काम की बात: घर और गार्डन में सांप क्यों घुस आते हैं? जानें कौन-सी चीजें उन्हें करती हैं अट्रैक्ट
घर या गार्डन में बार-बार सांप दिखना कई वजहों से हो सकता है। झाड़ियां, पानी, कचरा और छिपने की जगहें सांपों को आकर्षित कर सकती हैं। जानिए किन चीजों से सांप आपके घर की तरफ आते हैं।

घर या गार्डन में सांप दिखना अक्सर लोगों को डरा देता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में सांप बिना वजह किसी जगह पर नहीं आते। वे ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां उन्हें खाना, पानी, छिपने की सुरक्षित जगह और शांति मिल सके। कई बार हमारे घर और गार्डन की कुछ आदतें या लापरवाही अनजाने में सांपों को आकर्षित कर सकती हैं। घनी झाड़ियां, कचरे के ढेर, पानी जमा होना और चूहों की मौजूदगी जैसी चीजें सांपों के लिए सही माहौल बना देती हैं।
आइए जानते हैं वे कौन-सी चीजें हैं जो सांपों को आपके घर और गार्डन की तरफ खींच सकती हैं।
1. घनी झाड़ियां और ज्यादा पेड़-पौधे
सांपों को ठंडी, छायादार और शांत जगह पसंद होती है। गार्डन में बहुत ज्यादा उगी हुई झाड़ियां और घास उनके लिए छिपने की सुरक्षित जगह बन जाती हैं। घनी घास में सांप आसानी से छिप सकते हैं, वहां उन्हें धूप और शिकारियों से बचाव मिलता है। इसके अलावा लंबे समय तक साफ-सफाई ना होने पर सांप वहां रहने भी लग सकते हैं। इसलिए गार्डन की नियमित सफाई करना जरूरी है।
2. चूहे और दूसरे छोटे जीव
सांप अक्सर खाने की तलाश में घरों के आसपास आते हैं। चूहे, मेंढक और छोटे कीड़े-मकोड़े उनका भोजन होते हैं। अगर घर या गार्डन में चूहे ज्यादा हैं, कूड़ा जमा रहता है और पालतू जानवरों का खाना बाहर पड़ा रहता है तो उनके पीछे सांप भी आ सकते हैं।
3. लकड़ी और कबाड़ का ढेर
सांपों को अंधेरी और शांत जगहें बहुत पसंद होती हैं। लकड़ी के ढेर, पुराने गमले, ईंटों का ढेर और कबाड़ उनके लिए छिपने की अच्छी जगह बन जाते हैं। गर्मियों में ये जगहें ठंडी रहती हैं और सांप यहां आराम से छिप सकते हैं।
4. पानी का जमा होना
सांपों को पानी वाली जगहें भी आकर्षित करती हैं। जैसे- गार्डन में पानी जमा होना, लीकेज वाले नल, बर्ड बाथ और पालतू जानवरों के पानी के बर्तन। पानी की वजह से वहां मेंढक और कीड़े भी आते हैं, जो सांपों का भोजन बन सकते हैं।
5. शांत और कम इस्तेमाल होने वाली जगहें
सांप ऐसी जगहों पर ज्यादा दिखाई देते हैं जहां लोगों की आवाजाही कम होती है। जैसे- सीढ़ियों के नीचे, स्टोर रूम के पीछे, पुराने सामान के पास और कम इस्तेमाल होने वाले कोने। ऐसी जगहें सांपों को सुरक्षित महसूस कराती हैं।
सांपों को घर से दूर रखने के आसान उपाय
- गार्डन की नियमित सफाई करें
- घास और झाड़ियों को छोटा रखें
- कूड़ा और कबाड़ जमा ना होने दें
- चूहों को घर से दूर रखें
- पानी जमा ना होने दें
- रात में बाहर की लाइट ऑन रखें
साफ-सफाई और सांपों से बचाव! सांप आमतौर पर वहां आते हैं जहां उन्हें खाना, पानी और छिपने की सुरक्षित जगह मिलती है। अगर घर और गार्डन की साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए, तो सांपों के आने की संभावना काफी कम हो सकती है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


