Hindi News देश BJP के लोग कहते हैं कि हमें नया भारत बनाना है, महागठबंधन कहता है 'हमें नया PM बनाना है': अखिलेश

BJP के लोग कहते हैं कि हमें नया भारत बनाना है, महागठबंधन कहता है 'हमें नया PM बनाना है': अखिलेश

कभी राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे मायावती और मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को एक ही मंच साझा किया। करीब ढाई दशक पहले मुलायम ने कांशीराम के साथ मंच साझा किया था। अब वे मायावती के साथ मंच...

BJP के लोग कहते हैं कि हमें नया भारत बनाना है, महागठबंधन कहता है 'हमें नया PM बनाना है': अखिलेश
मायावती, मुलायम और अखिलेश यादव
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: MadanEdited By: Vinit
Fri, 19 Apr 2019 02:10 PM

कभी राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे मायावती और मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को एक ही मंच साझा किया। करीब ढाई दशक पहले मुलायम ने कांशीराम के साथ मंच साझा किया था। अब वे मायावती के साथ मंच साझा कर रहे हैं। दोनों की ये संयुक्त रैली आज मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में हो रही है। लोकसभा चुनाव में इस रैली के कई मायने निकाले जा रहे हैं। अखिलेश यादव, सतीश मिश्रा समेत दोनों दलों के अन्य नेता भी एक साथ मंच पर हैं।  रैली में करीब 2 लाख लोगों को इकट्ठा करने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। प्रशासन ने भी पूरी तरह इंतजाम कर लिए हैं। ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है।

पढ़ें Lok Sabha Elections 2019 से जुड़े LIVE UPDATES:
 

Fri, 19 Apr 2019 01:41 PM

बसपा-सपा ने दिल्ली को करीब कर दिया: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर दिल्ली का रास्ता किसी ने अच्छा बनाया है तो वह सपा और बसपा है। दोनों ने दिल्ली को आपसे करीब ला दिया। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि दोनों के लिए दिल्ली करीब ला दें।

Fri, 19 Apr 2019 01:40 PM

अखिलेश यादव ने साधा BJP पर निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि BJP के लोग कहते हैं कि हमें नया भारत बनाना है, महागठबंधन कहता है कि हमें नया PM बनाना है और तभी नया भारत बनेगा।

Fri, 19 Apr 2019 01:35 PM

अखिलेश ने मायावती का व्यक्त किया आभार

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सबसे पहले मायावती का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह ऐतिहासिक पल है। आपने जनता से अपील की है कि नेताजी को बहुत बहुमत से जिताएं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस अपील के बाद मैनपुरी की जनता ऐतिहासिक वोटों से नेताजी को जीताने जा रही है। नेताजी ने कहा कि आप हमारे बीच आई हैं, हम आपका आदर करते हैं। 
 

Fri, 19 Apr 2019 01:30 PM

जनता BJP के बहकावे में आने वाली नहीं है: मायावती

मायावती ने कहा कि बीजेपी के बहकावे में जनता नहीं आने वाली है। दो चरण में पता चल गया है कि इनकी हालत बहुत खराब है। इसलिए मेरी अपील है कि आप लोगों को किसी भी बहकावे में न आकर हमारे गठबंधन को कामयाब बनाना है।

Fri, 19 Apr 2019 01:23 PM

मायावती का बीजेपी पर निशाना

मायावती ने कहा कि केंद्र में आजादी के बाद कांग्रेस या बीजेपी की ही रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी के केंद्र की गलत नीतियों की वजह इन्हें केंद्र और राज्यों की सत्ता से बाहर होना पड़ा है। और अब बीजेपी आरएसएसवादी, संकीर्ण, जातिवादी आदि की वजह से सत्ता से बाहर चली जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इनकी नई नाटकबाजी चौकीदारी भी नहीं बचा पाएगी।

Fri, 19 Apr 2019 01:20 PM

कभी लेने पड़ते हैं कठिन फैसले: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कभी कठिन फैसले भी लेने पड़ते हैं।

Fri, 19 Apr 2019 01:16 PM

मुलायम को दिलाएंगे ऐतिहासिक जीत: मायावती

यूपी के मैनपुरी की रैली में मायावती ने कहा कि जबरदस्त भीड़ को देखकर लग रहा है मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से ऐतिहासिक जीत जरूर दिलाएंगे।

Fri, 19 Apr 2019 01:02 PM

मैनपुरी से चुनावी मैदान में हैं मुलायम सिंह यादव

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव मैदान में हैं। 1995 गेस्ट हाउस कांड के बाद यह पहला मौका होगा जब वह मायावती के साथ नजर आएंगे। करीब ढाई दशक पहले मुलायम ने कांशीराम के साथ मंच साझा किया था। अब वह मायावती के साथ मंच साझा करेंगे। हालांकि, मायावती ने गठबंधन के दौरान कह दिया था कि वह गेस्ट हाउस कांड को किनारे रखकर जनहित के लिए यह गठबंधन कर रही हैं। 

Fri, 19 Apr 2019 12:33 PM

कुछ अनमने से थे मुलायम

इस साझा रैली के लिए मुलायम कुछ अनमने से थे। उन्होंने 1 अप्रैल को अपने नामांकन के दिन पत्रकारों के इस प्रश्न पर कि 19 अप्रैल की रैली के बारे में क्या कहना है, कहा था कि वो दिन अभी दूर है, देखेंगे। इसके बाद भी गाहे-बगाहे उनके अखिलेश के गठबंधन संबंधी निर्णय विरोधी बयान आते रहे।