Hindi News देश Arun Jaitley passes away: सोनिया-राहुल गांधी ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

Arun Jaitley passes away: सोनिया-राहुल गांधी ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। एम्स ने एक बयान जारी कर कहा कि जेटली ने दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर अंतिम सांस ली।...

Arun Jaitley passes away: सोनिया-राहुल गांधी ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
rahul gandhi (ANI)
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: ArunEdited By: Govind
Sat, 24 Aug 2019 08:15 PM

भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। एम्स ने एक बयान जारी कर कहा कि जेटली ने दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर अंतिम सांस ली।  उनका अंतिम संस्कार रविवार को निगमबोध घाट पर दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 बजे से एक बजे तक उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। जेटली को एम्स में नौ अगस्त भर्ती कराया गया था और कई क्षेत्रों के वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनका इलाज कर रहा था। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल यूएई में हैं। उन्होंने जेटली की पत्नी और बेटे से फोन पर बात की। दोनों ने मोदी से अपना विदेश दौरा रद्द न करने की अपील की। मोदी यूएई दौरे के बाद जी-7 समिट में हिस्सा लेने दोबारा फ्रांस जाना है


मोदी ने कहा, देश की आर्थिक उन्नति में अहम योगदान रहा : 
प्रधानमंत्री मोदी ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,अरुण जी महान राजनेता थे। बुद्धिजीवी होने के साथ उन्हें कानूनी महारत प्राप्त थी। उनमें गंभीरता और विनोदप्रियता का अनूठा संगम था। समाज के हर वर्ग में लोग उन्हें चाहते थे। संविधान, इतिहास, सार्वजनिक नीति और प्रशासन की उन्हें गहरी समझ थी। केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। देश की आर्थिक उन्नति में योगदान दिया, सुरक्षा को मजबूत किया और ऐसे कानून बनाने में महती भूमिका निभाई जो जनता के लिए सहूलियत वाले हों। भाजपा से उनका अटूट रिश्ता रहा। आपातकाल में वो छात्र नेता के तौर पर सक्रिय रहे। 
कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे :
सांस लेने में तकलीफ होने के बाद जेटली 9 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे। जेटली का सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का इलाज चल रहा था। वे इस बीमारी के इलाज के लिए 13 जनवरी को न्यूयॉर्क गए थे और फरवरी में वापस लौटे। जेटली ने अमेरिका से इलाज कराकर लौटने के बाद ट्वीट किया था- घर आकर खुश हूं। उन्होंने अप्रैल 2018 में भी दफ्तर जाना बंद कर दिया था। 14 मई 2018 को एम्स में ही उनके गुर्दे (किडनी) प्रत्यारोपण भी हुआ था, वे शुगर से भी पीड़ित थे। सितंबर 2014 में वजन बढ़ने की वजह से जेटली की बैरियाट्रिक सर्जरी भी कराई गई थी।

 

Arun Jaitley Dies Live Updates

 

Sat, 24 Aug 2019 08:12 PM

सोनिया-राहुल ने दी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। 

 

Sat, 24 Aug 2019 06:22 PM

राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

राहुल गांंधी ट्वीट कर लिखा कि मुझे अरुण जेटली के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। उनको शांति मिले।

Sat, 24 Aug 2019 06:03 PM

राजनाथ सिंह ने उनके और पीएम नरेंद्र मोदी की ओर अरुण जेटली के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से माल्यार्पण किया।

 

Sat, 24 Aug 2019 05:27 PM

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और रवि शंकर प्रसाद ने अरूण जेटली को श्रद्धांजली दी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूनियन मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद ने पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली को श्रद्धांजली दी। 

 

Sat, 24 Aug 2019 05:09 PM

विदेश मंत्री जयशंकर ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भी पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Sat, 24 Aug 2019 05:02 PM

राष्ट्रपति कोविंद ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। जेटली का आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हुो गया था।
 

Sat, 24 Aug 2019 04:39 PM

भाजपा ने अपने एक हीरे अरुण जेटली को खो दिया - पी जावड़ेकर

केंद्रीय आईबी मंत्री पी जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा ने अपने एक हीरे अरुण जेटली को खो दिया है। एक बेहतर वक्ता, हमने 1 साल में कई नेताओं को खो दिया है, अटल जी, अनंत कुमार, मनोहर पर्रिकर, सुषमा स्वराज और अब अरुण जेटली। उनकी मृत्यु पर हमें गहरा शोक है।

 

Sat, 24 Aug 2019 04:24 PM

अरुण जेटली को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

अरुण जेटली को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

 

 

Sat, 24 Aug 2019 04:24 PM

अरुण जेटली को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

अरुण जेटली को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

 

 

Sat, 24 Aug 2019 03:28 PM

भाजपा आज जो है वह अरूण जेटली की वजह से है: सिब्बल

कपिल सिब्बल ने जेटली के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भाजपा आज जो है वह अरूण जेटली की वजह से है।
 

Sat, 24 Aug 2019 03:27 PM

जेटली के निधन से पार्टी और केंद्र सरकार, दोनों को अपूरणीय नुकसान हुआ है: सुमित्रा महाजन

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शनिवार को कहा कि उनके निधन से पार्टी और केंद्र सरकार, दोनों को अपूरणीय नुकसान हुआ है। महाजन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "जेटली भाजपा और केंद्र सरकार के आधार स्तंभ थे। उनके निधन से भाजपा और सरकार, दोनों को अपूरणीय नुकसान हुआ है।"  पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, " संसद में जेटली विपक्षियों पर अनर्गल प्रहार नहीं करते थे। वह केंद्रीय मंत्री के रूप में जब सदन में विपक्ष के सवालों के जवाब देते थे, तो इतने सटीक तरीके से सरकार का पक्ष रखते थे कि उनकी बात पर किसी सवालिया निशान की गुंजाइश ही नहीं रह जाती थी।" 
 

Sat, 24 Aug 2019 03:14 PM

अरुण जेटली के निधन से मैं निजी तौर पर बेहद दुखी हूं: CJI

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि अरुण जेटली के निधन से मैं निजी तौर पर बेहद दुखी हूं ।
 

Sat, 24 Aug 2019 03:11 PM

यह देश, भारतीय राजनीति, कानूनविदों को एक बड़ी क्षति है: तुषार मेहता

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, '' यह देश, भारतीय राजनीति, कानूनविदों को एक बड़ी क्षति है। मेहता ने कहा, ''उन्हें एक विचारशील वक्ता, एक भरोसेमंद दोस्त, एक बुद्धिमान राजनेता और एक प्रखार वकील के तौर पर याद किया जाएगा।

Sat, 24 Aug 2019 03:10 PM

जेटली के निधन पर पायलट और गहलोत ने जताया दुख

मुख्यमंत्री गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ''पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के असामयिक निधन के समाचार से दुखी हूं। गहलोत ने जेटली के परिजनों के प्रति सांत्वना जताई इस बीच, पायलट ने जेटली के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि जेटली नहीं रहें।

Sat, 24 Aug 2019 03:09 PM

जेटली जी एक कुशल वक़्ता, सफल अधिवक्ता और सौम्य राजनीतिज्ञ के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे: अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''अरुण जेटली जी एक कुशल वक़्ता, सफल अधिवक्ता और सौम्य राजनीतिज्ञ के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे । विनम्र श्रद्धांजलि । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ।''

Sat, 24 Aug 2019 03:08 PM

देश की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, ''वह बीमार थे और उनका हालचाल लेने हाल ही में मैं एम्स गयी थी। वह एक नामी वकील और अच्छे इंसान थे। देश की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना ।''     
 

Sat, 24 Aug 2019 03:07 PM

अरुण जेटली एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे: योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक सन्देश में कहा कि अरुण जेटली एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। वह एक उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली के जानकार थे। वह अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करते थे ।     
 

Sat, 24 Aug 2019 03:06 PM

आनंदीबेन पटेल ने जेटली के निधन पर शोक प्रकट किया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री एवं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अरुण जेटली के निधन पर शनिवार को गहरा दुःख व्यक्त किया। राजभवन के एक प्रवक्ता के मुताबिक राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण जेटली एक कुशल अधिवक्ता एवं नेता थे। उन्होंने अनेक भूमिकाओं में देश की सेवा की । विधि एवं संसदीय परम्परा के उत्कृष्ट ज्ञान एवं अपनी विद्वता के कारण उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई ।
 

Sat, 24 Aug 2019 03:05 PM

जेटली के निधन से ना केवल उनके परिवार को बल्कि उनकी पार्टी और पूरे देश को एक बड़ी क्षति पहुंची है: पलानीस्वामी

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा, ''अरुण जेटली के निधन से ना केवल उनके परिवार को बल्कि उनकी पार्टी और पूरे देश को एक बड़ी क्षति पहुंची है। 

Sat, 24 Aug 2019 03:05 PM

जेटली के निधन से ना केवल उनके परिवार को बल्कि उनकी पार्टी और पूरे देश को एक बड़ी क्षति पहुंची है: पलानीस्वामी

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा, ''अरुण जेटली के निधन से ना केवल उनके परिवार को बल्कि उनकी पार्टी और पूरे देश को एक बड़ी क्षति पहुंची है।