तुलसी में कच्चा आलू क्यों गाड़ रहे हैं लोग? क्या इस हैक से नहीं सूखेगा पौधा, जानें सच्चाई!

लाइव हिन्दुस्तान
share

तुलसी के पौधे में कच्चा आलू गाड़ने का हैक काफी वायरल हो रहा है। लोगों का मानना है कि आलू में पोटैशियम होता है, जो पौधे की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता है। तो क्या वाकई कच्चा आलू गाड़ने से तुलसी का पौधा हरा-भरा रहेगा? आइए जानते हैं सच।

Raw Potatoes in Tulsi plant Hack
तुलसी में कच्चा आलू गाड़ने के फायदे

ज्यादातर भारतीय घरों में तुलसी का पौधा जरूर देखने को मिल जाता है। दरअसल हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व है और इसे पूजनीय माना गया है। वैसे तो पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन कई बार पर्याप्त धूप, पानी और पोषक तत्व ना मिलने की वजह से ये सूखने लगता है। ऐसे में पौधे को हरा भरा रखने के कई हैक सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन्हीं में एक है तुलसी के पौधे की मिट्टी में कच्चा आलू गाड़ना। ऐसा कहा जाता है कि कच्चा आलू गाड़ने से तुलसी के पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे पौधा हरा-भरा और हेल्दी नजर आता है। आइए जानते हैं क्या ये हैक वाकई काम करता है?

तुलसी के पौधे में कच्चा आलू गाड़ने से क्या होता है?

वायरल हैक के मुताबिक तुलसी के पौधे में कच्चा आलू गाड़ने से तुलसी का पौधा जल्दी सूखता नहीं है। दरअसल कच्चे आलू में पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व मौजूद होता है, जो पौधे में एक नेचुरल फर्टिलाइजर की तरह काम करता है। पोटैशियम पौधे की ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है और पौधे की ओवरऑल ग्रोथ और पानी के संतुलन जैसी प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है। इसी वजह से कुछ माली और गार्डेनिंग एक्सपर्ट आलू जैसे ऑर्गेनिक पदार्थों को मिट्टी में गाड़ने की सलाह देते हैं।

क्या वाकई काम करता है ये हैक?

अगर कच्चे आलू को गमले में गाड़ दिया जाए तो वह धीरे-धीरे गलना और सड़ना शुरू हो जाता है। इस दौरान आलू में मौजूद कुछ पोषक तत्व मिट्टी में मिल सकते हैं, जिससे ऑर्गेनिक मैटर बढ़ सकता है। हालांकि यह कहना भी सही नहीं होगा कि सिर्फ आलू गाड़ने से तुलसी के पौधे को पर्याप्त पोषक तत्व मिल जाएंगे। इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित फर्टिलाइजर का विकल्प नहीं मानना चाहिए।

ज्यादा आलू डालना हो सकता है नुकसानदायक

यह सोचकर कि ज्यादा आलू डालने से पौधे को ज्यादा पोषण मिलेगा, एक से ज्यादा आलू डालने की गलती ना करें। मिट्टी में एक छोटा कच्चा आलू गाड़ना काफी होता है। आलू ज्यादा होंगे तो उनके सड़ने की वजह से मिट्टी में फंगस और छोटे-मोटे कीड़े लगने की समस्या हो सकती है। आप चाहें तो कच्चे आलू की जगह उसके छिलके या पेस्ट बनाकर भी पौधे में डाल सकते हैं।

तो क्या आपको ट्राई करना चाहिए ये हैक?

तुलसी के पौधे को ऑर्गेनिक पोषण देने के आप ये हैक इस्तेमाल कर के देख सकते हैं। आलू के सड़ने से कुछ पोषक तत्व मिट्टी में मिल सकते हैं, जो पौधे की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं। हालांकि इसे फुल प्रूफ फर्टिलाइजर का विकल्प ना समझें। अगर पौधा लगातार सूख रहा है तो सबसे पहले ये पता लगाना जरूरी है कि प्रॉब्लम धूप, पानी, ड्रेनेज, मिट्टी या कीड़ों की वजह से तो नहीं है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़तुलसी में कच्चा आलू क्यों गाड़ रहे लोग? क्या इस हैक से नहीं सूखेगा पौधा, जानें