Hindi News देश पंचतत्व में विलीन हुए गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

पंचतत्व में विलीन हुए गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (CM Manohar Parrikar) का सोमवार को पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गोवा के मिरामार बीच के नजदीक एसएजी ग्राउंड में सोमवार को शाम...

पंचतत्व में विलीन हुए गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर
Goa CM Manohar Parrikar
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: GunateetEdited By: Vinit
Mon, 18 Mar 2019 07:00 PM

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (CM Manohar Parrikar) का सोमवार को पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गोवा के मिरामार बीच के नजदीक एसएजी ग्राउंड में सोमवार को शाम करीब 5 बजकर 55 मिनट पर पर्रिकर पंचतत्व में विलीन हो गए। मिरामार बीच पर गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोदकर का भी स्मारक है। रक्षा मंत्री रह चुके पर्रिकर (63) का पणजी के पास दोना पावला स्थित उनके निजी आवास पर रविवार को निधन हो गया। वह पिछले साल फरवरी से ही अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे थे।  

ये भी पढ़ें: मनोहर पर्रिकर: IIT से सीएम तक का सफर, जानें उनके बारे में 10 खास बातें

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एस के शाही ने रविवार के जारी एक आदेश में कहा कि रक्षा मंत्रालय से पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। शाही ने एक परिपत्र में कहा, 'सरकार ने फैसला लिया है कि दिवंगत हस्ती का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।'

ये भी पढ़ें: जानें क्या है यह बीमारी जिसके शिकार हुए मनोहर पर्रिकर और क्यों जरूरी है पैनक्रियाज का स्वस्थ रहना

भाषा के अनुसार, प्रदेश भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्रिकर का अंतिम संस्कार यहां मिरामार बीच पर सोमवार को शाम पांच बजे किया जाएगा। मिरामार बीच पर गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोदकर का भी स्मारक है। रविवार शाम को पर्रिकर के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर रात को उनके आवास पर ही रखा गया। प्रवक्ता ने कहा, उनका पार्थिव शरीर सुबह भाजपा कार्यालय लाया जाएगा जहां पार्थिव शरीर एक घंटे तक रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा से पहले लोगों के दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को कला अकादमी ले जाया जाएगा। केंद्र सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। देशभर में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा।

LIVE UPDATES:

Mon, 18 Mar 2019 06:47 PM

पर्रिकर के बेटे उत्पल ने दी मुखाग्नि

मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर मौजूद हजारों नम आंखों ने मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई दी।

Mon, 18 Mar 2019 06:11 PM

पंचतत्व में विलीन हुए गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (CM Manohar Parrikar) का सोमवार को पणजी के मिरामार बीच के नजदीक एसएजी ग्राउंड में पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ शाम करीब 5 बजकर 55 मिनट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Mon, 18 Mar 2019 06:10 PM

मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू

दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर मिरामार बीच पर पहुंच चुका है, जहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

Mon, 18 Mar 2019 06:10 PM

मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा शुरू, मिरामार बीच पर होगा अंतिम संस्कार

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा सोमवार को यहां शुरू हो चुकी है। अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग उनकी शवयात्रा में उमड़े हैं। गोवावासियों के साथ ही आम जनमानस के बीच बेहद लोकप्रिय रहे पर्रिकर की आखिरी बार एक झलक देखने के लिए लोगों का सैलाब अंतिम यात्रा के साथ चल रहा है।

पर्रिकर के पार्थिव शरीर को एक वाहन पर रखा गया है। वाहन फूलों से सजा है। पर्रिकर की अंतिम यात्रा यहां कला अकादमी से निकल चुकी है और यह मीरामार बीच तक जाएगी जहां भाजपा नेता और गोवा के मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Mon, 18 Mar 2019 06:10 PM

हरियाणा ने पर्रिकर के सम्मान में एक दिन के शोक की घोषणा की

हरियाणा सरकार ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के सम्मान में सोमवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्य सचिव के कार्यालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया, ''राज्य सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रखने का फैसला किया है। 18 मार्च को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।"

Mon, 18 Mar 2019 05:11 PM

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मीरामार बीच पर मौजूद

अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा। पर्रिकर की शवयात्रा कला अकादमी से मीरामार के लिए निकली, अंतिम संस्कार जल्द। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मीरामार में मौजूद।

Mon, 18 Mar 2019 05:02 PM

सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

गृह मंत्रालय के अनुसार, पर्रिकर का पूर्ण सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने सोमवार (18 मार्च) को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

Mon, 18 Mar 2019 02:47 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर  के परिवार से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पणजी में गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर  के परिवार से की मुलाकात

 

Mon, 18 Mar 2019 02:46 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पणजी में गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पणजी में गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

 

 

 

Mon, 18 Mar 2019 01:37 PM

गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुलाकात की है।

Mon, 18 Mar 2019 01:12 PM

गोवा में कांग्रेस के सभी विधायक जा रहे हैं राज्यपाल से मिलने

गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस के सभी 14 विधायक सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए सोमवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलने राज भवन जा रहे हैं। पणजी में सोमवार को सुबह कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि राज्यपाल ने पार्टी के विधायकों को मिलने का समय देने से इनकार कर दिया जिसके बाद विधायकों ने बिना बुलाए ही राज भवन जाने का फैसला किया है। विपक्षी दल ने शुक्रवार को सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए राज्यपाल को पत्र लिखा था और रविवार को फिर से पत्र लिखा था।

कावलेकर ने भाषा से कहा, 'हम सदन में बहुमत वाली पार्टी हैं और फिर भी मुलाकात का समय लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा। हम मांग करते हैं कि हमें पर्रिकर के निधन के बाद भाजपा सरकार के ना रहने की स्थिति में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाए।' कांग्रेस राज्य में अभी सबसे बड़ी पार्टी है। 40 सदस्यीय विधानसभा में उसके पास 14 विधायक हैं जबकि भाजपा के पास 12 विधायक हैं। इस साल की शुरुआत में भाजपा विधायक फ्रांसिस डीसूजा के निधन और रविवार को पर्रिकर के निधन तथा पिछले साल दो कांग्रेस विधायक सुभाष शिरोडकर और दयानंद सोप्ते के इस्तीफे के कारण विधानसभा में सदस्यों की संख्या 36 रह गई है।

Mon, 18 Mar 2019 01:06 PM

ये दो नाम नए गोवा के सीएम के लिए सबसे आगे: सूत्र

बीजेपी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी भाषा ने बताया कि गोवा के मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमोद सावंत, विश्वजीत राणे का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Mon, 18 Mar 2019 12:56 PM

गोवा के अगले मुख्यमंत्री का फैसला दोपहर 2 बजे तक

गोवा के अगले मुख्यमंत्री का फैसला दोपहर 2 बजे तक, सोमवार को तीन बजे तक होगा शपथग्रहण समारोह: गोवा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने पीटीआई से कहा
 

Mon, 18 Mar 2019 11:24 AM

कुछ देर में गोवा के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में गोवा के लिए रवाना होंगे। मालूम हो कि मनोहर पर्रिकर का रविवार को निधन हो गया था।

Mon, 18 Mar 2019 10:35 AM

पर्रिकर का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का सोमवार को पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री रह चुके पर्रिकर (63) का पणजी के पास दोना पावला स्थित उनके निजी आवास पर रविवार को निधन हो गया। वह पिछले साल फरवरी से ही अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे थे।

Mon, 18 Mar 2019 10:19 AM

बीजेपी दफ्तर में अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

गोवा के पणजी स्थित बीजेपी दफ्तर लाया जा रहा है मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

Mon, 18 Mar 2019 10:15 AM

घर से बीजेपी दफ्तर ले जाया जा रहा पर्रिकर का पार्थिव शरीर

गोवा के पणजी में मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर उनके घर से बीजेपी दफ्तर ले जाया जा रहा है।

Mon, 18 Mar 2019 09:27 AM

गोवा के प्रधान पादरी ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताया

गोवा चर्च ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है और दावा किया है कि राज्य के कल्याण के लिए दूरगामी निर्णय लेते समय मुख्यमंत्री ने कई बार चर्च की राय ली। पर्रिकर (63) का रविवार शाम निधन हो गया। वह एक साल से अधिक समय से अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे।

गोवा और दमन के प्रधान पादरी फिलिप नेरी फेर्राओ ने रविवार को एक शोक संदेश में कहा, ''इस राज्य में चर्च के पदाधिकारियों के लिए उनके (पर्रिकर) मन में जो सम्मान था, हम उसके लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा, वह (पर्रिकर) राज्य के कल्याण के लिए दूरगामी निर्णय करते समय कई बार चर्च की राय लेते थे।

Mon, 18 Mar 2019 09:22 AM

'गोवा के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी कोई सहमति नहीं बनी'

गोवा में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है। पर्रिकर (63) का पणजी के पास उनके निजी आवास पर रविवार शाम निधन हो गया। वह पिछले एक साल से अग्नाशय संबंधी कैंसर से जूझ रहे थे। भाजपा विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके।

Mon, 18 Mar 2019 09:18 AM

गोवा के पणजी में मनोहर पर्रिकर के घर के बाहर की तस्वीर

गोवा के पणजी में मनोहर पर्रिकर के घर के बाहर की तस्वीर