Hindi News क्रिकेट WT20 WC 2018: आॅस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर भारतीय महिलाओं ने लगाया जीत का चौका

WT20 WC 2018: आॅस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर भारतीय महिलाओं ने लगाया जीत का चौका

आईसीसी टी-20 विमेंस वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत का चौका लगाया। ग्रुप-बी में अपने सभी चारों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम...

WT20 WC 2018: आॅस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर भारतीय महिलाओं ने लगाया जीत का चौका
Smriti Mandhana.jpg (Photo: ICC)
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Deepak
Sun, 18 Nov 2018 05:23 PM

आईसीसी टी-20 विमेंस वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत का चौका लगाया। ग्रुप-बी में अपने सभी चारों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम शीर्ष पर रही। प्रोविंस स्टेडियम गयाना में खेले गए आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के शानदार 83 और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बहुमूल्य 43 रन की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में आॅस्ट्रेलियाई विमेंस टीम 19.4 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। भारत के लिए गेंदबाजी में अनुजा पाटिल ने 3, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और राधा यादव ने 2-2 विकेट झटके। स्मृति मंधाना को उनकी बेहतरीन पारी के लिए 'मैन आॅफ द मैच' चुना गया। ग्रुप-बी से भारत और आॅस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। वहीं ग्रुप ए से इंग्लैंड और विंडीज की टीमों ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया है। एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में 22 नवंबर को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला इंग्लैंड और विंडीज के बीच होने वाले आखिरी ग्रुप मैच के विजेता से होगा। 23 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 24 नवंबर को खेला जाएगा।

इस मैच में दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन:

आॅस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, एलिसा हिली (विकेटकीपर), मेग लैनिंग (कप्तान), एश्ले गार्डनर, एलिस विलानी, राचेल हेंस, एलिसी पेरी, सोफी मॉलिनुएक्स, डेलिसा किमिंस, टॉयला व्लॉएमिक, मेगन स्कट।    

भारत: स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, डयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अनुजा पाटिल, पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी।

    

Sat, 17 Nov 2018 11:03 PM

11वें ओवर की समाप्ति पर आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 61/4 है।

11वें ओवर की समाप्ति पर आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 61/4 है। एलिस पेरी और राचेल हेंस की जोड़ी क्रीज पर है। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो जबकि राधा यादव और पूनम यादव ने एक एक विकेट चटकाया है।

Sat, 17 Nov 2018 10:59 PM

10वें ओवर की समाप्ति पर आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 57-3 है

10वें ओवर की समाप्ति पर आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 57-3 है। राधा यादव ने आॅस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग को वेदा कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। राचेल हेंस और एश्ले गार्डनर की जोड़ी क्रीज पर है।

Sat, 17 Nov 2018 10:49 PM

7वें ओवर की समाप्ति पर आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 44-2 है

7वें ओवर की समाप्ति पर आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 44-2 है। मेग लैनिंग 7 और एश्ले गार्डनर 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी, अनुजा पाटिल और दीप्ति शर्मा ने अभी तक गेंदबाजी की है। जिसमें दीप्ति ने आॅस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स को पवेलियन लौटाया है।

Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM

दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी, आॅस्ट्रेलिया को दिया दोहरा झटका

Sat, 17 Nov 2018 10:39 PM

5वें ओवर की समाप्ति पर आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 31-2 है। 

5वें ओवर की समाप्ति पर आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 31-2 है। एश्ले गार्डनर और मेग लैनिंग की जोड़ी क्रीज पर है। स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 5वें ओवर की पहली दो गेंदों पर आॅस्ट्रेलिया की दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने पहले एलिस विलानी को वेदा कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद अगले ही गेंद पर बेथ मूनी को क्लीन बोल्ड कर दिया। मूनी ने  19 और एलिस विलानी ने 6 रन बनाए। 


 

Sat, 17 Nov 2018 10:09 PM

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर बनाए 167 रन

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तेज तर्रार 43 रन बनाकर भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। राधा यादव 1 रन बनाकर नाबाद लौटीं। आॅस्ट्रेलिया के लिए एलिसी पेरी ने 3, डेलिसा किमिंस और एश्ले गार्डनर को 2-2 विकेट मिले। मेगन स्कट के हाथ भी 1 सफलता लगी। 
 

Sat, 17 Nov 2018 09:57 PM

शानदार 83 रन बनाकर आउट हुईं स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना ने शानदार 83 रन की पारी खेलकर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मजबूत स्कोर की ओर पहुंचाया। उन्होंने मेगन स्कट की गेंद पर एलिसी पेरी द्वारा लपके जाने से पहले अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया तथा 9 चौके और 3 छक्के उड़ाए।

Sat, 17 Nov 2018 09:48 PM

एलिसी पेरी ने डी हेमलता को क्लीन बोल्ड कर भारत के 5वें विकेट का पतन किया

एलिसी पेरी ने डी हेमलता को क्लीन बोल्ड कर भारत के 5वें विकेट का पतन किया। हेमलता ने 3 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। उनके आउट होने के बाद दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आई हैं। स्मृति मंधाना अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Sat, 17 Nov 2018 09:41 PM

16वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 136-4 है

16वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 136-4 है। स्मृति मंधाना 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। डी हेमलता उनका साथ दे रही हैं। वेदा कृष्णमूर्ति के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। उन्होंने 3 रन बनाए। टॉयला व्लॉएमिक की गेंद पर एश्ले गार्डनर ने उनका शानदार कैच लपका। 

Sat, 17 Nov 2018 09:37 PM

15वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर तीन विकेट पर 128 रन है

15वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर तीन विकेट पर 128 रन है। स्मृति मंधाना 64 और वेदा कृष्णमृर्ति 2 रन बनाकर खेल रही हैं। इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में तीन चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 43 रन की तेज तर्रार पारी खेलकर भारत को मजबूत स्कोर की ओर पहुंचाया। वह डेलिसा किमिंस की गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाने के चक्कर में राचेल हेंस को कैच दे दिया।

Sat, 17 Nov 2018 09:19 PM

11वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 91-2 है

11वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर  91-2 है। स्मृति मंधाना 54 और हरमनप्रीत कौर 25 रन बनाकर खेल रही हैं। मंधाना ने 31 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला पचासा बनाया। हरमनप्रीत कौर आक्रामक बल्लेबाजी कर रही हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 2 छक्के और 1 चौका लगाया है।

Sat, 17 Nov 2018 09:03 PM

भारत ने गंवाया दूसरा विकेट, जेमिमा रोड्रिगेज 6 रन बनाकर आउट

सातवें ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 2 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 39 रन बनाकर खेल रही हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर दूसरे छोर पर मौजूद हैं। डेलिसा किमिंस ने जेमिमा रोड्रिगेज को स्लिप में एलिस विलानी के हाथों कैच आउट करा कर भारत के दूसरे विकेट का पतन किया।
 

Sat, 17 Nov 2018 08:55 PM

स्मृति मंधाना की शानदार बैटिंग, भारत शुरुआती विकेट गंवाने के बाद संभाला

पांचवें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 33-1 है। स्मृति मंधाना शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। उन्होंने अब तक 17 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 25 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिगेज उनका साथ निभा रही हैं।

Sat, 17 Nov 2018 08:49 PM

चौथे ओवर के बाद भारत का स्कोर 20-1 है

चौथे ओवर की समाप्ति पर भारत ने तानिया भाटिया का विकेट खोकर 20 रन बना लिए हैं। मंधाना 14 और रोड्रिगेज 2 रन बनाकर खेल रही हैं। आॅस्ट्रेलिया के लिए अब तक टॉयला व्लॉएमिक, मेगन स्कट और एश्ले गार्डनर ने गेंदबाजी की है।

Sat, 17 Nov 2018 08:44 PM

स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज की जोड़ी क्रीज पर

तीन ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 12-1 है। स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज की जोड़ी क्रीज पर है। 

Sat, 17 Nov 2018 08:42 PM

एश्ले गार्डनर ने तानिया भाटिया आउट कर भारत के पहले विकेट का पतन किया

एश्ले गार्डनर ने तानिया भाटिया को 2 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट कर भारत के पहले विकेट का पतन किया। आॅस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने तानिया का कैच लपका। उनके आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिगेज विकेट पर स्मृति मंधाना का साथ निभाने के लिए आई हैं।

Sat, 17 Nov 2018 08:36 PM

टॉयला व्लॉएमिक के पहले ओवर में बने सिर्फ 2 रन

पहले ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 2/0 है। टॉयला व्लॉएमिक ने आॅस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ओवर में भारतीय महिला ओपनर्स को बड़ा शॉट खेलने का कोई मौका नहीं दिया।

Sat, 17 Nov 2018 08:31 PM

स्मृति और तानिया ने शुरू की भारत की पारी

भारत की पारी शुरू हो गई है। स्मृति मंधाना और तानिया भाटिया की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। इन दोनों की कोशिश भारत को अच्छी शुरुआत देने की होगी।
 

Sat, 17 Nov 2018 08:16 PM

वेस्टइंडीज आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में

हैली मैथ्यूज (62 रन, 16/3) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर मौजूदा चैम्पियन वेस्टइंडीज ने आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के ग्रुप-ए मैच में श्रीलंका को 83 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Sat, 17 Nov 2018 08:15 PM

इंग्लैंड की महिला टीम टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में

आन्या श्रबसोले (11/3) की शानदार हैट्रिक और नताली स्किवेर (4/3) की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।