LIVE UPDATES
रिफ्रेशLIVE : राजस्थान के अगले CM अशोक गहलोत, डिप्टी CM होंगे सचिन पायलट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के नाम का फैसला कर लिया है। राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे तो वहीं सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के नाम का फैसला कर लिया है। राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे तो वहीं सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के बाद गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने जितने भी वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। सचिन पायलट ने कहा, सरकार आम लोगों के हित में काम करेगी। इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में दिनभर चली जोर आजमाइश के बाद मध्य प्रदेश की कमान कमलनाथ को सौंपने का फैसला किया।
पढ़ें , पल-पल के LIVE UPDATES :
रुके हुए काम पूरे करेंगे : अशोक गहलोत
सीएम पद के नाम की घोषणा के बाद अशोक गहलोत बोले, पुराने प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता से पूरा करेंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर राहुल के घर चल रही बैठक खत्म
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर राहुल के घर चल रही बैठक खत्म।
राजस्थान के अगले CM अशोक गहलोत, डिप्टी CM होंगे सचिन पायलट
राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट होंगे।
राजस्थान के CM पर सस्पेंस खत्म, अशोक गहलोत होंगे अगले मुख्यमंत्री
राजस्थान के CM पर सस्पेंस खत्म, अशोक गहलोत होंगे अगले मुख्यमंत्री : ANI
राजस्थान के CM पर सस्पेंस खत्म, अशोक गहलोत होंगे अगले मुख्यमंत्री : ANI #RajasthanAssemblyelection2018 #AshokGehlot #RahulGandhi
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 14, 2018
राहुल ने ट्वीट की गहलोत और पायटल की फोटो
राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट की अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ फोटो। लिखा, एकजुट राजस्थान
The united colours of Rajasthan! pic.twitter.com/D1mjKaaBsa
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2018
राहुल से मिलकर निकले गहलोत और पायलट
राहुल गांधी से मुलाकात कर निकले अशोक गहलोत और सचिन पायलट, सीएम के नाम पर सस्पेंस कायम।
#RahulGandhi से मुलाकात कर निकले #AshokGehlot और #SachinPilot , राजस्थान के सीएम के नाम पर सस्पेंस कायम।#AssemblyElections2018
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 14, 2018
पार्टी में इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं : सुरजेवाला
पार्टी में इस बात को लेकर कोई विवाद या मतभेद नहीं है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कौन मुख्यमंत्री होगा, बातचीत चल रही है : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला
राहुल गांधी का फैसला मान्य होगा : अशोक गहलोत
राहुल गांधी का फैसला मान्य होगा, आलाकमान तय करेंगे कौन बनेगा राजस्थान का सीएम : अशोक गहलोत
आज फिर राहुल गांधी से मिलने पहुंचे गहलौत और पायलट
राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर संस्पेंस बरकरार, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे अशोक गहलोत और सचिन पायलट।
राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर संस्पेंस बरकरार, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे अशोक गहलोत और सचिन पायलट#ashokghalot #SachinPilot
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 14, 2018
17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे कमलनाथ
कमलनाथ 17 दिसंबर को 1:30 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
#KamalNath 17 दिसंबर को 1:30 बजे #MadhyaPradesh के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे #AssemblyElectionResults2018 #MadhyaPradeshElections2018 #Congress
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 14, 2018
राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने में कोई देरी नहीं हो रही : अशोक गहलौत
राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने में कोई देरी नहीं हो रही है। बीजेपी झूठ फैला रही है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री चुनने के लिए सात दिन का समय लिया था और महाराष्ट्र में 9 दिन का समय लगा था। प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है। जब भी इतना बड़े फैसले लिए जाते हैं उनमें थोड़ा समय लगता है : अशोक गहलौत
#Rajasthan के मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने में कोई देरी नहीं हो रही है। #BJP झूठ फैला रही है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री चुनने के लिए सात दिन का समय लिया था और महाराष्ट्र में 9 दिन का समय लगा था। प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है : #AshokGehlot pic.twitter.com/0qzeNMsQYw
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 14, 2018
राजस्थान पर माथपच्ची
गुरुवार को राजस्थान को लेकर दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने कई बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दिन में दो बार यह खबर आई कि दोनों नेताओं को जयपुर के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं, पर कुछ देर बाद ही इससे इनकार कर दिया गया। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो देर रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोबारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ बैठक कर सहमति बनाने की कोशिश की।
पायलट-गहलोत ने की शांति की अपील
राजस्थान में कुछ स्थानों पर समर्थकों के हंगामे के कारण सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की।
छत्तीसगढ़ के लिए विधायकों से राय ली
गुरुवार देर शाम राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ बैठक की। यहां विधायकों की राय के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी ऑडियो संदेश के जरिए राय ली गई है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू और डॉ चरणदास महंत का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि यह नेता शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मिल सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण होने की संभावना है।