काम की बात: सावधान! पावर बैंक यूज करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है ब्लास्ट

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

मोबाइल-टैबलेट को चार्ज करने के लिए लोग पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं। पावर बैंक साथ में ही सभी जगह चलता है और ये बड़े काम का भी है, लेकिन अगर आप इसे लेकर कुछ गलतियां कर रहे हैं, तो ये बम की तरह फट भी सकता है।

सावधान! पावर बैंक यूज करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है ब्लास्ट

Power Bank Tips: हैदराबाद से आई इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। केबिन में धुआं भर गया, जिसके बाद इमरजेंसी इवैक्युएशन करना पड़ा और यात्रियों को स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं। राहत की बात यह रही कि हादसा फ्लाइट की लैंडिंग के समय हुआ, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट को चार्ज करने के लिए लोग बड़े पैमाने पर पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं। ऑफिस जाना हो या ट्रैवल करना, पावर बैंक लोगों की जरूरत बन चुका है। यह आसानी से फोन और दूसरे गैजेट्स को चार्ज कर देता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे हर समय अपने साथ रखते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से पावर बैंक में आग लगने और ब्लास्ट होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि पावर बैंक इस्तेमाल करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए और इसे सुरक्षित तरीके से कैसे इस्तेमाल करें। आज हम आपको ऐसी ही 5 बड़ी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो पावर बैंक ब्लास्ट की वजह बन सकती हैं।

क्यों फटते हैं पावर बैंक?

पावर बैंक में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी ओवरहीट होने पर बम की तरह फट सकती है। इतना ही नहीं, अगर ब्लास्ट के दौरान फोन या लैपटॉप उससे कनेक्ट हो, तो उन डिवाइसेज को भी नुकसान पहुंच सकता है। पावर बैंक में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन (Lithium-Ion) बैटरी ज्यादा गर्मी, ओवरचार्जिंग या खराब क्वालिटी की वजह से फट सकती है। इसी स्थिति को “थर्मल रनअवे” कहा जाता है, जिसमें बैटरी अचानक आग पकड़ सकती है या जोरदार ब्लास्ट हो सकता है।

ज्यादातर लोग करते हैं ये 5 गलतियां

1- ओवरचार्जिंग से बचें

पावर बैंक को जरूरत से ज्यादा देर तक चार्जिंग पर लगाकर रखना खतरनाक साबित हो सकता है। हर पावर बैंक की एक चार्जिंग लिमिट होती है और उससे ज्यादा चार्ज करने पर बैटरी ओवरहीट होने लगती है। लगातार गर्म होने की वजह से बैटरी डैमेज हो सकती है और ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ जाता है। ज्यादातर कंपनियां पावर बैंक पर या उसके बॉक्स पर चार्जिंग से जुड़ी जानकारी देती हैं। अगर ऐसी जानकारी न हो, तो पावर बैंक के 100% चार्ज होते ही उसे तुरंत चार्जिंग से हटा देना चाहिए।

2- लो क्वालिटी

पावर बैंक अच्छे ब्रैंड्स से लेकर लो क्वालिटी के भी आते हैं। वैसे ये काफी महंगे मिलते हैं, इसलिए लोग सस्ते के चक्कर में नॉन-ब्रांड पावर बैंक खरीद लेते हैं। लो क्वालिटी पावर बैंक में बैटरी अच्छी नहीं होगी और इसकी शेल्फ लाइफ भी कम होती है।

3- धूप या गर्मी में रख दिया

पावर बैंक को तेज धूप या ज्यादा गर्म जगह पर रखना भी खतरनाक साबित हो सकता है। अधिक तापमान की वजह से बैटरी तेजी से गर्म होती है, जिससे उसमें आग लगने या ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से पावर बैंक को कार के डैशबोर्ड, तकिए के नीचे या बंद और गर्म जगहों पर रखने से बचना चाहिए। इसे हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें, ताकि बैटरी सुरक्षित रहे और ओवरहीटिंग की समस्या न हो।

4- डैमेज हो गया

अगर आपका पावर बैंक गिरकर डैमेज हो गया है या कहीं से टूट-फूट गया है, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। बाहरी नुकसान दिखने के बावजूद कई लोग उसका इस्तेमाल जारी रखते हैं, लेकिन इससे बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, अगर पावर बैंक की बैटरी फूलने लगे या उसका आकार असामान्य दिखे, तो उसे तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें। यह बैटरी खराब होने का संकेत होता है और ऐसी स्थिति में पावर बैंक कभी भी आग पकड़ सकता है या फट सकता है।

5- किसी भी चार्जर को लगाना

कई लोग पावर बैंक को चार्ज करने के लिए किसी भी चार्जर या केबल का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन यह आदत नुकसानदायक हो सकती है। गलत या लोकल चार्जर इस्तेमाल करने से बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे वह जल्दी खराब हो सकती है या ओवरहीट होने लगती है। पावर बैंक को हमेशा उसके ओरिजिनल केबल और चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए। इससे बैटरी की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट का खतरा कम होता है। कोशिश करें कि मोबाइल के चार्जर से पावर बैंक चार्ज न करें, क्योंकि अलग-अलग डिवाइसेज की पावर जरूरत अलग होती है।

बचाव के लिए ये तरीके अपनाएं-

  • पावर बैंक से बदबू आ रही हो तो इस्तेमाल न करें।
  • बैटरी लंबे समय तक चार्जिंग पर लगाकर न रखें। खासतौर पर रातभर न छोड़ें।
  • अगर पावर बैंक जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें।
  • डैमेज, टूटे हुए या फूली हुई बैटरी वाले पावर बैंक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
  • सस्ते या लोकल पावर बैंक खरीदने की बजाय अच्छी क्वालिटी और सेफ्टी सर्टिफाइड डिवाइस चुनें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।