Hindi News देश Chhattisgarh election result 2018: मतगणना खत्म, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, BJP 15 सीट पर सिमटी

Chhattisgarh election result 2018: मतगणना खत्म, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, BJP 15 सीट पर सिमटी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। यहां कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी को बड़ा झटका लगते हुए सिर्फ 15 सीटों पर जीत हासिल हुई है।...

Chhattisgarh election result 2018: मतगणना खत्म, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, BJP 15 सीट पर सिमटी
मतगणना खत्म, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, BJP 15 सीट पर सिमटी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: AlakhaEdited By: Pratibha
Wed, 12 Dec 2018 10:50 AM

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। यहां कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी को बड़ा झटका लगते हुए सिर्फ 15 सीटों पर जीत हासिल हुई है। राज्य में बसपा को 2 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) को 5 सीटें मिली हैं।  

15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को सबसे तगड़ा झटका लगा है। वहीं देर शाम डॉक्टर रमन सिंह ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते है। चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया था इस कारण इस हार की नैतिक जिम्मेदारी उनकी है जिसे वह स्वीकार करते है। उन्होंने कांग्रेस को मिले जनादेश के लिए उन्हे बधाई दी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी रही इसलिए उसे जनता का साथ मिला है। बघेल ने कहा कि हाईकमान जो भी तय करेगा आगे वह वही काम करेंगे। उन्होंने कहा, “राज्य में प्रभारी नेताओं ने पूरा समय छत्तीसगढ़ को दिया। वहीं यह बड़ी जीत जो कांग्रेस की होने जा रही है इसका पूरा श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है। उन्होंने पूरा समय छत्तीसगढ़ को दिया और लगातार मार्ग दर्शन करते रहे। इस तरह इस जीत के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिलकर प्रयास किया है।
   
पार्टी    नतीजे/रुझान
कांग्रेस    68
बीजेपी    15
जेसीसी    05
बीएसपी   02

कुल सीट-90
बहुमत- 46

Wed, 12 Dec 2018 10:40 AM

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: फाइनल रिजल्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। यहां कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी को बड़ा झटका लगते हुए सिर्फ 15 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। राज्य में बसपा को 2 और जेसीसी को 5 सीटें मिली हैं।  

 

Wed, 12 Dec 2018 07:15 AM

मतगणना अब भी जारी

छत्तीसगढ़ में एक सीट पर मतगणना अब भी जारी है। कांग्रेस 67 सीटें जीतकर एक सीट पर आगे चल रही है। भाजपा को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Tue, 11 Dec 2018 06:07 PM

रमन सिंह ने ली हार की नैतिक जिम्मेदारी, दिया इस्तीफा

Tue, 11 Dec 2018 05:34 PM

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए भूपेश बघेल

Tue, 11 Dec 2018 04:13 PM

छत्तीसगढ़ का पहला परिणाम कांग्रेस के पक्ष में

-चित्रकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लच्छूराम कश्यम को लगभग 15340 मतों से पराजित कर सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

-जगलदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेखचंद जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संतोष बाफना को लगभग 32682 मतों से पराजित कर सीट छीन ली।

-कांग्रेस के वृहस्पति सिंह रामानुजगंज सीट से विजयी।

- सामरी सीट पर कांग्रेस के चिन्तामणि महराज ने भाजपा के सिद्दनाथ पैकरा को 23 हजार मतो से दी शिकस्त।

 

Tue, 11 Dec 2018 03:45 PM

मुख्यमंत्री पद पर फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा-भूपेश बघेल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा-छत्तीसगढ़ के लोगों ने खुद अपनी लड़ाई लड़ी। हम राहुल गांधी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने जनता की लड़ाई लड़ी। हमें अनुमान से ज्यादा सीटें मिली। मुख्यमंत्री पद पर फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

Tue, 11 Dec 2018 03:40 PM

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल रायपुर में

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है। 84 सीटों पर प्राप्त रुझानों के अनुसार राज्य में कांग्रेस 61 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गठबंधन आठ सीटों पर आगे है।
 

Tue, 11 Dec 2018 02:51 PM

बस्तर की सभी सीटों पर कांग्रेस आगे

ताजा रुझानों के अनुसार रायपुर संभाग की 20 सीटो में से 17 पर कांग्रेस तथा भाजपा तीन, बस्तर की 12 में 12 सीटों, सरगुजा की 14 सीटो से 07 पर कांग्रेस तथा सात पर भाजपा, दुर्ग की 20 मे से 17 पर कांग्रेस दो पर भाजपा एवं एक सीट पर जनता कांग्रेस के उम्मीदवार आगे है।      

Tue, 11 Dec 2018 02:23 PM

रमन सरकार के सात मंत्री चल रहे हैं पीछे

चुनाव आयोग के अनुसार मंत्री केदार कश्यप (नारायणपुर सीट), महेश गागड़ा (बीजापुर सीट), अमर अग्रवाल (बिलासपुर सीट), रामसेवक पैकरा (प्रतापपुर सीट), दयालदास बघेल (नवागढ़ सीट), राजेश मूणत (रायपुर नगर पश्चिम सीट) और प्रेम प्रकाश पांडेय (भिलाई नगर सीट) पीछे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल (कसडोल सीट) भी पीछे चल रहे हैं।
 

Tue, 11 Dec 2018 02:10 PM

बीजेपी से बहुत आगे निकली कांग्रेस

कांग्रेस 66, बीजेपी 17, बीएसपी-जेसीसी गठबंधन 5 सीटों पर आगे चल रही है।

Tue, 11 Dec 2018 01:38 PM

कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं-जोगी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ के प्रमुख अजीत जोगी ने कहा है कि कांग्रेस से उनकी दूरी बनी रहेगी और राज्य विधानसभा में उनकी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी की हार पर खुशी जतायी और कहा कि राज्य की जनता के हित में भाजपा सरकार को बाहर करना आवश्यक हो गया था। 

Tue, 11 Dec 2018 01:36 PM

कांग्रेस प्रत्याशी सिंहदेव चल रहे हैं आगे

अम्बिकापुर सीट पर कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस.सिंहदेव 11588 मत से आगे। 
 

Tue, 11 Dec 2018 01:12 PM

कांग्रेस अभी 58 सीटों पर आगे चल रही है

छत्तीसगढ की कांकेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के शिशुपाल शोरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के हीरा मरकाम से लगभग 3000 मतों से आगे।

Tue, 11 Dec 2018 01:10 PM

राजिम सीट पर कांग्रेस आगे

राजिम सीट पर कांग्रेस के अमितेश शुक्ला सातवें चक्र की मतगणना के बाद 20021 मतों से आगे।

Tue, 11 Dec 2018 01:05 PM

रायपुर में जश्न मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता

Tue, 11 Dec 2018 01:04 PM

रमन सिंह आगे

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी करुणा शुक्ला से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव सीट से मुख्यमंत्री रमन सिंह शुक्ला से 1,200 मतों से आगे 

Tue, 11 Dec 2018 12:13 PM

कांग्रेस को भारी बहुमत

कांग्रेस 64, बीजेपी 18, बीएसपी-जेसीसी गठबंधन 8 सीटों पर आगे चल रही है।

Tue, 11 Dec 2018 11:52 AM

कांग्रेस 58 सीटों पर आगे

कांग्रेस 58, बीजेपी 23, बीएसपी-जेसीसी गठबंधन 9 सीटों पर आगे चल रही है।

Tue, 11 Dec 2018 11:31 AM

कांग्रेस 56 सीटों पर आगे

कांग्रेस 56, बीजेपी 25, बीएसपी-जेसीसी गठबंधन 8 और अन्य एक सीट पर आगे चल रहे हैं।

Tue, 11 Dec 2018 11:10 AM

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे, मुख्यमंत्री सहित 4 मंत्रियों को बढ़त

-कांग्रेस के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टी.एस सिंह देव ने बढ़त बनाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी मरवाही विधानसभा से आगे चल रहे हैं।

-लोकनिर्माण मंत्री राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा और मंत्री दयालदास बघेल नवागढ़ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। 

-राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, रायपुर दक्षिण से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भिलाई से मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डे, कुरुद से मंत्री अजय चंद्राकर और बैकुंठपुर से भैयालाल रजवाड़े आगे चल रहे हैं। 

-खरसिया विधानसभा से कांग्रेस के उमेश पटेल आगे चल रहे हैं। उमेश के खिलाफ भाजपा ने रायपुर कलेक्टर ओमप्रकाश चौधरी को उतारा था। उमेश पटेल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार पटेल के बेटे हैं।