
नर्सरी से पौधे घर लाने के बाद उसमे क्यों नहीं खिलते फूल? जानें पौधे चुनने और रखने का सही तरीका
Gardening Tips: फूल वाले पौधे पसंद है लेकिन नर्सरी से पौधा घर लाने के बाद उसमे एक भी फूल नहीं खिलता या फिर पूरा पौधा ही मर जाता है। अगर आपके साथ ही ऐसा होता है तो गार्डनर हरीश से जान लें पौधे का सही चुनाव और उसे रखने का तरीका। जिससे खिलेंगे फूल और नहीं मरेगा पौधा।
सर्दियों के मौसम में नर्सरी में ढेर सारे फूल वाले पौधे मिलते हैं। जिसे देखकर अक्सर लोग उन प्लांट्स को खरीदते हैं और घर में लाकर लगाते हैं। लेकिन एक बार ये पौधे घर में ला कर गमले में रोप दिए जाएं तो इनमे या तो फूल ही नहीं खिलता या फिर पूरा पौधा ही मर जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है तो गार्डनर हरीश चंद्र जोशी की इन टिप्स को जरूर फॉलो कर लें।
फूल वाले पौधे सही चुनें
गार्डनर हरीश ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सही प्लांट चुनने का तरीका बताया है।
जैसे कि अगर आप फूल वाले पौधे को खरीदने के लिए नर्सरी गए हैं तो हमेशा ऐसे पौधे को चुनें जो ग्रोइंग स्टेज में हो और उसके फूल खिलने वाले हों। पूरी तरह से खिले हुए या पूरा ग्रो हो चुके पौधे को चुनने की गलती ना करें।
नर्सरी से पौधे घर लाने के बाद मर जाते हैं तो करें ये काम
अगर आपके पौधे भी नर्सरी से घर लाने के बाद ही मरने लगते हैं तो इस जरूरी स्टेप को फॉलो करें।
- पौधे को नर्सरी से घर लाने के बाद फौरन किसी भी गमले में ना लगा दें।
- हमेशा 5-7 दिनों के लिए पौधे को जैसे नर्सरी से लेकर आए हैं वैसे ही अपने गार्डन में धूप में रख दें।
- दरअसल नर्सरी में पौधे को पर्याप्त मात्रा में खाद पानी दिया गया होता है। ऐसे में घर लाते ही अगर पौधे को गमले अपनी खाद वाली मिट्टी में लगाएंगे तो पौधा मरने लगेगा। इसलिए उसे पांच से सात दिन के लिए छोड़ दें।
- फिर किसी भी मिट्टी लें और छह से आठ इंच के गमले में पौधे की मिट्टी पर लगी पन्नी को हटाकर गमले में रखें और बस ऊपर से मिट्टी डालकर गमले को भर दें और पानी दें।
- 20-25 दिन के बाद उस फूल वाले पौधे में लिक्विड फर्टिलाइजर डालें, जिसमे पोटाश की मात्रा हो। जिससे पौधे में फूल खिलना शुरू हो जाएंगे और पौधा मरेगा नहीं।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




