इस एक शहर में दिखता है पूरे भारत का रंग, इसलिए कहलाता है ‘मिनी इंडिया’

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत की अलग-अलग जगहों की भाषा, खाना, त्योहार और कल्चर अगर एक ही शहर में देखने को मिले, तो वह जगह कैसी होगी? देश का एक शहर अपनी इसी खासियत के लिए 'मिनी इंडिया' के नाम से जाना जाता है।

Why this Indian City known as Mini India
भारत का ‘मिनी इंडिया’ कौन सा शहर है? जानें

भारत में हर कुछ किलोमीटर पर भाषा, खाना, पहनावा और रहने का तरीका बदल जाता है। लेकिन क्या हो अगर आपको ये अलग-अलग रंग एक ही शहर में देखने को मिल जाएं? किसी जगह पर आपको अलग-अलग राज्यों से आए लोग मिलें, तो कहीं उनकी भाषा और खानपान से उनके शहर की झलक दिखे। यही नहीं, अलग-अलग राज्यों के त्योहार और कल्चर भी उसी शहर की रोज की जिंदगी का हिस्सा बन जाएं। ऐसे शहर में घूमते हुए आपको बार-बार लगेगा कि आप देश के अलग-अलग हिस्सों की सैर कर रहे हैं। यही वजह है कि भारत के एक शहर को लोग प्यार से एक खास नाम से बुलाते हैं। इस नाम के पीछे उस शहर की कई सालों से बनी पहचान छिपी है।

कौन-सा शहर है 'मिनी इंडिया'?

दिल्ली को अक्सर 'मिनी इंडिया' कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यहां देश के लगभग हर हिस्से से आए लोग रहते हैं। कोई पढ़ाई के लिए दिल्ली आया, तो किसी ने नौकरी या बिजनेस के लिए इसे अपना घर बनाया। समय के साथ अलग-अलग राज्यों के लोगों ने यहां अपनी जगह बनाई और इसी वजह से दिल्ली का कल्चर भी काफी रंग-बिरंगा हो गया।

अलग-अलग भाषाएं सुनने को मिलती हैं

दिल्ली के बाजारों, कॉलेजों और रिहायशी इलाकों में आपको कई तरह की भाषाएं सुनने को मिल जाएंगी। हिंदी और पंजाबी के साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, गुजराती और दूसरी भाषाएं बोलने वाले लोग भी यहां रहते हैं। कई बार एक ही इलाके में अलग-अलग राज्यों से आए परिवार आसपास रहते नजर आ जाते हैं।

खाने में भी दिखती है भारत की झलक

दिल्ली में अगर आपको अलग-अलग राज्यों का खाना पसंद है, तो कई तरह के स्वाद आसानी से मिल जाएंगे। दक्षिण भारत का डोसा और इडली हो या गुजरात की थाली, बंगाली मिठाइयां हों या कश्मीरी खाना, अलग-अलग राज्यों के कई फेमस पकवान यहां मिल जाते हैं। कई जगहों पर वही लोग खाना बनाते और परोसते हैं, जो उन राज्यों से आकर यहां बसे हैं।

भारतीय खाना

हर राज्य के त्योहारों की रौनक

दिल्ली की खासियत सिर्फ भाषा और खाने तक ही नहीं है। यहां अलग-अलग राज्यों के त्योहार भी खूब मनाए जाते हैं। दुर्गा पूजा, ओणम, बैसाखी, पोंगल, नवरात्रि और छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान शहर के कई हिस्सों में अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। अलग-अलग कम्युनिटी अपने तरीके से त्योहार मनाती हैं और लोग भी इनमें शामिल होते हैं।

पढ़ाई के लिए भी आते हैं लोग

देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए दिल्ली आते हैं। यहां के बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी अलग-अलग राज्यों से आने वाले छात्रों को जोड़ते हैं। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में देश के कई हिस्सों से आए छात्र पढ़ते हैं। इससे शहर में कई तरह की भाषाएं और कल्चर एक साथ देखने को मिलते हैं।

नौकरी और बिजनेस के लिए भी बनता है घर

देश की राजधानी होने की वजह से दिल्ली में सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। अलग-अलग राज्यों से आने वाले सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, राजनयिक और बिजनेस करने वाले लोग यहां रहते हैं। कई लोगों के लिए दिल्ली नौकरी की जगह से आगे बढ़कर उनका घर बन जाती है।

अलग-अलग धर्मों की भी झलक

दिल्ली की पहचान में धार्मिक विविधता भी साफ नजर आती है। यहां मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे और जैन मंदिरों के साथ कई दूसरे धर्मों से जुड़े पूजा स्थल भी मिलते हैं। अलग-अलग धर्मों और कम्युनिटी के लोग यहां लंबे समय से साथ रहते आए हैं।

मिनी इंडिया

एक शहर में दिखता है पूरा भारत

दिल्ली में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों की वजह से आपको एक ही शहर में भारत के कई रंग देखने को मिलते हैं। भाषा हो, खाना हो, त्योहार हों या कल्चर, हर जगह अलग-अलग राज्यों की झलक नजर आती है। इसी वजह से दिल्ली को 'मिनी इंडिया' कहना इसकी विविधता को दिखाने का एक आसान तरीका है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़इस एक शहर में दिखता है पूरे भारत का रंग, इसलिए कहलाता है ‘मिनी इंडिया’