Hindi News देश Chhattisgarh: बैठक फिर टली, सस्पेंस बरकरार, अब रविवार को होगा CM का ऐलान

Chhattisgarh: बैठक फिर टली, सस्पेंस बरकरार, अब रविवार को होगा CM का ऐलान

मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम के लिए चली बैठक के बाद जिस तरह से राहुल गांधी ने फोटो ट्वीट की थी, ठीक उसी तरह शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम के लिए चली लंबी कवायद के बाद फिर...

Chhattisgarh: बैठक फिर टली, सस्पेंस बरकरार, अब रविवार को होगा CM का ऐलान
फोटो- राहुल गांधी ट्विटर हैंडल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: NazneenEdited By: Gunateet
Sat, 15 Dec 2018 07:16 PM

मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम के लिए चली बैठक के बाद जिस तरह से राहुल गांधी ने फोटो ट्वीट की थी, ठीक उसी तरह शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम के लिए चली लंबी कवायद के बाद फिर राहुल गांधी ने एक फोटो ट्वीट की है। इस फोटो में राहुल के साथ टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत सिंह है। इन्हीं चारों में से एक मुख्यमंत्री बनेगा। इस बीच  छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने बताया कि रविवार 12 बजे मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा 

पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट :

Sat, 15 Dec 2018 05:34 PM

एक टीम के तौर पर खेलने वालों की हार नहीं होती 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चारों दावेदारों के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि एक टीम के तौर पर खेलने वालों की कभी हार नहीं होती। अमेरिकी उद्यमी रीड हॉफमैन के विचार लिखते हुए राहुल ने ट्वीट किया, इसके कोई मायने नहीं हैं कि आपकी सोच और रणनीति कितनी उम्दा है, बल्कि अगर आप अकेले खेल रहे हैं तो आप एक टीम से हमेशा हारेंगे। 

Sat, 15 Dec 2018 05:13 PM

कल 12 बजे मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा : पीएल पूनिया

छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया ने कहा, कल दोपहर 12 बजे मीटिंग होगी उसके बाद ही ऐलान किया जाएगा कि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन होगा। जब राज्यपाल ने हमे शपथ ग्रहण समारोह के लिए 17 दिसंबर शाम 4:30 बजे तक का वक्त दिया है तो जल्दी किसी बात की है?

Sat, 15 Dec 2018 04:59 PM

राहुल ने ट्वीट की चारों दावेदारों के साथ फोटो, दिया एकता का संदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट की चारों दावेदारों के साथ फोटो। फिर दिया एकता का संदेश।

Sat, 15 Dec 2018 04:36 PM

मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये नेता

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव, एमके स्टालिन, लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बीएसपी प्रमुख मायावती, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। ममता बनर्जी के किसी रिश्तेदार का निधन होने की वजह से वह नहीं आ पाएंगी। ममता अपना एक प्रतिनिधि भेजेंगी।

 

Sat, 15 Dec 2018 04:31 PM

कल हो सकता है छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल हो सकता है छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला, अपनी दावेदारी पर अड़े टीएस सिंह। पहले फैसला आज शाम 5 बजे आना था।

Sat, 15 Dec 2018 02:42 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर गहमागहमी जारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर गहमागहमी जारी, राहुल गांधी के घर फिर से सभी दावेदार पहुंचे।

Sat, 15 Dec 2018 02:09 PM

शाम 5 बजे रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम का ऐलान

शाम पांच बजे रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम का ऐलान। टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत है मुख्यमंत्री पद के दावेदार।

Sat, 15 Dec 2018 02:07 PM

ताम्रध्वज साहू बन सकते हैं छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री

ताम्रध्वज साहू बन सकते हैं छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री : टीवी रिपोर्ट्स

Sat, 15 Dec 2018 01:22 PM

रायपुर में शाम चार बजे विधायक दल की बैठक

रायपुर में शाम चार बजे पार्टी विधायक दल (सीएलपी) की एक बैठक प्रस्तावित है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नए नाम का ऐलान दिल्ली में होगा या फिर रायपुर में। 
 

Sat, 15 Dec 2018 01:18 PM

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वड्रा भी बैठक में

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वड्रा भी बैठक में मौजूद।

Sat, 15 Dec 2018 01:16 PM

बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे और पीएल पूनिया भी शामिल

बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया भी शामिल हुए। 

Sat, 15 Dec 2018 01:16 PM

पार्टी ने 15 साल बाद दो तिहाई बहुमत के साथ दोबारा सत्ता हासिल की

छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने यह तीसरे दौर की बातचीत की। इस राज्य में पार्टी ने 15 साल बाद दो तिहाई बहुमत के साथ दोबारा सत्ता हासिल की है। 

Sat, 15 Dec 2018 01:14 PM

टीएस सिंह देव के घर के बाहर जुटे समर्थक

रायपुर में टीएस सिंह देव के घर के बाहर जुटे उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता। टीएस सिंह को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दावेदार माना जा रहा है।

Sat, 15 Dec 2018 12:26 PM

मुख्यमंत्री पद की रेस में ये चार दावेदार

माना जा रहा है वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं।

Sat, 15 Dec 2018 12:24 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी, राहुल गांधी के साथ उनके घर बैठक में चारों दावेदार मौजूद हैं। सोनिया गांधी भी मौजूद।

Sat, 15 Dec 2018 12:23 PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

शुक्रवार को कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया था। राहुल गांधी के अंतिम फैसले के बाद अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री चुना गया और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री चुना गया।