Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर बेटी के लिए 50 नामों में से चुनें एक मॉडर्न नाम, अर्थ में छिपा है आत्मविश्वास
Happy International Women’s Day: महिला दिवस के खास दिन पर आप बेटियों की सफलता और उनके नए लक्ष्य के लिए हौसला बढ़ाएं। अगर घर पर बेटी का आगमन हुआ है, तो उसके लिए शक्ति और आत्मविश्वास से भरपूर अर्थ वाला प्यारा सा नाम चुनें। चलिए आपको लिस्ट दिखाते हैं।

हर साल International Women’s Day महिलाओं की उपलब्धियों और शक्ति का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। महिला दिवस पर हम सिर्फ महिलाओं को ही सम्मान नहीं देते बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। आजकल बेटियां हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, बेटियां आर्मी, डॉक्टर, राजनीति, विज्ञान, कला जैसे हर फील्ड में आगे हैं और अपना दम दिखा रही हैं। ऐसे में बेटियों को सिर्फ सम्मान, हौसला और साहस न दें बल्कि उनके लिए शक्ति से भरपूर अर्थ वाला नाम भी चुन सकते हैं। अगर आपके घर बेटी का आगमन हुआ है, तो उसके लिए महिला दिवस के खास दिन पर साहत, शक्ति, आत्मविश्वास जैसे अर्थों वाला कोई प्यारा सा नाम चुनें, जो हर किसी की जुबां पर आसानी से आ भी जाए और इसका अर्थ उसके व्यक्तित्व को दर्शाए। चलिए आपको 50 मॉडर्न नामों की लिस्ट शेयर करते हैं, इसमें से आप कोई 1 नाम अपनी प्यारी लाडो के लिए चुनें।
बेटियों के लिए 50 मॉडर्न और पावरफुल नाम-
1- आद्या – शक्ति का पहला रूप, देवी दुर्गा
2- अनाया – ईश्वर की कृपा
3- अद्विका – अनोखी और मजबूत
4- अवनि – पृथ्वी, स्थिर और सहनशील
5- आर्या – महान और सम्मानित
6- आयरा – साहसी और सम्मानित
7- आन्वी – देवी लक्ष्मी का स्वरूप
8- आरुषि – सुबह की पहली किरण
9- आरोही – लगातार आगे बढ़ने वाली
10- अविका – मजबूत और आत्मनिर्भर
11- दिव्या – दिव्य शक्ति से भरी
12- धृति – धैर्य और साहस का प्रतीक
13- ईशानी – देवी दुर्गा का रूप
14- इरा – ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक
15- इशिता – श्रेष्ठ और शक्तिशाली
16- कियारा – उजाला और आत्मविश्वास
17- काव्या – बुद्धिमान और रचनात्मक
18- कनिष्का – साहसी और मजबूत
19- कृतिका – तेजस्वी और ऊर्जावान
20- कीरा – चमक और रोशनी
21- लाव्या – सुंदर और प्रतिभाशाली
22- लक्षिता – लक्ष्य पाने वाली
23- लिप्सा – कुछ हासिल करने की तीव्र इच्छा
24- मायरा – प्रिय और मजबूत व्यक्तित्व
25- मिशिका – प्यार और ऊर्जा से भरी
26- मीरा – समर्पण और विश्वास का प्रतीक
27- महिका – पृथ्वी की खुशबू
28- नायरा – रोशनी और नई शुरुआत
29- नव्या – नई और आधुनिक सोच
30- नैषा – खास और शक्तिशाली
31- प्रिशा – ईश्वर का आशीर्वाद
32- पिहू – प्यारी और खुशमिजाज
33- रिद्धिमा – सफलता और समृद्धि
34- रिया – सुंदर और आत्मविश्वासी
35- रिवा – चमकदार और बहादुर
36- सिया – देवी सीता का नाम
37- समायरा – आकर्षक और मजबूत
38- समीरा – ताजगी और ऊर्जा
39- तारा – चमकता सितारा
40- तृषा – आगे बढ़ने की इच्छा
41- वेदिका – ज्ञान और पवित्रता का स्थान
42- वामिका – देवी दुर्गा का नाम
43- वियाना – जीवन से भरी
44- यशिका – सफलता दिलाने वाली
45- यश्वी – विजयी और सम्मानित
46- जीवा – ऊर्जा और जीवन
47- जारा – राजकुमारी, आत्मविश्वासी
48- सान्वी – देवी लक्ष्मी का नाम
49- शायरा – रचनात्मक और बुद्धिमान
50- श्रिया – समृद्धि और सफलता
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


