Hindi News देश LIVE: देशभर में आज मनाया जा रहा ईद का त्योहार, J&K में सरकार ने किए विशेष इंतजाम

LIVE: देशभर में आज मनाया जा रहा ईद का त्योहार, J&K में सरकार ने किए विशेष इंतजाम

भारत समेत पूरी दुनिया में ईद उल अजहा (Eid ul Adha 2019) का त्योहार सोमवार को मनाया जा रहा है। यह पवित्र त्योहार कुर्बानी के त्योहार के रूप में जाना जाता है। ईद के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और...

LIVE: देशभर में आज मनाया जा रहा ईद का त्योहार, J&K में सरकार ने किए विशेष इंतजाम
Eid Ul Adha 2019
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Madan
Mon, 12 Aug 2019 10:46 AM

भारत समेत पूरी दुनिया में ईद उल अजहा (Eid ul Adha 2019) का त्योहार सोमवार को मनाया जा रहा है। यह पवित्र त्योहार कुर्बानी के त्योहार के रूप में जाना जाता है। ईद के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस त्योहार को साझी संस्कृति का प्रतीक बताया। वहीं, सरकार ने जम्मू-कश्मीर में ईद के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में ईद से एक दिन पहले रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। बैंक, एटीएम और कुछ बाजार खुले रहे। खरीदारी के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई। प्रशासन की ओर से घरों पर गैस, सब्जियां और अन्य जरूरी सामग्री भेजी गईं। मस्जिदों में सोमवार को नमाज के लिए प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर रखी है। सरकारी प्रवक्ता नेबताया कि लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर की यह पहली ईद है।

पढ़ें, Eid Ul Adha 2019 Live Updates:

 

Mon, 12 Aug 2019 09:56 AM

श्रीनगर में लोगों ने अदा की ईद की नमाज

जम्मू-कश्मीर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। श्रीनगर में लोगों ने मोहल्लों में स्थित मस्जिदों में सुबह नमाज अदा की।

Mon, 12 Aug 2019 08:05 AM

मुख्तार अब्बास नकवी ने अदा की नमाज

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीरी गेट स्थित दरगाह में नमाज अदा की।

Mon, 12 Aug 2019 07:55 AM

कोविंद और नायडू ने दी देशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को ईद-उल-अजह की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकानाएं दी और इस त्योहार को साझी संस्कृति का प्रतीक बताया। कोविंद ने अपने सन्देश में कहा कि वह ईद-उल-अजह के अवसर पर देश और विदेश में रहने वाले नागरिकों विशेषकर मुस्लिम भाईयों और बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार प्रेम और भाई चारे तथा मानवता का प्रतीक है। हमें इसके सार्वभौमिक मूल्यों और साझी संस्कृति का पालन करना चाहिए। नायडू ने कहा कि इस त्योहार से लोग एक दूसरे के निकट आयेंगे और देश में शांति तथा सौहार्द मजबूत होगा और समृद्धि आयेगी। 

Mon, 12 Aug 2019 07:54 AM

नीतीश ने दी बकरीद की बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राज्य एवं देश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। नीतीश कुमार ने आज यहां अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुबार्नी दिये जाने के लिये तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है। मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को मेल-जोल, आपसी भाईचारा एवं सछ्वाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का आनंद आपसी भाईचारा एवं मेल-जोल के साथ मिलकर मनाने से बढ़ता है और त्योहार का सच्चा आनंद मिलता है।

Mon, 12 Aug 2019 07:53 AM

जामा मस्जिद में नमाज अदा की

ईद के मौके पर दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा अदा की।