Hindi News देश लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान खत्म, 62.56 प्रतिशत मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान खत्म, 62.56 प्रतिशत मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 51 सीटों पर सोमवार को 62.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो पिछले चुनाव की तुलना में लगभग एक प्रतिशत अधिक है। उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने बताया कि सात राज्यों की...

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान खत्म, 62.56 प्रतिशत मतदान दर्ज
LokSabha Elections 5th Phase LIVE: सुबह 9 बजे तक यूपी में 6.36% और बिहार में 7.74% वोटिंग, 51 सीटों पर मतदान जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: ShivendraEdited By: Mohan
Tue, 07 May 2019 04:33 AM

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 51 सीटों पर सोमवार को 62.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो पिछले चुनाव की तुलना में लगभग एक प्रतिशत अधिक है। उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने बताया कि सात राज्यों की 51 सीटों पर शाम छह बजे तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक 62.56 प्रतिशत मतदान हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर मत प्रतिशत 61.75 रहा था। हालांकि इस चरण में पिछले चार चरणों की तुलना में मत प्रतिशत सबसे कम रहा।

उन्होंने पिछले चार चरणों के मतदान संबंधी अंतिम आंकड़ों के आधार पर बताया कि पहले चरण में 69.50 प्रतिशत, दूसरे चरण में 69.44 प्रतिशत, तीसरे चरण में 68.40 प्रतिशत और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था। सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है।

Mon, 06 May 2019 01:51 PM

दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

दोपहर एक बजे तक बिहार में 24.49%, जम्मू कश्मीर में 6.54%, राजस्थान में 33.82%, मध्य प्रदेश में 31.46%, यूपी में 26.53%, पश्चिम बंगाल में 39.55% और झारखंड में 37.24% मतदान हुआ है। कुल वोटिंग 31.29% हुई है।

Mon, 06 May 2019 11:55 AM

पांचवें चरण में सुबह 11 बजे तक 15% मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 11 बजे तक 16 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में 51 सीटों पर वोटिंग जारी है।

Mon, 06 May 2019 11:16 AM

सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत

सुबह 10 बजे तक बिहार में 11.51%, जम्मू कश्मीर में 1.36%, मध्य प्रदेश में 13.18%, राजस्थान में 14, यूपी में 9.85, पश्चिम बंगाल में 16.56 और झारखंड में 13.46% मतदान हुआ है। कुल मतदान 12.65% हो चुका है।

Mon, 06 May 2019 09:56 AM

जयंत सिन्हा वोट डालने पहुंचे

केंद्रीय मंत्री और झारखंड के हजारीबाग से बीजेपी उम्मीदवार जयंत सिन्हा वोट डालने पहुंचे। सिन्हा कांग्रेस के गोपाल साहू और सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। 

Mon, 06 May 2019 09:37 AM

5th Phase Voting: कश्मीर के पोलिंग बूथ पर ग्रेनेड से हमला, बंगाल में झड़प

लोकसभा चुनाव के पांचवें चररण के मतदान के दौरान जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के पोलिंग बूथ पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के बैरकपुर संसदीय सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने उनपर 'गुंडों' से हमला कराया।

Mon, 06 May 2019 09:24 AM

पांचवें चरण में सुबह 9 बजे तक मतदान

बिहार में सुबह नौ बजे तक 7.74%, जम्मू कश्मीर में 0.28%, मध्य प्रदेश में 0.92%, राजस्थान में 1.44%, उत्तर प्रदेश में 6.36%, पश्चिम बंगाल में 4.51% और झारखंड में 6.09% वोटिंग हुई है।

Mon, 06 May 2019 08:18 AM

मायावती ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बीएसपी प्रमुख ने लखनऊ में वोट डाला। इसके बाद उन्होंने वोट डालने की अपील की।

Mon, 06 May 2019 08:01 AM

राजनाथ सिंह ने डाला वोट

केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने पोलिंग बूथ संख्या 333 पर मतदान किया। वोट डालने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

Mon, 06 May 2019 07:42 AM

PM मोदी ने की वोट डालने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें चरण में मतदान करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया कि लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में वोट डालने की अपील करता हूं। एक वोट हमारे लोकतंत्र को समृद्ध करने और भारत के बेहतर भविष्य में योगदान देने का सबसे प्रभावी तरीका है। मुझे उम्मीद है कि मेरे युवा मित्र रिकॉर्ड संख्या में मतदान करेंगे।

Mon, 06 May 2019 07:32 AM

वोट डालने पहुंचे राज्यवर्धन सिंह राठौड़

राजस्थान: केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अपनी पत्नी के साथ जयपुर के एक पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचे।

Mon, 06 May 2019 07:30 AM

छपरा के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग

बिहार के छपरा के एक पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर से वोट डालने पहुंचे एक बुजुर्ग।

Mon, 06 May 2019 07:13 AM

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा पहुंचे वोट डालने

झारखंड के हजारीबाग में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी पत्नी नीलिमा सिन्हा के साथ पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। यहां से उनके बेटे जयंत सिन्हा के मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल साहू और सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहत चुनावी मैदान में हैं। 

 

 

Mon, 06 May 2019 07:09 AM

सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान शुरू

सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान शुरू

Mon, 06 May 2019 07:08 AM

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर पोलिंग स्टेशन के बाहर लगी महिलाओं की लंबी कतारें

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर पोलिंग स्टेशन के बाहर लगी महिलाओं की लंबी कतारें 

 

 


 

Mon, 06 May 2019 07:07 AM

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पोलिंग स्टेशन के बाहर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी कातरें 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पोलिंग स्टेशन के बाहर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी कातरें 

 

 

 

Mon, 06 May 2019 03:02 AM

इन सीटों पर है चुनाव

  • उत्तर प्रदेश (14 सीटें) : अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा
  • राजस्थान (12 सीटें) : श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर।
  • मध्य प्रदेश (07 सीटें) : टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल
  • पश्चिम बंगाल (07 सीटें) : बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग
  • बिहार (05 सीटें) : सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर
  • झारखंड (04 सीटें) : कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग
  • जम्मू-कश्मीर (02 सीटें) : लद्दाख, अनंतनाग
Mon, 06 May 2019 02:57 AM

उत्तर प्रदेश: अमेठी में रोचक मुकाबला

इस चरण में सबसे दिलचस्प मुकाबला अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच होगा। पिछले आम चुनाव में भी यह मुकाबला रोचक हो गया था। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने कांग्रेस के समर्थन में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। पांचवें चरण में करीब दो करोड़ 47 लाख मतदाता कुल 182 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे। वर्ष 2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी बची अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं।

Mon, 06 May 2019 02:57 AM

झारखंड: दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के भाग्य का फैसला 

राजधानी रांची समेत चार सीटों के लिए 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाग्य का फैसला होगा। रांची में भाजपा ने अपने पांच बार के सांसद रामटहल चौधरी का टिकट अंतिम क्षणों में काट दिया। नाराज चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। जाति से महतो रामटहल इस क्षेत्र से लगभग तीन लाख महतो मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।

Mon, 06 May 2019 02:54 AM

बिहार: लालू, रामविलास, हुकुमदेव की साख दांव पर 

इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और हुकुमदेव नारायण की प्रतिष्ठा दांव पर है। मधुबनी से पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव के पुत्र अशोक यादव, हाजीपुर से रामविलास के भाई पशुपति पारस और सारण से लालू के समधी चंद्रिका राय मैदान में है। इनमें से सबसे दिलचस्प मुकाबला सारण में होगा जहां चंद्रिका राय का खुद उनके दामाद तेजप्रताप विरोध कर रहे हैं। 

Mon, 06 May 2019 02:53 AM

मध्यप्रदेश: भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर 

सात सीटों के अलावा सीधी संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्र 195-डेम्हा में पुनर्मतदान होगा। इस चरण में 1.19 करोड़ मतदाता वोट कर 110 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वर्ष 2014 में इन सभी सातों सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। इन सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा एवं कांग्रेस के बीच है।