प्लास्टिक के स्टूल में क्यों बना होता है बीच में छेद, ये डिजाइन है या कुछ और?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

घरों और दुकानों पर कहीं ना कहीं प्लास्टिक का स्टूल तो जरूर देखा होगा। ये प्लास्टिक के स्टूल बड़े काम के होते हैं और कम जगह में कई सारे रखे जा सकते हैं। इन स्टूल के बीच में छेद बना होता है, कभी सोचा है कि ये छेद क्यों बने होते हैं। 

plastic stool have hole why
प्लास्टिक स्टूल में छेद क्यों होते हैं

प्लास्टिक के स्टूल तो आपने कई देखे होंगे। घरों में या फिर दुकानों पर अक्सर छोटे-बड़े कई हाइट के स्टूल रखे होते हैं। जो बैठेने के काम आते हैं और कई बार इन्हीं स्टूल पर मेहमानों के लिए चाय-पानी भी रख दिया जाता है। इधर से उधर दिनभर घूमने वाले इन स्टूल की बनावट में एक चीज बिल्कुल कॉमन होती है। वो है बीच में बना छेद। देखकर अजीब लगता है लेकिन ज्यादातर कंपनियां स्टूल के बीच में एक छेद बनाकर देती है। कभी सोचा है कि आखिर इस स्टूल में ये छोटा सा छेद क्यों होता है। ये कोई डेकोरेशन के लिए नहीं होता बल्कि इस छेद का बड़ा काम होता है।

जानें आखिर क्यों प्लास्टिक के स्टूल में छेद होता है...

आसान स्टोरेज

स्टूल का इस्तेमाल ज्यादातर ऐसे घरों में होता है जहां पर जगह कम होती है। या फिर वो दुकानें जिनमे जगह कम होती है। और वो किसी ऐसे पोर्टेबल सामान को चाहते है जो आसानी से घर या दुकान के किसी कोने में फिट हो जाए और जब जरूरत हो तो इसे बाहर निकालकर यूज कर सकें। अब अगर एक से ज्यादा स्टूल को एक के ऊपर एक चढ़ाकर रख दिया जाए तो इन प्लास्टिक में वैक्यूम क्रिएट हो जाएगा और सारी प्लास्टिक की स्टूल एक दूसरे से चिपक जाएंगी और आसानी से निकल नहीं पाएंगी। जब इनमे एक छेद बना होता है तो हवा पास होती रहती है और इन्हें एक दूसरे से अलग करना आसान हो जाता है।

पकड़ने में आसान

दूसरा कारण प्लास्टिक के स्टूल में छेद देने का है कि इसे पकड़ना आसान हो जाए। स्टूल के किना्रों से इसे पकड़ने की बजाय फटाफट छेद में उंगली को फंसाकर आसानी से इधर से उधर किया जा सकता है। जहां पर इन स्टूल की ज्यादा मात्रा होती है। वहां पर ये डिजाइन बडे काम आती है।

पानी निकालने में मदद

स्टूल अक्सर आउटडोर जगहों पर इस्तेमाल किए जाते हैं, जहां पर इनके भीगने का भी डर होता है। लेकिन छेद होने की वजह से पानी इन पर टिकता नहीं और ये फौरन सूख जाते हैं। अगर छेद नहीं होगा तो ये ज्यादा देर तक गीले और सिलपरी रहेंगे और बैठने वाले को भी गीला कर देंगे।

प्लास्टिक स्टूल की कीमत और मैटेरियल कम लगना

प्लास्टिक स्टूल आम तौर पर इंजेक्शन मोल्डिंग का इस्तेमाल करके बनाए जाते हैं, जिसमें पिघले हुए प्लास्टिक को आकार दिया जाता है और ठंडा किया जाता है। बीच से थोड़ा सा मटीरियल हटाने से इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक की मात्रा कम हो जाती है, जिससे स्टूल हल्का हो जाता है और बड़े पैमाने पर बनाना सस्ता हो जाता है।

स्टूल की लाइफ बढ़ जाती है

एक छोटा सा छेद स्टूल की लाइफ को भी बढ़ा देता है। दरअसल, जब स्टूल पर कोई बैठता है तो प्रेशर पड़ता है और प्लास्टिक के फटने का डर रहता है। लेकिन बीच में छेद करने से वो प्रेशर डिस्ट्रीब्यूट हो जाता है और समय के साथ स्टूल में क्रेक पड़ने के चांस कम हो जाते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़प्लास्टिक के स्टूल में क्यों बना होता है बीच में छेद, ये डिजाइन है या कुछ और?