काम की बात: बिजली मीटर की लाल बत्ती तेजी से जल रही तो मीटर नहीं पहले चेक करें घर का ये फॉल्ट
घर में बिना ज्यादा बिजली के लोड के मीटर तेजी से भाग रहा और इलेक्ट्रिसिटी बिल ज्यादा आ रहा तो अपने मीटर और घर की वायरिंग को जरूर चेक करवाएं। जैसे मीटर में रेड लाइट तेजी से जल रही तो इसे इग्नोर ना करें, घर की वायरिंग में फॉल्ट चेक करवाएं।

घर की बिजली का बिल ज्यादा आ जाए तो पूरा बजट हिल जाता है। कई बार बिना ज्यादा बिजली की खपत के ही मीटर की रीडिंग बढ़ती रहती है। ऐसे में अपने मीटर की निगरानी करनी जरूरी है। जैसे कई सारे लोगों के घरों में मीटर में लगी लाल रंग की लाइट बहुत तेजी से जलती है। जिसे देखकर लोगों को लगता है कि ये मीटर की खराबी है और वो मीटर सही करवाने के चक्कर में फंस जाते हैं। लेकिन मीटर में अगर तेजी से लाल रंग की लाइट जल रही है तो मीटर को बदलवाने या चेक करवाने से पहले घर की वायरिंग को जरूर चेक करवाएं। जैसे इंजीनियर अंकित ने मीटर में जल रही तेज रेड लाइट का कारण शेयर किया है। जिसे हर किसी को जानना चाहिए।
मीटर में जल रही तेज लाइट का कारण
अगर घर में बिजली का लोड सामान्य है और उसके बाद भी बिल ज्यादा आ रहा है और मीटर में रेड लाइट काफी तेजी से जल-बुझ रही है तो सबसे पहले घर के लोड और फिर वायरिंग को चेक करवाएं।
- इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान में बिजली का लोड चेक करवाएं।
- साथ ही हर इलेक्ट्रिक बोर्ड में बिजली का लोड चेक करने को बोलें।
- इस कारण से मीटर में लाल रंग की लाइट तेजी से ब्लिंक होती है
- कई बार छोटी सी वायरिंग फॉल्ट की वजह से भी मीटर का बिल तेजी से आता है।
- घर के किसी फैन बॉक्स में भी अगर इंसुलेशन खराब होकर कंडक्टिव पार्ट से कनेक्ट कर रहा होता है तो बिजली का मीटर तेजी से दौड़ता है और बिल ज्यादा आता है।
- घर में जब भी कभी इस तरह मीटर में दिक्कत दिखे तो अपने इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर पूरे धैर्य के साथ एक-एक स्विच बोर्ड, प्लग बोर्ड, फैन बॉक्स, हर तार की वायरिंग को चेक करवाएं।
- कई बार बहुत छोटी सी फॉल्ट होती है जो आपके मीटर को भगाती है और बिजली का बिल बिना इस्तेमाल के ज्यादा आता है।
- तो अगली बार कभी आपके घर में भी ऐसा मीटर के साथ हो तो इसे मीटर की गड़बड़ी समझकर परेशान ना हो बल्कि इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर घर की वायरिंग को चेक करवाएं।
- लेकिन ध्यान रखें कि अगर मीटर की रेड लाइट ब्लिंक ना करती हो और लगातार जलती रहे, फिर कुछ समय बाद खुद ब खुद ब्लिंक करने लगे तो ये आमतौर पर मीटर की गड़बड़ी की वजह से होता है। इसके लिए मीटर को चेक करवाना चाहिए।


