काम की बात: सावधान! फ्रिज इस्तेमाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना बम की तरह फट जाएगा रेफ्रिजरेटर

लाइव हिन्दुस्तान
share

हाल ही में कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज फटने से कुछ लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ऐसे में जरूरी है कि आप भी फ्रिज से जुड़ी जरूरी सावधानियां बरतें, ताकि इस तरह की घटना से बचा जा सके।

5 major mistakes should avoid while using fridge
फ्रिज इस्तेमाल करते समय न करें ये 5 गलतियां

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज ब्लास्ट होने से 4 लोगों की मौत हो गई। यह बड़ा हादसा गणेश उत्सव के दौरान हुआ, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। फ्रिज आज हर घर की जरूरत बन चुका है और शायद ही कोई ऐसा घर होगा, जहां इसका इस्तेमाल न होता हो। यह हर मौसम में हमारे काम आता है और आमतौर पर लगातार चलता रहता है। लेकिन आखिर ऐसी कौन-सी गलती है, जिसकी वजह से फ्रिज बम की तरह फट सकता है? इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सही देखभाल और सावधानी बेहद जरूरी है, वरना छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फ्रिज इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना जरूरी है।

क्यों फट जाते हैं फ्रिज?

फ्रिज का फटना कोई आम घटना नहीं है, ये कुछ परिस्थितियों में होता है। फ्रिज में इस्तेमाल होने वाली रेफ्रिजरेंट गैस, इलेक्ट्रिकल खराबी, शॉर्ट सर्किट या कंप्रेसर में आई खराबी के कारण विस्फोट या आग लगने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा कुछ चीजें और भी हैं, जिनके कारण ऐसा हो सकता है।

फ्रिज से जुड़ी 5 बड़ी गलतियां जान लीजिए

1. इलेक्ट्रिसिटी की सही सप्लाई

फ्रिज को हमेशा ऐसी जगह पर सेट करना चाहिए, जहां इलेक्ट्रिसिटी बराबर आती हो। ऐसे में फ्रिज के कंप्रेशर पर दबाव कम पड़ता है। ज्यादा दबाव पड़ने से फ्रिज फटने जैसी स्थिति पैदा सकती है। साथ ही फ्रिज के लिए हमेशा पॉवर वाला प्लग की इस्तेमाल करें और वैसे ही बोर्ड को लगवाएं। कम पॉवर वाले प्लग या एक्सटेंशन का इस्तेमाल करने से बचें।

2. फ्रिज को दीवार से सटाकर रखना

फ्रिज के पीछे ही सारी वायरिंग होती हैं और वही से हीट निकलती है। अगर आप दीवार से बिल्कुल चिपकाकर फ्रिज को रखते हैं, तो गर्म हवा बाहर निकलने की जगह नहीं मिलेगी। इससे कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और फ्रिज ओवरहीट हो सकता है।

3. फ्रिज की सर्विसिंग भी है जरूरी

हम AC, RO की सर्विसिंग करा लेते हैं लेकिन फ्रिज की सर्विस कम ही कराई जाती है। ज्यादातर घरों में फ्रिज की सर्विसिंग बड़ा मसला नहीं है लेकिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होने की वजह से उसकी सर्विस भी कराई जानी चाहिए। सर्विस कराने परे वायरिंग, प्लग, कंप्रेसर और दूसरे इलेक्ट्रिकल हिस्सों में कोई समस्या हो तो उसका पता समय रहते चल जाता है।

4. फ्रिज के ऊपर भारी सामान

फ्रिज कोई स्टूल या मेज नहीं है, जिसके ऊपर आप कोई भी सामान रख सकते हैं। कई घरों में फ्रिज के ऊपर भारी भरकम सामान या फल-सब्जियों से भरी टोकरी रख दी जाती है। फ्रिज के ऊपर भारी या ऐसी चीजें रखने से बचें जो गर्मी को रोकती हों। इसके अलावा फ्रिज के वेंटिलेशन एरिया को किसी कपड़े से ढकना भी सही नहीं है।

5. फ्रिज में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने देना

कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज में बर्फ जरूरत से ज्यादा जम जाती है और हम लोग उसे डिफ्रॉस्ट पर लगाना भूल जाते हैं। ज्यादा बर्फ जमना भी फ्रिज के लिए खतरा बन सकता है। इससे फ्रिज को सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर फ्रिज में बर्फ ज्यादा जमने लगे तो उसे डिफ्रॉस्ट पर सेट करें या कुछ समय के लिए फ्रिज बंद कर दें।

फ्रिज से जुड़ी ये सावधानी जरूर बरतें

  • फ्रिज से अगर किसी तरह की आवाज, गंध आ रही हो तो उसे फौरन चेक करवाएं।
  • ज्यादा पुराना फ्रिज भी फट सकता है, अगर फ्रिज कई सालों पुराना हो चुका है, तो उसकी सर्विस समय पर जरूर करवाएं।
  • कहीं बाहर जा रहे हो तो फ्रिज को मेन स्वीच से बंद कर दें, ऐसा करने से बिजल बिल बचेगा और फ्रिज भी सही बना रहेगा।
  • अगर फ्रिज सही कूलिंग नहीं कर रहा हो, तब भी उसे चेक करवाएं।
  • फ्रिज के लिए डेडिकेटेड पावर लाइन और सही स्टेबलाइजर लगवाएं, जिससे उसके फटने की स्थिति न पैदा हो।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फ्रिज यूज करते हैं तो इन 5 गलतियों से रहें सावधान, हो सकता है बड़ा हादसा