Hindi News देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, एल के आडवाणी की जगह गांधीनगर सीट से...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
PM narendra modi Blog
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Rakesh
Thu, 21 Mar 2019 11:25 PM

भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, एल के आडवाणी की जगह गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। केन्द्रीय मंत्री वी. के. सिंह, महेश शर्मा, स्मृति ईरानी क्रमश: गाजियाबाद, नोएडा, अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। राजनाथ सिंह लखनऊ से, जबकि नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा नेता जे पी नड्डा ने इस बात की जानकारी दी।

केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू और जितेन्द्र सिंह क्रमश: अरुणाचल प्रदेश पूर्व, उधमपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष मेदिनीपुर, केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने बिहार से पार्टी के सभी 17 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया, नामों की घोषणा गठबंधन सहयोगियों के साथ राज्य में की जायेगी।

BJP first list lok sabha elections 2019

भाजपा की पहली लिस्ट में 20 राज्यों के 181 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही तीन केंद्रशासित राज्यों के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान हुआ है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह से विशाल जॉली, दादर और नगर हवेली से नाटुभाई गोमनभाई पटेल और लक्षद्वीप (सुरक्षित) से अब्दुल खादिर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होने हैं चुनाव                                                  

चुनाव आयोग ने बीते 10 मार्च को लोकसभा और चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित दिया है। इसके तहत सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने वाले मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। उल्लेखनीय है कि 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव नौ चरण में कराया गया था। पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरु हो गई। जो कि 23 मई को मतगणना के बाद 27 मई को पूरी होगी।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिये 11 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये 19 मार्च को अधिसूचना जारी हो गई। जबकि तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी।

इसी तरह चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये दो अप्रैल को, पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर छह मई को होने वाले मतदान के लिये दस अप्रैल को, छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को होने वाले मतदान के लिये 16 अप्रैल को और सातवें व अंतिम चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को होने वाले मतदान के लिये 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी।

Thu, 21 Mar 2019 11:25 PM

महाराष्ट्र से भाजपा के उम्मीदवार

नंबुरदार (अनुसूचित जनजाति) से डॉ हीना विजय कुमार गोवित, धुले से डॉ. सुभाष रामराव भामरे, रावेर से रक्षा निखिल खडसे, अकोला से संजय शामराव धोतरे, वर्धा से रामदास चंद्रभंज तडस, नागपुर से नितिन जैराम गडकरी , गढ़चिरोली-चिमूर (अनुसूचित जनजाति) से अशोक महादेवराव नेते, चंद्रपुर से हंसराज गंगाराम अहीर, जालना से रावसाहब पाटिल दवे, भिवंडी से कपिल मोरेश्वर पाटिल, मुम्बई उत्तर से गोपाल चिन्यय शेट्टी, मुम्बई उत्तर मध्य से पूनम महाजन, अहमदनगर से सुजय विखे, बीड से डॉ प्रीतम गोपीनाथ मुंडे, लातुर (अनुसूचित जाति) से सुधाकर भालेराव श्रंगारे और सांगली से संजय पाटिल।

Thu, 21 Mar 2019 11:12 PM

असम से 8 और अरुणाचल से 2 भाजपा उम्मीदवार

असम से भाजपा के 8 उम्मीदवार- करीमगंज (सुरक्षित) से कृपानाथ मल्ला, सिल्चर से डॉ. राजदीप राय बंगाली, स्वायत्त जिला (सुरक्षित) से हरेन सिंह राय, गुवाहाटी से क्वीन ओझा, मंगलदोई से दिलीप सैकिया, जोरहाट से तपन गोगोई, डिब्रूगढ़ से रामेश्वर तेली और लखीमपुर से प्रधान बरुआ।

अरुणाचल से भाजपा के दो उम्मीदवार- अरुणाचल वेस्ट से तापिर गोओ और अरुणाचल ईस्ट से किरेन रिजिजू।

Thu, 21 Mar 2019 10:37 PM

उत्तर प्रदेश से भाजपा के उम्मीदवार

वाराणसी से नरेंद्र मोदी, मुजफ्फरपुर से संजीव बालियान, मुरादाबाद से सर्वेश कुमार, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, बागपत से डॉ सत्यपाल सिंह, गाजियाबाद से वीके सिंह, गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा, मथुरा से हेमा मालिनी, एटा से राजीव सिंह, शाहजहांपुर से अरुण सागर, बदायूं से संघमित्रा मौर्य, बरेली से संतोष कुमार गंगवार, सीतापुर से राजेश वर्मा, हरदोई से जयप्रकाश रावत, उन्नाव से साक्षी महाराज, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, गाजीपुर से मनोज सिन्हा, मिश्रिख से अशोक रावत, आगरा से एस.पी. बघेल, संभल से परमेश्वर सैनी, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चहर भाजपा के उम्मीदवार।

Thu, 21 Mar 2019 10:13 PM

उत्तर प्रदेश में 6 मौजूदा सांसदों के टिकट कटे

पार्टी ने उत्तर प्रदेश से अपने 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज तथा आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया समेत छह मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिये गये।

Thu, 21 Mar 2019 10:12 PM

उधमपुर से जितेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया

तिरुवनंतपुरम से के राजशेखरन को टिकट दिया गया है। उधमपुर से जितेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया है। केंद्रपाड़ा से बैजयंत पांडा को टिकट दिया गया है। कन्याकुमारी से पी राधाकृष्णन को टिकट दिया गया है।

Thu, 21 Mar 2019 10:11 PM

राजस्थान में राज्यवर्द्धन सहित 14 मौजूदा सांसदों को टिकट

पार्टी ने गंगानगर से मौजूदा सांसद निहाल चंद को टिकट दिया है। वहीं बीकानेर से मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने सीकर से सुमेधानंद सरस्वती, जयपुर (ग्रामीण) से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर से रामचरण बोहरा, टोंक सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पाली से पीपी चौधरी, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, जालोर से देवजी पाटिल, उदयपुर से अर्जुन मीणा, चित्तौड़गढ से चंद्रप्रकाश जोशी, भीलवाड़ा से सुभाष बहेरिया, कोटा से ओम बिड़ला व झालावाड़ बारां से दुष्यंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ये सभी मौजूदा सांसद हैं।

Thu, 21 Mar 2019 08:25 PM

बाबुल सुप्रियो आसनसोल, तो किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू और जितेन्द्र सिंह क्रमश: अरुणाचल प्रदेश पूर्व ,उधमपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष मेदिनीपुर, केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे।

Thu, 21 Mar 2019 08:17 PM

उत्तर प्रदेश से 28 उम्मीदवारों के नाम तय

उत्तर प्रदेश से 28 उम्मीदवारों के नाम तय किये गए हैं। जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी (वाराणसी), राजनाथ सिंह (लखनऊ), स्मृति ईरानी (अमेठी), वी.के. सिंह (गाजियाबाद), महेश शर्मा (गौतमबुद्धनगर), साक्षी महाराज (उन्नाव), संजीव बालियान (मुजफ्फरनगर) और संतोष गंगवार (बरेली) के नाम प्रमुख हैं।

Thu, 21 Mar 2019 07:56 PM

महाराष्ट्र से भाजपा के उम्मीदवार

नागपुर से नितिन गडकरी, चंद्रपुर से हंसराज अहीर, बीड से प्रीतम मुंडे

Thu, 21 Mar 2019 07:54 PM

बिहार के सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय

जे.पी. नड्डा ने कहा कि बिहार के सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये गए हैं और इसकी घोषणा एनडीए करेगी।

Thu, 21 Mar 2019 07:53 PM

उत्तराखंड से भाजपा के उम्मीदवार

अल्मोड़ा से अजय टम्टा, हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल से अजय भट्ट

Thu, 21 Mar 2019 07:39 PM

अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह

अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह और उन्नाव से साक्षी महाराज लड़ेंगे चुनाव

Thu, 21 Mar 2019 07:35 PM

पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने जारी की 182 उम्मीदवारों की लिस्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से, तो अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव।

Thu, 21 Mar 2019 07:25 PM

फिर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से फिर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और पार्टी यह भी विचार-विमर्श कर रही है कि क्या उन्हें एक और सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाए।

Thu, 21 Mar 2019 07:04 PM

लिस्ट में हो सकते हैं केंद्रीय मंत्रियों के नाम

पार्टी केन्द्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद, आर के सिंह, गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे को क्रमश: पटना साहिब, आरा, बेगूसराय और बक्सर सीटों से उतार सकती है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय मंत्रियों वी के सिंह और सत्यपाल सिंह को उनकी सीटों पर फिर से उतार सकती है।

Thu, 21 Mar 2019 07:02 PM

CEC की तीसरी बैठक में उम्मीदवारों के नाम हुए थे तय

लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बुधवार को तीसरी बार बैठक हुई। ऐसा माना जा रहा है कि शुरुआती कुछ चरणों के चुनाव के लिए अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है।