Hindi News देश Lok Sabha Election 2019 Second Phase: 12 राज्यों की 95 सीटों पर 1596 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Lok Sabha Election 2019 Second Phase: 12 राज्यों की 95 सीटों पर 1596 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के दूसरे चरण (2nd Phase Voting) में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान खत्म हो चुका है। कुछ सीटों पर मतदान शाम पांच बजे...

Lok Sabha Election 2019 Second Phase: 12 राज्यों की 95 सीटों पर 1596 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद
लोकसभा चुनाव 2019 दूसरे चरण का मतदान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Gunateet
Thu, 18 Apr 2019 07:37 PM

 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के दूसरे चरण (2nd Phase Voting) में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान खत्म हो चुका है। कुछ सीटों पर मतदान शाम पांच बजे खत्म हो गया। कुछ सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान जारी था। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 61.12 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 75.27 फीसदी मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत का ये आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

पांच बजे तक (8 सीटों) पर हुई वोटिंग

असम - 5: करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, नौगांव
छत्तीसगढ़- 3: राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर

छह बजे तक (87 सीटें) पर हुई वोटिंग

उत्तर प्रदेश- (8): नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी
बिहार-(5):  शनगंज, कटिहार, पुर्णिया, भागलपुर, बांका
कर्नाटक - (14): उदुपी-चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार
महाराष्ट्र - (10): बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर
ओडिशा -(5): बरगढ़, सुंदरगढ़, बलांगीर, कंधमाल, अस्का
तमिलनाडु - (38): तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदुर, कांचीपुरम, अराकोनम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरानी, विलुपुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयम्बटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करुर, तिरुचिरापल्ली, पेरंबलूर, कुडालोर, चिदंबरम, मायिलादुथराई, नागापट्टनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरई, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथूकुडी, टेनकासी, कन्याकुमारी
पश्चिम बंगाल - (3): जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, रायगंज
जम्मू कश्मीर - (2): श्रीनगर, उधमपुर
मणिपुर - (1) : इनर मणिपुर

पुडुचेरी - (1) : पुडुचेरी

 दूसरे दौर में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं। वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये भी दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। जम्मू कश्मीर की श्रीनगर और ऊधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीटें भी दूसरे चरण के मतदान में शामिल हैं। 

सिर्फ तमिलनाडु की मदुरै सीट पर सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक मतदान चलेगा। दूसरे चरण में चुनाव वाली 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1596 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

दूसरे चरण के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा, द्रमुक नेता दयानिधि मारन, ए राजा, कनिमोई, महाराष्ट्र के पूर्ण मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, भाजपा की हेमा मालिनी, नेशनल कांफ्रेस के फारुख अब्दुल्ला और बसपा के दानिश अली की किस्मत दांव पर है। उम्मीदवारों की सूची में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्णन भी शामिल हैं। वह चेन्नई लोकसभा क्षेत्र से एंटी करप्शन डायनमिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं। लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 11 अप्रैल को हुए चुनाव में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो चुका है। मतगणना 23 मई को होगी।

पढ़ें Lok Sabha Elections 2019 2nd Phase Voting LIVE UPDATES:

Thu, 18 Apr 2019 06:33 PM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 61.12 फीसदी मतदान हुआ

Thu, 18 Apr 2019 04:47 PM

शैलूमरादा थिकम्मा ने बेंगलुरु ग्रामीण सीट से वोट डाला

कर्नाटक: 107 वर्षीय बुजुर्ग महिला और पद्म अवॉर्ड से सम्मानित शैलूमरादा थिकम्मा ने बेंगलुरु ग्रामीण सीट से वोट डाला।

Thu, 18 Apr 2019 03:00 PM

पश्चिम बंगाल: चोपरा में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, EVM को पहुंचाया गया नुकसान

पश्चिम बंगाल: चोपरा में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, EVM को पहुंचाया गया नुकसान

 

 

Thu, 18 Apr 2019 03:00 PM

तमिलनाडु की 38 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 39.49 फीसदी वोटिंग

तमिलनाडु की 38 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 39.49 फीसदी वोटिंग

 

 

Thu, 18 Apr 2019 02:59 PM

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 51.60 फीसदी वोटिंग

 

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 51.60 फीसदी वोटिंग

 

 

Thu, 18 Apr 2019 02:58 PM

जानें उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 1 बजे तक कितनी हुई वोटिंग

जानें उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 1 बजे तक कितनी हुई वोटिंग

 

 

Thu, 18 Apr 2019 02:57 PM

कर्नाटक में दोपहर 1 बजे तक 36.31 फीसदी वोटिंग।

कर्नाटक में दोपहर 1 बजे तक 36.31 फीसदी वोटिंग

 

 

Thu, 18 Apr 2019 02:57 PM

आडिशा में दोपहर 1 बजे तक 33 फीसदी वोटिंग।

आडिशा में दोपहर 1 बजे तक 33 फीसदी वोटिंग।

 

 

Thu, 18 Apr 2019 02:56 PM

असम की पांच सीटों पर एक बजे तक 46.42 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हो रहे दूसरे चरण के मतदान में असम के पांच संसदीय क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक करीब 46.42 प्रतिशत वोट पड़े। करीमगंज (एससी), सिलचर, स्वशासी जिला (एसटी), नौगांव और मंगलदोई संसदीय क्षेत्रों में बनाए गए कुल 8,992 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। अधिकारी के अनुसार कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिलीं लेकिन चुनावकर्मियों ने उसका निपटारा कर दिया। मंगलदोई में एक बजे तक सबसे अधिक 50.97 प्रतिशत, स्वशासी जिला (एसटी) में 49.90 प्रतिशत, करीमगंज (एससी) 46.87 प्रतिशत और सिलचर में 44.13 प्रतिशत मतदान हुआ।
 

Thu, 18 Apr 2019 12:48 PM

बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक 25.6 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को बिहार की पांच लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका के करीब 25.6 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर 12 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग किया। भाषा के अनुसार, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीटों के क्रमश: 26.2 प्रतिशत, 25.0 प्रतिशत, 25.5 प्रतिशत, 23.0 प्रतिशत और 28.3 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Thu, 18 Apr 2019 11:55 AM

Lok sabha election second phase: ओडिशा में सुबह नौ बजे तक सात फीसदी मतदान

ओडिशा में पांच लोकसभा और 35 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए गुरुवार को हो रहे मतदान के पहले दो घंटों में लगभग सात प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव सहित 279 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। 76.93 लाख से अधिक मतदाता गुरुवार के मतदान में 279 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां कुल 76,93,123 मतदाताओं में से 37,47,493 महिला मतदाता हैं। कम से कम 605 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने बुधवार को एक महिला चुनाव अधिकारी को गोली मार दी थी और मतदान केंद्रों पर जा रहे दो वाहनों और एक मोटरसाइकिल को आग लगा दी थी। दोनों घटनाएं नक्सल प्रभावित कंधमाल जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं थीं, जहां नक्सलियों ने लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहा है।  

Thu, 18 Apr 2019 11:55 AM

Lok sabha elections 2019: मतदान कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Lok sabha elections 2019: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बृहस्पतिवार को मतदान ड्यूटी के दौरान सहायक शिक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। कांकेर जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के कामता मतदान केंद्र में तैनात सहायक शिक्षक तुकालु राम नरेटी की आज दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय शिक्षक नरेटी की ड्यूटी आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई थी। आज सुबह छह बजे मतदान शुरू होने से पहले नरेटी ने सीने में दर्द की शिकायत की और बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। घटना के तत्काल बाद वहां मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Thu, 18 Apr 2019 11:46 AM

बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशी सांसद भोला सिंह को सुरक्षकर्मी से बहस पर नोटिस जारी

यूपी के बुलंदशहर सांसद एवं बीजेपी प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह को सुरक्षाकर्मी ने बूथ पर जाने से रोका था। उन्होंने भाजपा का चुनाव चिह्न लगा पटका पहन रखा था। बाद में उन्हेंने सुरक्षाकर्मी से डीएम से बात कराई, जिसपर पटका उतारने के बाद सुरक्षा कर्मी ने उन्हें पोलिंग बूथ के अंदर जाने दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही उनके अन्य किसी भी बूथ पर जाने और घूमने पर रोक भी लगा दी गई है।

Thu, 18 Apr 2019 11:24 AM

जानें बिहार में अभी तक इन सीटों पर क्या रहा मतदान प्रतिशत

11 बजे तक मतदान

किशनगंज 19.07 प्रतिशत 

कटिहार 21 प्रतिशत 

भागलपुर 18 प्रतिशत 

बांका 18.32 प्रतिशत  

पूर्णिया 18 प्रतिशत 

Thu, 18 Apr 2019 11:01 AM

चुनाव के बाद सीखूंगी खेत में फसल काटना: हेमा

मैंने यहां बहुत काम किया है। मुझे पांच साल और चाहिए। उसके बाद यहां बदलाव दिखने लगेगा। बहुत सालों से यहां काम ही नहीं हुआ था। बाहर से आने की वजह से मुझे यहां की कमियां दिखती हैं। उन्हें ही दूर करने की कोशिश कर रही हूं। जाति के नाम पर किसी को वोट नहीं मिलेगा। विकास के नाम पर वोट मिलेंगे। ऐसा ही कहना था सांसद हेमामालिनी का। वे मथुरा में अपने घर पर मीडिया कर्मियों से बात कर रही थीं। 
 

Thu, 18 Apr 2019 10:58 AM

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने अपनी पत्नी के साथ हासन के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया

कर्नाटक: पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने अपनी पत्नी के साथ हासन के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया

 

 

Thu, 18 Apr 2019 10:56 AM

कर्नाटक: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी डाला वोट

कर्नाटक: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी डाला वोट

 

 

Thu, 18 Apr 2019 10:46 AM

आगरा सीट: खंदौली में मतदाताओं का हंगामा, सिपाही से नोकझोंक 

आगरा लोकसभा सीट के खंदौली के गांव बमान में आदर्श बूथ 247 और 248 पर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। सिपाही पर मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया। जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। उनकी सिपाही से नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सिपाही ने नेमप्लेट नहीं लगा रखी है। करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा। कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत एसडीएम अभिषेक बिंद और सीओ अतुल कुमार से की। तब अफसरों ने सिपाही को फटकार लगाई। इसके बाद ही मतदान शुरू हुआ। भाजपाई सिपाही को हटाने की मांग पर अड़े थे। सिपाही का कहना था कि मतदाता मोबाइल लेकर आए थे। इसीलिए रुका था। नेमप्लेट टूट गई है।

Thu, 18 Apr 2019 10:44 AM

केंद्रीय मंत्री और बक्सर से बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

बिहार: केंद्रीय मंत्री और बक्सर से बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर के पोलिंग बूथ पर मतदान किया

 

 

Thu, 18 Apr 2019 10:43 AM

उत्तर प्रदेश: मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी महेश पाठक और गठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश: मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी महेश पाठक और गठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह ने डाला वोट