतिया सीट से पीछे चल रहे हैं।

Tue, 11 Dec 2018 11:42 AM

Madhya Pradesh election 2018 result: रुझानों में बीजेपी को 112 सीटों पर बढ़त

रुझानों के अनुसार, बीजेपी अभी 112 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 108 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा को पांच सीटों पर बढ़त मिल रही है।

Tue, 11 Dec 2018 11:26 AM

रुझानों से साफ है राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है- सचिन पायलट

राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्याक्ष सचिन पायलट ने कहा कि रुझानों से यह साफ है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पिछले बार हमारे पास 21 सीटें थी। हमें अंतिम आंकड़ों का इंतजार करना चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व और विधायक यह फैसला करेंगे कि किसे क्या भूमिका दी जाएगी।