Hindi News देश जोरमथंगा शनिवार को लेंगे मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ

जोरमथंगा शनिवार को लेंगे मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Mizoram Assembly Election Result 2018: मिजोरम में इस बार मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने पूर्ण बहुतम के साथ जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को बुरी हार झेलनी पड़ी। सीएम लाल...

जोरमथंगा शनिवार को लेंगे मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ
मिजो नेशनल फ्रंट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: MohanEdited By: Madan
Wed, 12 Dec 2018 10:03 PM

Mizoram Assembly Election Result 2018: मिजोरम में इस बार मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने पूर्ण बहुतम के साथ जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को बुरी हार झेलनी पड़ी। सीएम लाल थनहवला अपनी दोनों विधानसभा सीटों सेरछिप और चम्फाई साउथ से हार गए हैं। 40 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं जिसमें 26 सीटों पर MNF के उम्मदवारों ने जीत हासिल की है वहीं 5 सीटें कांग्रेस, एक बीजेपी और 8 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

वहीं कांग्रेस का मिजोरम में आखिरी किला भी ध्वस्त हो गया है। पिछले 10 साल से मिजोरम की सत्ता पर राज कर रही कांग्रेस इस 2018 विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार गई। इस बार मिजो नेशनल फ्रंट को पूर्ण बहुमत के साथ जीत गई है। 2008 से राज्य के सीएम रहे लाल थनहवला इस चुनाव में अपनी दोनों सीटों पर हार गए।

Wed, 12 Dec 2018 10:03 PM

जोरमथंगा शनिवार को लेंगे मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथंगा को शनिवार को पूर्वाह्न 12 बजे यहां राजभवन में मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी जाएगी। राज्य के प्रोटोकोल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Tue, 11 Dec 2018 05:22 PM

मिजोरम के सभी 40 सीटों के परिणाम घोषित, MNF को मिला बहुमत

मिजोरम विधानसभा चुनाव के सभी 40 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें से 26 सीटें जीतकर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। अब 10 सालों से चला आ रहा कांग्रेस राज खत्म हो जाएगा। MNF के अलावा कांग्रेस ने 5, बीजेपी ने 1 और अन्य के खाते में 8 सीटें गई।

Tue, 11 Dec 2018 05:10 PM

लेंगतेंग सीट से MNF के एल थंगमाविया जीते

मिजोरम के लेंगतेंग विधानसभा सीट से एमएनएफ के एल थंगमाविया ने कांग्रेस के एच रोहनुला को 1772 मतों से हराया।

Tue, 11 Dec 2018 05:09 PM

MNF के पछुंगा ने कांग्रेस के आर ललनुन्थरा हराया

मिजोरम के लुंगलेई साउथ विधानसभा सीट से एमएनएफ के पछुंगा ने कांग्रेस के आर ललनुन्थरा को 2441 मतों से हराया।

Tue, 11 Dec 2018 05:09 PM

मामित विधानसभा सीट से कांग्रेस के एच ललजिरलियाना जीते

मिजोरम के मामित विधानसभा सीट से एमएनएफ (MNF) के एच ललजिरलियाना ने कांग्रेस के जॉन रोतलुंगलियाना को 407 मतों से हराया। एमएनएफ ने यह सीट कांग्रेस से छीनीं है।

Tue, 11 Dec 2018 04:43 PM

MNF ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की, कांग्रेस की बड़ी हार

मिजोरम 2018 विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को बड़ी हार का समाना करना पड़ा है। 38 सीटों के परिणाम घोषित के बाद मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 26 सीटों में जीत दर्ज की है। जबकि जबकि 5 सीटें कांग्रेस, एक सीट बीजेपी और 6 सीटें अन्य के खाते में गई है।

Tue, 11 Dec 2018 04:36 PM

MNF के लवमावमा तोछावंग ने निर्दलीय के ललरिंगपुती को महज 72 वोटों से हराया

मिजोरम के लुंगलेई विधानसभा सीट से एमएनएफ (MNF) के लवमावमा तोछावंग ने निर्दलीय ललरिंगपुती को महज 72 वोटों से हराया। एमएनएफ ने कांग्रेस से यह सीट छीनी।

Tue, 11 Dec 2018 04:33 PM

तवी विधानसभा सीट से MNF के आर ललजिरलियाना जीते

मिजोरम के तवी विधानसभा सीट से एमएनएफ के आर ललजिरलियाना ने निर्दलीय उम्मीदवार आर ललथटलुआंगा ने 184 मतों से हराया। एमएनएफ ने कांग्रेस से यह सीट छीनी। 

Tue, 11 Dec 2018 04:32 PM

थोरांग विधानसभा सीट से जीते जोदिनतुलंगा राल्टे

मिजोरम के थोरांग विधानसभा सीट से कांग्रेस के जोदिनतुलंगा राल्टे ने एमएनएफ के रोहमिंगलियाना को 124० मतों से हराकर सीट बरकरार रखी।

Tue, 11 Dec 2018 04:24 PM

तुइकुम विधानसभा सीट से जीते MNF के इंजी. ललरिनावमा

मिजोरम के तुइकुम विधानसभा सीट से एमएनएफ (MNF) के इंजी. ललरिनावमा ने कांग्रेस के संगजेला तलाऊ को 1397 से हराकर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

Tue, 11 Dec 2018 04:22 PM

कांग्रेस के निहारकांति चकमा ने BJP के कीनारंजन चकमा को हराया

मिजोरम के तुईपुई विधानसभा सीट से कांग्रेस के निहारकांति चकमा ने भारतीय जनता पार्टी के कीनारंजन चकमा को 2385 मतों से हराकर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

Tue, 11 Dec 2018 02:39 PM

26 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित

मिजोरम विधानसभा चुनाव के 26 सीटों के परिणाम घोषित। इनमें से 17 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीद्वार जीते हैं जबकि 4 सीटें कांग्रेस और 5 सीटें अन्य के खाते में गई है।

Tue, 11 Dec 2018 02:14 PM

24 सीटों के परिणाम घोषित

मिजोरम विधानसभा चुनाव के 24 सीटों के परिणाम घोषित। इनमें से 15 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीद्वार जीते हैं जबकि 4 सीटें कांग्रेस और 5 सीटें अन्य के खाते में गई है। MNF के शानदार प्रदर्शन से आइज़ोल में स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है।

Tue, 11 Dec 2018 01:26 PM

लुंगलेई नार्थ सीट से MNF के वनललतनपुइया जीत

मिजोरम के लुंगलेई नार्थ विधानसभा सीट पर एमएनएफ (MNF) के वनललतनपुइया ने निर्दलीय वी मलसवामतलुंगा को 395 मतों से हराया, उन्होंने कांग्रेस से यह सीट छीनी।

Tue, 11 Dec 2018 01:25 PM

ईस्ट तुईपुई सीट से MNF के रामथनमाविया जीते

मिजोरम के ईस्ट तुईपुई विधानसभा सीट से एमएनएफ (MNF) के रामथनमाविया ने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय सी लल तनपुइया को 587 मतों से हराया। एमएनएफ ने यह सीट कांग्रेस से छीनी।

Tue, 11 Dec 2018 01:24 PM

तुईचांगसीट से निर्दलीय उम्मीदवार तवानलुईया जीते

मिजोरम की तुईचांग विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार तवानलुईया ने मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के डब्ल्यू छउनवमा को 739 मतों से हराया।

Tue, 11 Dec 2018 01:21 PM

17 सीटों के परिणाम घोषित

मिजोरम विधानसभा चुनाव के 17 सीटों के परिणाम घोषित। 12 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीद्वार जीते जबकि 5 सीटें अन्य के खाते में गई।

Tue, 11 Dec 2018 01:13 PM

14 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित

मिजोरम विधानसभा चुनाव के 14 सीटों के परिणाम घोषित हो गए है। इनमें से 11 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीद्वार जीतें हैं जबकि 3 सीटें अन्य के खाते में गई है। वहीं अभी 26 सीटों के रुझान आने हैं जिसमें MNF- 14, कांग्रेस- 6, भाजपा- 1 और अन्य-5 सीटों पर आगे चल रही हैं।

Tue, 11 Dec 2018 12:46 PM

आइजोल ईस्ट से जोरमथांगा आगे

मिजो नेशलन फ्रंट (MNF) के अध्यक्ष जोरमथांगा आइजोल ईस्ट विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

Tue, 11 Dec 2018 12:33 PM

सेरछिप सीट से भी हारे सीएम थनहवला

मिजोरम के सेरछिप विधानसभा सीट से भी हारे सीएम लाल थनहवला, जोराम पीपल्स मूवमेंट के लालदूहोमा ने 283 वोटों से हराया।