
सड़क पर आवारा कुत्ते अचानक हमला कर दें तो कैसे बचें? डॉग ट्रेनर से जानें लाइफ सेविंग टिप्स
आय दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जहां कुत्तों का झुंड किसी पर अचानक हमला बोल देता है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए डॉग बिहेवियर स्पेशलिस्ट जिया ने इसी बारे में बताया है।
सोचकर देखिए कि कभी आप किसी सुनसान गली से गुजर रहे हों और अचानक से आवारा कुत्तों का झुंड आपको घेर लें। कभी सोचा है कि ऐसी स्थिति में भला आप क्या करेंगे? ये वाकई गंभीरता से लेने वाला सवाल है क्योंकि आय दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जहां कुत्तों का झुंड किसी पर अचानक हमला बोल देता है। ऐसी स्थिति में सिर्फ भागने से बात नहीं बनने वाली और आसपास कोई सेफ जगह या बचाने वाला भी ना हो, तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। अब सवाल है कि इस सिचुएशन में करना क्या चाहिए। डॉग बिहेवियर स्पेशलिस्ट जिया सावोच्ची ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए बताया है कि इस स्थिति से डील कैसे करना है, जो कहीं ना कहीं हम सभी के लिए जानना जरूरी है।
घबराएं नहीं, समझदारी से लें काम
अगर पीछे आवारा कुत्तों का झुंड पड़ जाए, तो ऐसी स्थित में आपके पास रिएक्ट करने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है। जिया कहती हैं कि इस स्थिति में एकदम से पैनिक ना हों। अगर आप उनसे तेज भागकर आगे नहीं जा सकते हैं या आसपास कोई सेफ स्पेस नहीं दिख रहा है, तो भागने की कोशिश ना करें। ऐसे में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
किसी चीज का सहारा ले कर खड़े हो जाएं
डॉग ट्रेनर बताती हैं कि हमेशा आसपास कोई गाड़ी, पेड़ या दीवार ढूंढे और उसका सहारा ले कर खड़े हो जाएं। ताकि आपको सिर्फ फ्रंट से उनका सामना करना पड़े।
जोर से करें आवाज
कुत्तों को डराने के लिए किसी भी तरह की बहुत तेज करना शुरू कर दें। इसके लिए आपपास में जो भी कुछ हो उसका इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए कोई मेटल का दरवाजा हो, तो उसे पीटकर जोर की आवाज कर सकते हैं। कुल मिलाकर शोर करें ताकि कुत्ते तेज आवाज से थोड़ा डर जाएं।
आसपास जो भी उससे खुद को प्रोटेक्ट करें
जिया कहती हैं कि आपके आसपास जो सामान हो, उससे खुद को प्रोटेक्ट करने की कोशिश करें। उदाहरण के लिए अगर आपके पास सिर्फ मोबाइल फोन है, जो उसके किनारे से आप कुत्तों पर अटैक कर सकते हैं। वहीं अगर कोई बैग है, तो उसे अपने और उनके बीच रखा जा सकता है। आपकी चप्पल या आसपास जो भी सामान है, उसे आप अपने प्रोटेक्टेक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




