आटे के डिब्बे में 1 चांदी का सिक्का क्यों रखना चाहिए? फायदे जान तुरंत करेंगे ये काम!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आटे के डिब्बे में बहुत से लोग एक चांदी का सिक्का जरूर डालते हैं। ये कोई नया हैक नहीं है, बल्कि सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। क्या आपको पता है इसके फायदे क्या हैं? जान लेंगे तो तुरंत इसे ट्राई जरूर करेंगे।

Silver Coin in the Flour Container
आटे के डिब्बे में 1 चांदी का सिक्का क्यों डालना चाहिए

आय दिन कोई ना कोई किचन हैक वायरल होता ही रहता है। इनमें से कई हैक वाकई बड़े काम के होते हैं। आज हम जिस हैक की बात कर रहे हैं, वो आपके आटे से जुड़ा हुआ है। जी हां, इस हैक के मुताबिक आपको अपने गेहूं के आटे में एक चांदी का सिक्का रखना चाहिए। यानी जिस भी कंटेनर में आप गेहूं का आटा स्टोर करते हैं, उसमें पहले शुद्ध चांदी का सिक्का डालें फिर आटा भर दें। अब सवाल है कि ऐसा करने से भला क्या होता है। क्या इस हैक के कुछ फायदे भी हैं? कई लोग सोशल मीडिया से देखकर अपने आटे के डिब्बे में चांदी का सिक्का रख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसा करने के क्या फायदे बताए जा रहे हैं और क्या ये वाकई काम का हैक है।

आटे के डिब्बे में चांदी का सिक्का रखने से क्या होता है?

फायदा 1- कई दिनों तक फ्रेश रहता है आटा

आटे के डिब्बे में चांदी का सिक्का डालने की सबसे बड़ी वजह यही है कि इससे आटा कई दिनों तक फ्रेश रहता है। दरअसल चांदी में नेचुरली एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे आटे में कीड़े लगने या नमी की वजह से आटा खराब होने का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है।

फायदा 2- सेहत के लिए भी होते हैं कई फायदे

आयुर्वेद के अनुसार चांदी को ठंडी प्रकृति वाली धातु माना जाता है। ऐसे में अगर आटे के डिब्बे में चांदी का सिक्का रखा जाए तो ये बॉडी हीट यानी शरीर की गर्मी को बैलेंस करने में मदद कर सकता है। खासतौर से गर्मियों के मौसम में ये काफी गुणकारी माना जाता है। इसके अलावा पाचन और इम्यूनिटी को दुरुस्त रखने में भी चांदी के सिक्के वाला हैक काफी फायदेमंद माना जाता है।

फायदा 3- धार्मिक रूप से भी शुभ माना जाता है

आटे के डिब्बे में चांदी का सिक्का रखना धार्मिक रूप से भी काफी शुभ माना जाता है। दरअसल चांदी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में चांदी के सिक्के को अपना रसोई भंडार में रखने से घर में बरकत बनी रहती है और हर तरह की नेगेटिविटी घर से दूर रहती है। मान्यता तो ये भी है कि ऐसे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

पुराने समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है ये नुस्खा

पुराने समय में जब किसी तरह के एयरटाइट कंटेनर और प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते थे, तो उस समय हमारे पूर्वज इसी प्राकृतिक तरीके से अनाज को फ्रेश रखते थे। ताकि किसी तरह के कीड़े और नमी की वजह से अन्न खराब ना हो। धार्मिक मान्यता भी इससे जुड़ गई, जिस वजह से आज भी बहुत से लोग अपने आटे के कंटेनर में चांदी का सिक्का जरूर रखते हैं।

चांदी का सिक्का रखते हुए ये बातें ध्यान रखें

  • हमेशा शुद्ध चांदी के सिक्के का इस्तेमाल करें।
  • चांदी के सिक्के को आटे के कंटेनर में डालने से पहले अच्छी तरह धो कर साफ कर लें। इसके अलावा जब आटा खत्म हो जाए तो दोबारा इसे साफ करने के बाद ही डिब्बे में डालें।
  • अगर चांदी का सिक्का काला या हरे रंग का होने लगा है तो उसका इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।

(All Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़आटे के डिब्बे में 1 चांदी का सिक्का क्यों रखना चाहिए? फायदे जान तुरंत करेंगे!