Hindi News देश Republic Day 2020: राजपथ पर भारत का शक्ति प्रदर्शन, 'आकाश' से लेकर भीष्म टैंक के दिखे जलवे

Republic Day 2020: राजपथ पर भारत का शक्ति प्रदर्शन, 'आकाश' से लेकर भीष्म टैंक के दिखे जलवे

पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस की धूम है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राजपथ पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और...

Republic Day 2020: राजपथ पर भारत का शक्ति प्रदर्शन, 'आकाश' से लेकर भीष्म टैंक के दिखे जलवे
Republic Day Parade.
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Himanshu
Sun, 26 Jan 2020 11:49 AM

पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस की धूम है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राजपथ पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत के गणतंत्र के रूप में स्थापित होने की वर्षगांठ पर आयोजित नब्बे मिनट के समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। उपग्रह भेदी हथियार 'शक्ति, थलसेना का युद्धक टैंक भीष्म, इन्फैंट्री युद्धक वाहन' और हाल ही में भारतीय वायु सेना में शामिल किए गए चिनूक और अपाचे युद्धक हेलीकाप्टर भव्य सैन्य परेड का हिस्सा है। 

राजपथ पर राष्ट्र की बहुमूल्य सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक प्रगति को दर्शाने वाली 22 झांकियों में से 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हैं और छह विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की। स्कूली बच्चे नृत्य और संगीत के माध्यम से युगों पुरानी योग परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश देंगे। गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट के समीप स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sun, 26 Jan 2020 11:49 AM

गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राजपथ पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते पीएम मोदी

Sun, 26 Jan 2020 11:45 AM

VIDEO: जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहराया तिरंगा

Sun, 26 Jan 2020 11:27 AM

3 एएलएच हेलीकॉप्टर ने राजपथ पर हवा में बनाए त्रिशूल

Sun, 26 Jan 2020 11:25 AM

राजपथ पर अपाचे और चिनूक ने दिखाए करतब

Sun, 26 Jan 2020 11:25 AM

राजपथ पर अपाचे और चिनूक ने दिखाए करतब

Sun, 26 Jan 2020 11:25 AM

राजपथ पर अपाचे और चिनूक ने दिखाए करतब

Sun, 26 Jan 2020 11:24 AM

5 बाइक पर सवार होकर 21 महिला जवानों ने दिखाए करतब

Sun, 26 Jan 2020 11:09 AM

राजपथ पर 'कश्मीर से कन्याकुमारी' का प्रदर्शन

Sun, 26 Jan 2020 11:05 AM

जवानों के कदम ताल की धुन से गूंजा राजपथ

जवानों के कदम ताल की धुन और उनके जोशीले स्वर हैं हम भारत के वीर, और हम अपने देश के रक्षक जाति भेदभाव को मिटाएं। स्पेशल फोर्स Parachute Regiment के जवानों का नेतृत्व मेजर निखिल मौर्य ने किया।

Sun, 26 Jan 2020 11:00 AM

सेना के प्रमुख हथियारों में से एक है ताकतवर टी-90 भीष्म टैंक

ताकतवर टी-90 भीष्म टैंक प्रमुख हथियारों में से एक है। नाइट विज़न वाला यह टैंक 100 मीटर से लेकर 4 किलोमीटर की दूरी तक विरोधी टैंक को निशाना बना सकता है। टैंक में एंटी 12.7 एमएम की एयरक्राफ्ट गन भी है जो दुश्मनों को भेदने में सक्षम है।

Sun, 26 Jan 2020 10:57 AM

राजपथ पर सुपरसोनिक आकाश मिसाइल का प्रदर्शन

Sun, 26 Jan 2020 10:53 AM

राजपथ पर राजस्थान की झांकी

Sun, 26 Jan 2020 10:52 AM

गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर असम की झांकी

Sun, 26 Jan 2020 10:51 AM

राजपथ पर परेड देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह

Sun, 26 Jan 2020 10:42 AM

एयर डिफेंस रडार भी परेड में शामिल

Sun, 26 Jan 2020 10:39 AM

BSF के ऊंट सवार दस्ते भी परेड में शामिल

Sun, 26 Jan 2020 10:34 AM

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, चीफ जस्टिस और लोकसभा स्पीकर भी राजपथ पर मौजूद

Sun, 26 Jan 2020 10:32 AM

राजपथ पर नौसेना का शक्ति प्रदर्शन

Sun, 26 Jan 2020 10:25 AM

147 जवानों वाले कंटीजेंट का नेतृत्व कर रही हैं कैप्टन तानिया शेरगिल

Sun, 26 Jan 2020 10:22 AM

PM मोदी ने वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी