Hindi News देश J&K के राज्यपाल मलिक ने फहराया तिरंगा, बोले- 370 हटने से खुलेंगे विकास के रास्ते

J&K के राज्यपाल मलिक ने फहराया तिरंगा, बोले- 370 हटने से खुलेंगे विकास के रास्ते

PM Modi Speech From Red Fort on Independence Day 2019: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेर ए कश्मीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा...

J&K के राज्यपाल मलिक ने फहराया तिरंगा, बोले- 370 हटने से खुलेंगे विकास के रास्ते
J&K के राज्यपाल सत्यपाल मलिक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Shankar
Thu, 15 Aug 2019 10:42 AM

PM Modi Speech From Red Fort on Independence Day 2019: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेर ए कश्मीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलाव न सिर्फ ऐतिहासिक हैं, बल्कि इससे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए विकास के रास्ते भी खुलेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को देश को संबोधित करते जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारों ने पिछले 70 साल में कश्मीर मामले से निपटने की कोशिश की, पर कोई नतीजा नहीं निकला, इसलिए नए तरीके की जरूरत थी। पीएम मोदी ने भाषण देते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाकर सरदार पटेल के सपनों को साकार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग अनुच्छेद 370 की वकालत कर रहे हैं उनसे देश पूछ रहा है कि अगर यह इतना महत्वपूर्ण था तो इसे आप लोगों ने स्थायी क्यों नहीं किया, अस्थायी क्यों बनाए रखा ? 

उन्होंने कहा कि समस्याओं का जब समाधान होता है तो स्वावलंबन का भाव पैदा होता है, समाधान से स्वावलंबन की ओर गति बढ़ती है, जब स्वावलंबन होता है तो अपने आप स्वाभिमान उजागर होता है और स्वाभिमान का सामर्थ्य बहुत होता है। इससे पहले पीएम मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा तथा तीन रंगों वाला साफा पहने मोदी जब समारोह स्थल पर पहुंचे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। लाल किले पर पहुंचने से पहले मोदी राजघाट गए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

73rd Independence Day Celebration LIVE UPDATES

Thu, 15 Aug 2019 10:42 AM

कांग्रेस दफ्तर में सोनिया गांधी ने तिरंगा फहराया

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया

Thu, 15 Aug 2019 10:40 AM

J&K के राज्यपाल मलिक ने फहराया तिरंगा

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेर ए कश्मीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलाव न सिर्फ ऐतिहासिक हैं, बल्कि इससे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए विकास के रास्ते भी खुलेंगे।

Thu, 15 Aug 2019 10:07 AM

सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा झंडा

कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहराया।

Thu, 15 Aug 2019 09:03 AM

लाल किले से बोले पीएम मोदी, 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया जाएगा'

पीएम मोदी ने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और उन्हें प्रभावी नेतृत्व मुहैया कराने के लिये 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया जाएगा, इससे सेना और अधिक प्रभावी होगी।

Thu, 15 Aug 2019 09:00 AM

भारत की सरकार आज स्थिर: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सरकार आज स्थिर है, नीति व्यवस्था भरोसेमंद है...दुनिया के देश भारत के साथ व्यापार करने को उत्सुक हैं। संपत्ति सृजन देश के लिये महत्वपूर्ण सेवा है, संपत्ति सृजित करने वालों को संदेह की नजर से नहीं देखें। जब संपत्ति सृजित होती है, तभी उसका वितरण होगा। जो संपत्ति सृजित कर रहे हैं, हम उसका सम्मान करते हैं।

Thu, 15 Aug 2019 08:55 AM

आतंकवाद के खिलाफ भारत मजबूती से लड़ रहा: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है, आतंकवाद का निर्यात करने वालों का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना है।

Thu, 15 Aug 2019 08:52 AM

हमें देश को बेहतर पर्यटन स्थल बनाना है, इस दिशा में बहुत काम करने हैं: PM

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश पर्यटन गंतव्य के लिहाज से अजूबा हो सकता है लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाये। हमें देश को बेहतर पर्यटन स्थल बनाना है, इस दिशा में बहुत काम करने हैं।

Thu, 15 Aug 2019 08:47 AM

कारोबार सुगमता के मामले में 50 देशों की सूची में शामिल होने का लक्ष्य है: PM

PM मोदी ने कहा कि हमारा कारोबार सुगमता के मामले में 50 देशों की सूची में शामिल होने का लक्ष्य है।

Thu, 15 Aug 2019 08:43 AM

लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, '5 सालों में 5 हजार अरब डॉलर की होगी इकॉनमी'

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले पांच साल में हमारी अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर की होगी और यह सपना हम सबका होना चाहिए।

Thu, 15 Aug 2019 08:38 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों की सोच बदली है

73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों की सोच बदली है। पहले लोग अपने क्षेत्र में केवल एक रेलवे स्टेशन बनने से खुश होते थे, अब लोग पूछते हैं कि वंदे भारत (तीव्र गति वाली रेल) हमारे इलाके में कब आएगी। लोग केवल बेहतर रेलवे स्टेशन ही नहीं चाहते बल्कि पूछते हैं कि हवाई अड्डा कब बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत धीरे-धीरे प्रगति नहीं चाहता। एक लंबी छलांग की जरूरत है, हमें बेहतर, वैश्विक गतिविधियों को ध्यान में रखना है और बेहतर प्रणाली बनानी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कालाधन समाप्त करने के लिये उठाये गये हर कदम स्वागत योग्य हैं, इन समस्याओं के कारण देश को पिछले 70 साल में काफी नुकसान हुआ, हम हमेशा ईमानदारी को पुरस्कृत करेंगे।

Thu, 15 Aug 2019 08:24 AM

जम्मू कश्मीर में पिछली सरकारों में नहीं निकला कोई नतीजा: PM

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर पर लिए गए फैसले के बारे में कहा कि विभिन्न सरकारों ने गत 70 साल में कश्मीर मामले से निपटने की कोशिश की, पर कोई नतीजा नहीं निकला, इसलिए नए तरीके की जरूरत थी। 

Thu, 15 Aug 2019 08:13 AM

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में पुरानी व्यवस्था से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद को बढ़ावा मिल रहा था। महिलाओं, बच्चों, दलित समुदाय के साथ अन्याय हो रहा था।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग अनुच्छेद 370 की वकालत कर रहे हैं उनसे देश पूछ रहा है कि अगर यह इतना महत्वपूर्ण था तो इसे आप लोगों ने स्थायी क्यों नहीं किया, अस्थायी क्यों बनाए रखा?

Thu, 15 Aug 2019 08:01 AM

भारत जल संरक्षण के महत्व को समझता है इसलिए जल शक्ति बनाया गया: PM मोदी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि भारत जल संरक्षण के महत्व को समझता है और इसीलिए नया मंत्रालय 'जल शक्ति बनाया गया, स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्र को लोगों के अनुकूल और बेहतर बनाने के लिये कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास का मंत्र लेकर हम चले थे लेकिन 5 साल में ही देशवासियों ने 'सबका विश्वास के रंग से पूरे माहौल को रंग दिया। यह समय 21वीं सदी के भारत और लोगों के सपनों को पूरा करने के बारे में सोचने का समय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2019 से 2024 के मध्य का कालखंड देशवासियों की आकांक्षाओं और उनके सपनों को पूरा करने का कालखंड है। 

Thu, 15 Aug 2019 07:52 AM

मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने को बनाया तीन तलाक कानून: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कई हिस्सों में आई बाढ़ पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया गया, आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए आतंकवाद विरोधी कानून में संशोधन किया गया। 

Thu, 15 Aug 2019 07:44 AM

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी बोले कि नई सरकार के 10 हफ्ते से छोटे से कार्यकाल में सभी दिशाओं में हर प्रकार के प्रयासों को बल दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कई हिस्सों में आई बाढ़ पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

Thu, 15 Aug 2019 07:37 AM

लाल किले पर पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। अब वे देश को संबोधित कर रहे हैं।

Thu, 15 Aug 2019 07:28 AM

लाल किला पहुंचे पीएम मोदी, कुछ देर में करेंगे राष्ट्र को संबोधित

दिल्ली: पीएम मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं। लाल किला पहुंच कर पीएम मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का जायजा लिया। कुछ देर में राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Thu, 15 Aug 2019 07:20 AM

कुछ देर में पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

कुछ देर में पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित... देखें तस्वीरें.

Thu, 15 Aug 2019 07:19 AM

पीएम मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। अब वह लाल किला के लिए प्रस्थान कर चुके हैंं। कुछ देर में देश को संबोधित करेंगे। 

Thu, 15 Aug 2019 07:07 AM

कुछ देर में बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे पीएम मोदी

स्वतंत्रता दिवस 2019 का साक्षी बनने के लिए आम से लेकर खास तक लाल किले के प्रांगन में जुटने लगे हैं। थोड़ी देर में बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचेंगे पीएम मोदी। उसके बाद सीधे लाल किला जाएंगे, जहां करीब साढे सात बजे तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।