मानसून में AC कितने डिग्री पर चलाने से मिलेगी उमस से राहत? इन 4 टिप्स से कम आएगा बिजली बिल
मानसून के मौसम में गर्मी से राहत जरूर मिलती है लेकिन उमस घरों में भरी रहती है। उमस को दूर करने के लिए लोग एसी चला लेते हैं लेकिन ज्यादा कूलिंग से सर्दी-खांसी होने लगती है। चलिए बताते हैं मानसून सीजन में AC कितने डिग्री पर चलाना चाहिए?

मानसून का सीजन ऐसा होता है जब हल्की ठंड भी लगती है और उमस भी बनी रहती है। इस मौसम में बिना एसी चलाए नींद नहीं आती और चलाने पर सर्दी-जुकाम का डर बना रहता है। बारिश होने पर ठंडक हो जाती है लेकिन हवा में नमी बन जाती है, जिसके कारण घर के अंदर उमस वाली गर्मी लगती है। ऐसे में हर कोई एसी चलाकर ठंडी हवा में बैठना पसंद करता है। गर्मियों में हम एसी को कम टेंपरेचर पर चलाते हैं लेकिन बारिश होने पर कई लोग समझ नहीं पाते कि आखिर एयर कंडीशनर को कितने डिग्री पर सेट करें। टेंपरेचर सही सेट न होने के कारण कमरे में नमी बनी रहती है और साथ ही सर्दी-खांसी होने का डर भी रहता है। तो चलिए आपको इस सीजन में एसी कितने डिग्री पर चलाएं, जिससे उमस से राहत मिले और बिजली का बिल भी कम आए।
मानसून में एसी का सही मोड कौन सा होता है?
बारिश के मौसम में तापमान भले ही ज्यादा न हो लेकिन हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। यही कारण है कि मानसून में सबसे ज्यादा परेशानी उमस की रहती है। ऐसे में AC हमेशा कूल मोड पर चलाना सही नहीं होता और इसी से जुकाम-खांसी की समस्या हो जाती है। मानसून सीजन में एसी को ड्राई मोड पर रखना सबसे सही माना जाता है। इससे कमरा ठंडा भी होता है और नुकसान भी नहीं करता।
AC में ड्राई मोड क्या होता है
हर AC के रिमोट में ड्राई मोड वाला ऑप्शन होता है, जिसमें ठंडा हवा निकलती है और उसी से कमरा ठंडा बना रहता है। इससे कमरे में नमी नहीं होती और चिपचिपाहट भी दूर रहती है। इस मोड पर एसी चलाने का फायदा ये होता है कि इसमें कंप्रेसर लगातार नहीं चलता और बिजली की बचत हो जाती है।
कितने डिग्री पर चलाएं AC
अगर आप ड्राई मोड पर एसी नहीं चला रहे हैं, तो उसे 24 से 25 डिग्री पर चलाना सबसे बेहतर है। ऐसे में एसी धीरे-धीरे कूलिंग करता रहेगा और इसमें ज्यादा ठंड भी नहीं लगती है। साथ ही बिजली की खपत भी कम होगी। जब लगे कि ज्यादा कूलिंग हो गई है तो आप एसी में फैन मोड भी चला सकते हैं।
AC चलाते समय बिजली बिल बचाने के 4 आसान तरीके
- तापमान को हमेशा 24-26 डिग्री के बीच में ही रखें। ज्यादा कम तापमान पर एसी चलाने से कंप्रेसर पर दवाब पड़ता है और इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। सही कूलिंग और बिजली बचाने के लिए सही डिग्री पर ही एयर कंडीशनर चलाएं।
- मानसून में ड्राई या फैन मोड पर एसी चलाने से कूलिंग भी होगी और बिजली की खपत भी कम होगी। साथ ही कमरे में नमी या उमस नहीं बनेगी। कूल मोड का ऑप्शन रिमोट में दिखेगा।
- AC का फिल्टर हर 15 दिन में साफ करें, जिससे वह सही से कूलिंग कर पाए। फिल्टर गंदा होने पर एसी की मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इसी वजह से बिजली का बिल भी बढ़ता है। साथ ही कंप्रेसर पर प्रेशर पड़ता है।
- जब भी एसी चलाएं तो कमरे के दरवाजे, खिड़कियां बंद रखें। इससे ठंडी हवा बाहर नहीं निकलेगी और गर्म हवा भी अंदर नहीं आएगी। मानसून में नमी कमरे में जमा नहीं होगी। ऐसे में एसी जल्दी कूलिंग करेगा और लंबे समय तक इसे चलाना नहीं पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


