Hindi News उत्तर प्रदेश कुंभ मेला: जूना, आवाहन और अग्नि अखाड़े के साधु-संतों का शाही स्नान सम्पन्न

कुंभ मेला: जूना, आवाहन और अग्नि अखाड़े के साधु-संतों का शाही स्नान सम्पन्न

Kumbh Mela 2019: मकर संक्रांति का पहला शाही स्नान शुरू हो गया है। प्रयागराज के संगम तट पर महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के साधु-संतों ने गंगा में लगाई डुबकी। महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के...

कुंभ मेला:  जूना, आवाहन और अग्नि अखाड़े के साधु-संतों का शाही स्नान सम्पन्न
कुम्भ में जूना अखाड़े का शाही स्नान संपन्न
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: ShivendraEdited By: Abhishek
Tue, 15 Jan 2019 07:48 PM

Kumbh Mela 2019: मकर संक्रांति का पहला शाही स्नान शुरू हो गया है। प्रयागराज के संगम तट पर महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के साधु-संतों ने गंगा में लगाई डुबकी। महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के संतों ने करीब 40 मिनट तक स्नान किया। इससे पहले शाही स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिए लोगों का रेला रविवार देर रात से ही उमड़ पड़ा। शाही स्नान मंगलवार ब्रह्ममुहूर्त से शूरू हुआ। सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़े तड़के 5:15 बजे निकले और उसके बाद शाही स्नान किया। इसके बाद बाकी के ग्यारह अखाड़े बारी-बारी से संगम पहुंचे। अमरत्व की कामना के साथ गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने की कामना लिए चारों दिशाओं से आस्थावानों की टोली संगम की ओर कूच करती नजर आई। मेला प्रशासन का अनुमान है कि एक से सवा करोड़ श्रद्धालु मकर संक्रांति पर संगम स्नान करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को मकर संक्राति की बधाई दी। 

Tue, 15 Jan 2019 07:48 PM

1 करोड़ 60 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगायी

प्रयागराज मेला प्रशासन के अनुसार मकर संक्रांति के पहले शाही स्नान पर मंगलवार को दिन में 3.00 बजे तक 1 करोड़ 60 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगायी। उम्मीद है कि यह आंकड़ा रात तक दो करोड़ को छू जाएगा। कुम्भ के पहले स्नान पर्व पर यह रिकार्ड भीड़ बतायी जा रही है।

Tue, 15 Jan 2019 01:52 PM

जूना अखाड़ा और नागा अखाड़ा के साधु संतो का शाही स्नान सम्पन्न

जूना, आवाहन और अग्नि अखाड़े जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की अगुवाई में स्नान को निकले। सौकड़ों नागा साधु हरहर महादेव का जयकारा लगा रहे थे। शाही स्नान में जूना अखाड़े के साथ स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, नरेंद्रानंद सरस्वती मौजूद रहे।

Tue, 15 Jan 2019 11:30 AM

सात अखाड़ों का शाही स्नान सम्पन्न

महानिर्वाणी, अटल, निरंजनी, आनंद, जूना, आवाहन और अग्नि अखाड़े ने पूरी भव्यता के साथ शाही स्नान किया। मंगलवार भोर होने से पहले ही अखाड़ों ने स्नान की तैयारी शुरू की। नागा साधुओं ने 3 बजे से भस्म लगा कर श्रृंगार किया। ढोल नगाड़े बजे और हरहर महादेव के जयकारे लगे। सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल ने स्नान किया। दोनों अखाड़े एक साथ सुबह 5:15 बजे मेलाक्षेत्र छावनी से निकले। इसके बाद आनंद पीठाधीश्वर बलकानंद गिरि की अगुवाई में निरंजनी और आनंद अखाड़े ने स्नान किया। इसके बाद जूना, आवाहन और अग्नि अखाड़े जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की अगुवाई में स्नान को निकले। सौकड़ों नागा साधु हरहर महादेव का जयकारा लगा रहे थे। शाही स्नान में  जूना अखाड़े के साथ स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, नरेंद्रानंद सरस्वती मौजूद रहे।

Tue, 15 Jan 2019 11:29 AM

किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मी नारायण भी स्नान के लिए पहुंची

कुम्भ के पहले दिन किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मी नारायण ने भी शाही स्नान के लिए पहुंची। आज किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़े का हिस्सा बन सकता है। किन्नर अखाडे़ की ओर से कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है। इसका औपचारिक ऐलान आज किया जाएगा।

Tue, 15 Jan 2019 10:58 AM

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति पर दी बधाई। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि सरकार कुम्भ आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा, सुरक्षा एवं श्रद्धा-भक्ति से आप्लावित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

 

Tue, 15 Jan 2019 10:19 AM

हेलीकॉप्टर से हो रही श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश

कुम्भ के पहले दिन हेलीकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए जा रहे हैं। शाही स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिए लोगों का रेला रविवार देर रात से ही  यहां उमड़ पड़ा है। 

Tue, 15 Jan 2019 09:11 AM

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शेयर की गंगा में डुबकी की फोटो

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी मकर संक्राति के मौके पर अपने ट्वीटर हैंडल पर गंगा में डुबकी लगाते हुए फोटो शेयर की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हर-हर गंगे 

Tue, 15 Jan 2019 09:05 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने दी मकर संक्राति की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दी मकर संक्राति की बधाई। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि प्रयागराज में आरंभ हो रहे पवित्र कुम्भ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि इस अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विविधताओं के दर्शन होंगे। मेरी कामना है कि अधिक से अधिक लोग इस दिव्य और भव्य आयोजन का हिस्सा बनें।

Tue, 15 Jan 2019 06:42 AM

पहले शाही स्नान पर्व पर महानिर्वाणी अखाड़े का स्नान सम्पन्न

कुंभ में मकर संक्रांति पर सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े का शाही स्नान सम्पन्न हुआ। फूल मालाओं से सजी आचार्य महंत और महामंडलेश्वरों की शाही सवारी अखाड़ों से निकली तो लाखों की संख्या में जुटे श्रद्धालु उन्हें निहारते ही रह गए। बैंड बाजों की धुन पर भक्त थिरकते हुये धर्म ध्वजा लेकर आगे आगे चल रहे थे। पीपा पल नंबर 4 से होते हुए अखाड़े की शाही सवारी करीब साढ़े 5 बजे संगम घाट पहुंची। पहले नागा साधुओं ने स्नान किया। इसके बाद सभी महामंडलेश्वरों ने शाही स्नान किया।

Tue, 15 Jan 2019 06:23 AM

कुंभ 2019: शुरू हुआ शाही स्नान

#KumbhMela2019 : मकर संक्रांति का पहला शाही स्नान शुरू, संगम तट पर महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के साधु-संतों ने गंगा में लगाई डुबकी। महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के संत 40 मिनट तक करेंगे स्नान 

Tue, 15 Jan 2019 06:16 AM

शाही स्नान के लिए निकले साधु-संत

ढोल-नगाड़ो के साथ शाही स्नान के लिए निकले महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के साधु-संत, थोड़ी देर में लगाएंगे गंगा में डुबकी। साथ में हजारों की तदादा में श्रद्धालु भी मौजूद।

Tue, 15 Jan 2019 05:40 AM

शाही स्नान के लिए पहुंची महिला संत शैलजा देवी

कुंभ मेला 2019: मकर संक्रांति के खास मौके पर शाही स्नान के लिए पहुंची महिला संत शैलजा देवी

Tue, 15 Jan 2019 05:35 AM

महिलाओं ने संतो के साथ किया डांस

पेशवाई देखने आई महिला ने संतो को डांस करते देख जमकर किया डांस।

Tue, 15 Jan 2019 03:27 AM

देखें संगम घाट की ताजा तस्वीरें

KumbhMela2019: पहला शाही स्नान आज, देखें संगम घाट की ताजा तस्वीरें-

Tue, 15 Jan 2019 01:49 AM

कुंभ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन अलग से यूनिट तैनात

डीआईजी कुम्भ केपी सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए तीन अलग से यूनिट तैनात की गई है। 20 हजार जवान पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और अन्य फोर्स के लगाए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) भी तैनात की गई है। लोगों से अपील है कि अपने वाहन बीच सड़क पर खड़े करने की बजाय मेला क्षेत्र के आसपास बने पार्किंग स्थल पर खड़े करें।

Tue, 15 Jan 2019 01:47 AM

राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी मकर सक्रांति की बधाई

राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने देश एवं प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं कुंभ 2019 की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करे और देश एवं प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ता रहे। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति के पर्व का मानव जीवन में विशेष महत्व है। भारतीय शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति से दिन बड़े होने लगते हैं और मानव की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रयागराज कुंभ में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा, सुरक्षा एवं श्रद्धा-भक्ति से आप्लावित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने व्यापक प्रबन्ध किए हैं। उन्होंने कुंभ मेला प्रशासन सहित इस आयोजन से जुड़े सभी विभागों एवं संस्थानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता, सजगता एवं कुशलता से करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कुंभमें आने वाले को कोई असुविधा न हो। 

Tue, 15 Jan 2019 01:35 AM

सुबह शाही स्नान और अमृत वेला में होगा पूजन

किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान के बाद शाम को अमृत वेला में गंगापूजन होगा, जिसमें जूना अखाड़े की महिला संन्यासी भी शामिल होंगी।

Tue, 15 Jan 2019 01:34 AM

जूना के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा

कुंभ मेला में मकर संक्रांति पर होने वाले पहले शाही स्नान पर जूना अखाड़े के साथ किन्नर अखाड़ा भी संगम में स्नान करेगा। शाही स्नान के मार्ग पर जूना अखाड़ा आगे होगा और पीछे किन्नर अखाड़ा होगा। सोमवार को दोनों अखाड़ों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Tue, 15 Jan 2019 01:27 AM

कुंभ के एक दिन पहले ही 33 लाख से अधिक ने लगाई पुण्य डुबकी

मकर संक्रांति का पहला स्नान पर्व भले ही मंगलवार 15 जनवरी को हो, लेकिन लाखों श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले 14 जनवरी को भी संक्रांति का पर्व मनाकर संगम में डुबकी लगाई। प्रशासन का दावा किया है कि सोमवार को दोपहर तीन बजे तक 33 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना में स्नान किया।