टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाया तो घर बन जाएगा नया, इतनी चीजें चमकेंगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cleaning Hack: घर में कुछ चीजें पुरानी हो गई हैं और आपको लग रहा है कि उसे बदलवाना जरूरी है तो एक बार इस हैक से सफाई करें। किचन, बाथरूम से लेकर घर के शीशे बिल्कुल नए की तरह चमकेंगे। 

टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाया तो घर बन जाएगा नया, इतनी चीजें चमकेंगी

घर की साफ-सफाई केवल घर को सुंदर ही नहीं बनाती बल्कि इससे हाइजीन भी मेंटेन होता है। और, जहां पर सफाई होगी वहां पर बैक्टीरिया, कीटाणु नहीं पनपेंगे और इंफेक्शन वाली बीमारियों से बचत होगी। आमतौर पर बेकिंग सोडा को सफाई के लिए यूज करना तो काफी सारे लोग जानते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर टूथपेस्ट को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर पेस्ट बनाया तो ये आपके घर को बिल्कुल नये जैसा चमका सकता है। आपको इन्हें नया खरीदने के पीछे पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। जानें टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर किन चीजों को चमका सकते हैं।

किचन का सिंक

किचन का सिंक स्टील का है तो समय के साथ वो गंदा और फीका दिखने लगता है। पानी के गंदे धब्बे और खाने से निकलने वाली चिकनाई नल के आसपास और कोनों में जमा हो जाती है। जिनकी सफाई रोज करने के बाद भी चमक नहीं आती। ऐसे में बस किसी टूथपेस्ट को लें जो जेल बेस्ड ना हो। उसे बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। ज्यादा इफेक्टिव सफाई के लिए आप लिक्विड सोप भी मिला सकते हैं। इसे किसी स्क्रब पैड पर लगाएं और सिंक के चारों तरफ रगड़ें। फिर साफ सूखे कपड़े से पोंछ दें। किचन का सिंक बिल्कुल नये की तरह चमकने लगेगा।

बाथरूम वेयर

बाथरूम में लगी स्टील की रॉट, टॉवल हैंगर, सोपस्टैंड, नल काफी सारी चीजों की फिटिंग स्टील की होती है। सालों बाद जब ये बिल्कुल पीले और काले पड़ने लगते हैं तो उन्हें बदलवाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन आप टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर अगर इन चीजों को स्क्रब पैड से रगड़कर पोंछ देंगे, तो ये बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा और आपका लाखों रुपये बच जाएगा।

शीशा साफ करने में मदद

बाथरूम में लगे शीशे हो या फिर टेबल पर लगा ग्लास, समय के साथ फीके दिखने लगते हैं। इन पर स्क्रैच पड़ जाते हैं। बाथरूम से शीशे पर पानी के सफेद धब्बे जम जाते हैं। इन सब को साफ करने के लिए टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का मिक्सचर बहुत कमाल का असर दिखाता है। सिंपली किसी बाउल में बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर किसी सॉफ्ट स्पंज पर इसे लेकर ग्लास, मिरर पर रगड़ें और किसी मुलायम कपड़े से पोंछ दें। ये कांच को बिल्कुल नये जैसा चमका देगा।

तो अगली बार घर की डीप क्लीनिंग करनी हो तो किसी भी व्हाइट टूथपेस्ट को लेकर उसमे बेकिंग सोडा को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इससे किचन, बाथरूम से लेकर घर के शीशे साफ करें। इन चीजों को नया खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।