काम की बात: लिफ्ट में फंस जाएं तो भूलकर भी न दबाएं ये बटन! जान बचाने के लिए अपनाएं 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आजकल हर जगह लिफ्ट लगी हुई और ये बिजली से चलती है। अगर लाइट चली जाए या किसी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में रुक सकती है। ऐसे में कभी भी घबराएं नहीं, कुछ सेफ्टी टिप्स को हमेशा याद रखें। इन टिप्स को अपने बच्चों को भी समझाएं।

लिफ्ट में फंस जाएं तो भूलकर भी न दबाएं ये बटन! जान बचाने के लिए अपनाएं 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स

आजकल हर जगह लिफ्ट का इस्तेमाल बढ़ गया है और लोगों ने सीढ़ियों से आना-जाना लगभग बंद कर दिया है। मॉल, घर, फ्लैट और हॉस्पिटल जैसी जगहों पर लिफ्ट की सुविधा होने से ऊपर-नीचे जाना बेहद आसान हो गया है। हालांकि, लिफ्ट बिजली से चलती है, इसलिए पावर कट या तकनीकी खराबी की वजह से इसके बीच में रुकने का खतरा भी रहता है। ऐसे में अंदर मौजूद लोग फंस सकते हैं। कई बार बच्चे और बड़े लिफ्ट में फंसने के बाद घबराहट महसूस करने लगते हैं, जिससे बेचैनी और घुटन बढ़ सकती है। अगर कभी ऐसी स्थिति बन जाए, तो घबराने की बजाय कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स फॉलो करने चाहिए। साथ ही बच्चों को भी पहले से इन बातों की जानकारी देना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे खुद को संभाल सकें।

लिफ्ट में फंसने पर कौन से सेफ्टी टिप्स अपनाएं-

1- खुद को शांत करें

सबसे पहले तो अपने मोबाइल की टॉर्च जलाएं और खुद को शांत रखने की कोशिश करें। ज्यादा घबराएंगे तो सांस फूलने लगेगी और ऐसे में पैनिक अटैक आ सकता है। आप साइड में खड़े हो जाए और मोबाइल से लिफ्ट के बटन और वहां लिखे नंबर्स को ध्यान से देखें।

2- इमरजेंसी नंबर

हर लिफ्ट में इमरजेंसी नंबर लिखा होता है, जो बिना सिग्नल के भी लग जाता है। आप अपने फोन से उसे डायल करें और उसमें परेशानी बताएं। अगर इमरजेंसी नंबर नहीं लिखा है और आपके फोन में नेटवर्क आ रहे हैं, तो किसी और को कॉल करें।

लिफ्ट में फंस जाए तो क्या करें

3- आवाज लगाएं

लिफ्ट से आवाज आसानी से बाहर आ सकती है, अगर आप फंसे हुए हैं, तो थोड़ा चिल्लाकर मदद मांगने की कोशिश करें। ध्यान रखें दरवाजा खोलने की कोशिश न करें। लिफ्ट बीच में अटकी हो सकती है, जिससे आप गिर सकते हैं। आवाज के अलावा दरवाजा थपथपाकर भी हेल्प मांग सकते हैं।

4- उछलें-कूदें या हिलाएं नहीं

कई लोगों को लगता है कि लिफ्ट को जोर-जोर से हिलाएंगे या उस पर उछलें-कूदेंगे तो वह चल पड़ेगी। ऐसा कभी नहीं होता और ये करने की गलती न करें। ऐसा करने से लिफ्ट के वायर टूट सकते हैं और वो नीचे गिरेगी। तेज गिरने पर आप चोटिल हो सकते हैं।

5- अलार्म दबाएं

ज्यादातर लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म और फोन मौजूद होता है, जिसे आप दबाकर हेल्प मांग सकते हैं। इसके अलावा फोन कर सेक्योरिटी बुला सकते हैं। लिफ्ट वाले फोन में इमरजेंसी वाला रेड बटन होता है, जिससे कॉल सीधा कंट्रोल रूम में पहुंचती है।

  • कौन से बटन दबाने की गलती न करें

लिफ्ट में फंसने पर अक्सर लोग पैनिक कर जाते हैं और वहां लगे सभी बटन को दबाने लगते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो लिफ्ट के सिस्टम पर दवाब पड़ेगा और ये और खराब हो सकती है। इसके अलावा सही बटन दबाएं, कोई गलत बटन आपके लिए खतरा पैदा कर सकता है। थोड़ा शांत होकर वहां लिखी चीजों को ध्यान से पढ़ें।

  • बच्चों के लिए सेफ्टी टिप्स

छोटे बच्चों को लिफ्ट में कभी भी अकेले भेजने की भूल न करें और बड़े बच्चे अगर लिफ्ट में जाते हैं, तो पेरेंट्स उन्हें कुछ सेफ्टी टिप्स जरूर सिखाएं। इससे उन्हें घबराहट नहीं होगी और ना ही घुटन।

-घबराना नहीं है

-अलार्म बटन दबाना है

-किसी बड़े को फोन करना है

-दरवाजा खोलने की कोशिश नहीं करनी है।

-हेल्प के लिए आवाज लगानी है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।