अनुच्छेद 370 पर सेना प्रमुख का बयान
अनुच्छेद 370 हटाया जाना ऐतिहासिक कदम है, इससे जम्मू-कश्मीर को मुख्य धारा से जुड़ने में मदद मिलेगी: सेना प्रमुख एम एम नरवणे
देशवासियों के दिल में सेना के लिए विशेष स्थान - आर्मी चीफ नरवणे
सेना दिवस पर आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि हमारे देशवासियों के दिलों और दिमाग में भारतीय सेना के लिए विशेष स्थान है। सेना में जाति, धर्म और क्षेत्र के ऊपर कभी भेदभाव नहीं किया जाता। मुझे भरोसा है कि आप नाम, नमक और निशान के सिद्धांत का पालन करते हुए देश के विश्वास पर खरा उतरेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि सेना दिवस के अवसर पर हम सभी अपने आपको देश को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि सेना हर चुनौती को स्वीकारने के लिए तैयार है।
भारतीय सेना की कैप्टन तानिया शेरगिन ने पुरुषों की टुकड़ियों का नेतृत्व किया।
भारतीय सेना की कैप्टन तानिया शेरगिन ने पुरुषों की टुकड़ियों का नेतृत्व किया।
Indian Army’s Capt Tanya Shergill, who is the first woman officer as Parade Adjutant on #ArmyDay Parade this year. pic.twitter.com/JCRz5GewxG
— ANI (@ANI) January 15, 2020
चीफ ऑफ डिफेंस ने श्रद्धांजलि दी
दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे, वायुसेना प्रमुख मार्शल आरकेएस भदौड़िया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Chief of Defence Staff (CDS) General Bipin Rawat, Army chief General Manoj Mukund Narawane, chief of the Air Staff Air Chief Marshal RKS Bhadauria and Navy chief Admiral Karambir Singh pay tribute at the National War Memorial on #ArmyDay2020 today. pic.twitter.com/xz9mAHCtSD
— ANI (@ANI) January 15, 2020
सेना दिवस पर सेना प्रमुख का संदेश
सेना दिवस पर सेना प्रमुख मुकुंद नरवणे का संदेश
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे #सेनाध्यक्ष #COAS #IndianArmy सभी सैनिकों, परिवारों, भारतीय सशस्त्र बल, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारी को #ArmyDay की शुभकामनाएं देते हैं। आप सभी को सफलता, यश और गौरव की शुभकामनाएं। जय हिंद।#सम्मान#NationFirst pic.twitter.com/F9NEV0q2kR
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) January 15, 2020
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी सेना दिवस की शुभकामनाएं...
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी सेना दिवस की शुभकामनाएं...
सेना दिवस के अवसर पर सेना के अधिकारियों, सैनिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों के शौर्य, राष्ट्र निष्ठा और अनुशासित कर्तव्य परायणता का कृतज्ञ अभिनन्दन करता हूं। सैनिकों के परिजनों के त्याग और धैर्य को प्रणाम करता हूं।
— Vice President of India (@VPSecretariat) January 15, 2020
#ArmyDay2020@adgpi pic.twitter.com/KxyRas7gjD
मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में
- दिल्ली में सेना कमान मुख्यालय के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में सैन्य परेड और शक्ति प्रदर्शन के अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करके सेना दिवस को मनाया जाता है।
- दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में हमेशा मुख्य कार्यक्रम होता है। इस दौरान शानदार सैन्य झलकिया दिखाई जाती हैं।
- सेना प्रमुख के सलामी लेने के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत होती है। सेना पदक जैसे बहादुरी पुरस्कार भी इस दिन वितरित किए जाते हैं।
- सेना दिवस पर पर देश के उन बहादुर और साहसी सैनिकों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी।
फील्ड मार्शल करियप्पा के सम्मान में सेना दिवस
फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में हर साल सेना दिवस मनाया जाता है। करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ थे जिन्होंने 15 जनवरी 1949 में सर फ्रैंसिस बुचर से प्रभार लिया था। करियप्पा ने 1947 में पश्चिमी सीमा पर भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। वह 14 जनवरी 1986 को फील्ड मार्शल का खिताब प्राप्त करने वाले दूसरे व्यक्ति थे। 1973 में भारत के पहले फील्ड मार्शन बनने का सम्मान सैम मानेकशॉ को है।