कभी लिफ्ट में फंस जाएं तो क्या करना चाहिए? ये 1 गलती हो सकती है बहुत खतरनाक!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आजकल लिफ्ट में फंसने के केस तो आपने सुने ही होंगे। ऐसे में डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत है। ये कुछ इमरजेंसी टिप्स ध्यान रखेंगे, तो बिना पैनिक हुए इस सिचुएशन से डील कर पाएंगे।

What to Do If You Get Stuck in an Elevator
लिफ्ट में फंस जाएं तो क्या करना चाहिए

बड़ी बिल्डिंग हो, ऑफिस, सुपरमार्केट हो या फिर कोई मॉल; आजकल लगभग हर जगह लिफ्ट होना नॉर्मल है। जाहिर है सीढ़ियों की तुलना में लिफ्ट इस्तेमाल करना काफी सुविधाजनक और आरामदायक है। लेकिन कभी-कभी टेक्निकल प्रॉब्लम या बिजली की समस्या की वजह से लिफ्ट बीच में ही रुक जाती है। आजकल तो ऐसे केस बड़े आम होते जा रहे हैं। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं और जल्दबाजी में कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिसकी वजह से समस्या बढ़ सकती है। इसलिए ऐसी सिचुएशन में घबराने के बजाए समझदारी और पेशेंस से काम लेने की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं कि अगर आपके सामने कभी ऐसी सिचुएशन आ जाए तो किन बातों का ध्यान रखें।

लिफ्ट बंद होने पर सबसे पहले क्या करें?

लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय अगर अचानक से लिफ्ट रुक जाए तो, सबसे पहले खुद को शांत रखने की कोशिश करें। क्योंकि पैनिक होने से सोचने-समझने की कैपेसिटी भी कम हो जाती है। इसलिए ऐसी सिचुएशन में पहले गहरी और धीरे-धीरे सांस लें। याद रखें कि ज्यादातर मामलों में मदद जल्द पहुंच जाती है, इसलिए घबराकर कोई गलत कदम उठाने की जरूरत नहीं होती।

What to Do If You Get Stuck in an Elevator

लिफ्ट बंद होने पर मदद कैसे मिलेगी?

लिफ्ट के अंदर लगे कॉल, पैनिक या अलार्म बटन को तुरंत दबाएं। इससे बिल्डिंग की सिक्योरिटी या मेंटेनेंस टीम को पता चल जाता है कि कोई अंदर फंसा हुआ है। अगर इंटरकॉम काम नहीं कर रहा है और आपके मोबाइल में नेटवर्क है, तो अपने परिवार, दोस्तों या जरूरत पड़ने पर पुलिस या फायर डिपार्टमेंट जैसे आपातकालीन नंबर पर कॉल करें। अगर आपके फोन में SOS फीचर है, तो उसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर तुरंत कोई जवाब न मिले, तो लिफ्ट के दरवाजे या दीवार पर हल्के से थपथपाकर बाहर मौजूद लोगों को बुलाने की कोशिश करें। जोर-जोर से चिल्लाने की बजाय साफ और नॉर्मल आवाज में मदद मांगें। इससे आपकी एनर्जी भी कम खर्च होगी और बाहर के लोगों तक आपकी आवाज भी आसानी से पहुंचेगी।

What to Do If You Get Stuck in an Elevator

लिफ्ट में फंसने पर क्या नहीं करना चाहिए?

लिफ्ट में फंसने के बाद सबसे बड़ी गलती होती है दरवाजा खोलने की कोशिश करना। कई बार लिफ्ट दो मंजिलों के बीच रुक जाती है। ऐसे में बाहर निकलने की कोशिश करना बहुत खतरनाक हो सकता है। इसलिए दरवाजे को धक्का न दें और न ही लिफ्ट के अंदर कूदें या जोर-जोर से हिलाएं। ऐसा करने से आप सेफ तो नहीं होंगे उल्टा समस्या और बढ़ सकती है।

अगर घुटन महसूस हो तो क्या करें?

बंद लिफ्ट में अगर आपको सांस लेने में परेशानी या बेचैनी महसूस हो रही है, तो लिफ्ट के फर्श पर आराम से बैठ जाएं और धीरे-धीरे गहरी सांस लेते रहें। अगर लिफ्ट की लाइट बंद हो गई है, तो मोबाइल की फ्लैशलाइट का इस्तेमाल करें। बिना वजह जोर-जोर से चिल्लाने या घबराने से बचें, क्योंकि इससे आपकी एनर्जी जल्दी खत्म हो सकती है।

What to Do If You Get Stuck in an Elevator

आखिर में सबसे जरूरी बात

आजकल ज्यादातर लिफ्टों में ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस (ARD) लगा होता है। बिजली चले जाने पर यह सिस्टम अपने आप काम करना शुरू कर देता है और लाइट व एयर फ्लो जैसी जरूरी सुविधाएं चालू रखता है। यह सिस्टम करीब 17 घंटे तक काम कर सकता है। इसलिए घबराने की बजाय धैर्य रखें और मदद का इंतजार करें। शांत रहना और सही फैसले लेना ही ऐसी स्थिति में आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़कभी लिफ्ट में फंस जाएं तो क्या करना चाहिए? ये 1 गलती हो सकती है बहुत खतरनाक!