सावधान! AC यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है ब्लास्ट का खतरा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मी आते ही AC ब्लास्ट के मामले आने लगते हैं। इसके पीछे कुछ तकनीकी खराबियां होती हैं, जिन्हें अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। चलिए बताते हैं AC क्यों फटते हैं और किन गलतियों को करने से बचें।

सावधान! AC यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है ब्लास्ट का खतरा

AC Tips: तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से जब घर आते हैं, तब एसी (AC) की ठंडी हवा सारी थकान मिटा देती है। झुलसाती हुई गर्मी से एसी किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है लेकिन इस मौसम में भारत के कई हिस्सों से एसी के ब्लास्ट होने की खबरें भी लगातार आती हैं। हाल ही में दिल्ली के विवेक विहार में एसी फट गया है, जिसमें कई लोगों की मौत हुई। इससे पहले गोकुलपुरी में एसी फटा, जिसमें 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। ऐसे हादसे दिल को दहला देते हैं और मन में शंका डाल देते हैं कि क्या हम सही तरीके से एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहीं हमारा AC तो नहीं फट जाएगा। अगर आप भी इन सवालों के घेरे में आ चुके हैं, तो थोड़ा शांत रहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर एयर कंडिशनर में ब्लास्ट के मुख्य कारण क्या होते हैं और किन गलतियों से बचना चाहिए। अगर आप एसी इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, तो AC में ब्लास्ट कभी नहीं होगा।

क्यों फटते हैं AC?

AC ब्लास्ट कभी भी एकदम से नहीं होता ये लंबे समय से चल रही तकनीकी खराबी, ओवरहीटिंग या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की वजह से होता है। जब AC की आउटडोर यूनिट को पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं मिलता या उस पर धूल/गंदगी जम जाती है, तो हीट बाहर नहीं निकल पाती। हाई वोल्टेज उपकरण होने के कारण AC में शॉर्ट सर्किट आग या विस्फोट की वजह बन सकता है। इसके अलावा AC में इस्तेमाल होने वाली गैस (जैसे R32) लीक हो जाए और स्पार्क के संपर्क में आए, तो आग लगने का जोखिम बढ़ जाता है। एक ही लाइन पर कई भारी उपकरण चलाने से वोल्टेज ड्रॉप या स्पाइक होते हैं, जो AC के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को नुकसान पहुंचाते हैं। इन कारणों से एयर कंडीशनर फट सकते हैं।

ज्यादातर लोग करते हैं ये 5 गलतियां

1. सर्विसिंग न कराना

मान लीजिए कि आपने पिछले साल नया AC खरीदा था और उसे 3-4 महीने जमकर इस्तेमाल किया। फिर बदलते मौसम में एसी बंद हो गया, अब आप फिर उसे चलाने लगे। आपको लग रहा है कि पिछले साल नया खरीदा है तो अभी सर्विस की जरूरत नहीं है। यही गलती अक्सर लोग करते हैं। AC चाहे नया हो या पुराना हर साल सर्विस करानी पड़ती है। बिना सर्विस के एसी चलाना मतलब खतरे को सीधे दावत देना होगा। एसी में जमा धूल-गंदगी सर्विस कराने पर ही निकलती है।

2- लो-क्वालिटी वायरिंग

ढीली, पुरानी या घटिया वायरिंग शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकती है। AC हाई-पावर वाला उपकरण है, इसके लिए सही केबल और अलग सर्किट का इस्तेमाल जरूरी है। अगर आप इसे शॉर्ट सर्किट पर इस्तेमाल करेंगे तो इसके फटने का खतरा भी बना रहेगा।

3- घंटों तक चलाकर रखना

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को घंटों तक चलाए रखने से कोई दिक्कत नहीं होती, जबकि ये बिल्कुल गलत है। वह AC है कोई रोबोट नहीं है, जो बिना रुक अच्छा चला रहेगा। अगर आप एसी लगातार चलाकर रखते हैं, तो उसकी अंदर की मशीन गर्म हो जाएगी। ज्यादा गर्मी के कारण भी इसके फटने का डर रहता है। इसलिए एसी बीच-बीच में बंद करें और फिर चलाएं।

4- आउटडोर यूनिट की लोकेशन

AC का आउटडोर यूनिट भी सही जगह पर होना बेहद जरूरी है। इसे ना तो आप सीधी धूप में रख सकते हैं और ना ही बिल्कुल बंद जगह पर। सीधी धूप में रखते हैं, तो गर्मी से फट सकता है और बंद बालकनी या कमरे में रखेंगे तो हवा पास नहीं हो पाएगी। इसे हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां ज्यादा धूप भी ना हो और हवा पास होने के लिए खुली जगह हो।

5- गैस लीक की समस्या

एसी की गैस लीक हो जाती है, तब भी इसके फटने का खतरा रहता है। AC में कूलिंग के लिए R-32 या R-410A जैसी गैसों (रेफ्रिजरेंट) का इस्तेमाल होता है, जो प्रेशर में भी काम करती रहती है। अगर ये गैस लीक होने लगे तो अंदर ही शॉर्ट सर्किट होने लगता है और फिर आग बाहर फैल जाती है। अगर एसी से किसी भी तरह की अजीब आवाज आ रही है, या ये रूम ठंडा नहीं कर रहा है, तो आपको फौरन किसी अच्छे टेक्निशियन को बुलाकर दिखाना चाहिए।

बचाव के ये तरीके जरूर अपनाएं

  • AC के लिए डेडिकेटेड पावर लाइन और सही MCB/स्टेबलाइजर लगवाएं
  • समय पर फिल्टर क्लीनिंग और सर्विसिंग कराएं
  • आउटडोर यूनिट को खुली और हवादार जगह पर लगाएं
  • किसी भी तरह की आवाज, बदबू या लीकेज दिखे तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें
  • AC को बीच-बीच में बंद करते हुए चलाएं और टेंपरेचर ज्यादा कम करके ना चलाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।