Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Wearing Foundation Every Day Can Harm Your Skin Must Read
त्वचा की दुश्मन बन सकती है रोजाना फाउंडेशन लगाने की आपकी आदत, कैसे बचें?

त्वचा की दुश्मन बन सकती है रोजाना फाउंडेशन लगाने की आपकी आदत, कैसे बचें?

संक्षेप:

फाउंडेशन रोजाना लगाने से स्किन पर एक स्मूद और फ्लॉलेस लुक जरूर मिलता है, लेकिन लगातार उपयोग से त्वचा पर कई तरह के दुष्प्रभाव भी दिखने लगते हैं। जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार इसके नुकसान और बचाव के तरीके।

Dec 11, 2025 11:33 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फाउंडेशन चेहरे को तुरंत ग्लोइंग और ईवन टोन देने का सबसे आसान तरीका है इसलिए कई महिलाएं इसे रोजाना इस्तेमाल करती हैं। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि लगातार फाउंडेशन लगाने से स्किन की नैचुरल हेल्थ पर असर पड़ने लगता है। इसके कारण पोर्स ब्लॉक होते हैं, ऑयल बैलेंस बिगड़ता है और समय से पहले एजिंग के संकेत भी दिखाई दे सकते हैं। इसलिए इसके साइड इफेक्ट्स जानना और उनसे बचने के उपाय अपनाना बहुत जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पोर्स का क्लॉग होना: फाउंडेशन की लेयर त्वचा पर एक कोट बनाकर गंदगी और ऑयल को भीतर फंसा देती है, जिससे व्हाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स और एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। खासतौर पर ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन वाले लोग इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

स्किन का ड्राई और डल होना: कुछ फाउंडेशन में ऐसे केमिकल्स और अल्कोहल बेस्ड इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो रोजाना इस्तेमाल करने पर त्वचा की नमी को कम कर देते हैं। इससे त्वचा खिंची-खिंची, बेजान और पैची दिखाई देने लगती है।

स्किन इरिटेशन और एलर्जी: सुगंध, प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल कलर त्वचा पर रिएक्शन कर सकते हैं जिससे लालपन, खुजली या रैशेस हो सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वाली महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।

प्री-मैच्योर एजिंग: लंबे समय तक फाउंडेशन का उपयोग प्री-मैच्योर एजिंग को भी बढ़ा सकता है। केमिकल-बेस्ड प्रोडक्ट्स स्किन बैरियर को कमजोर करते हैं जिससे महीन रेखाएं और झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं।

दुष्प्रभाव कैसे कम करें?

ये भी पढ़ें:रोज मस्कारा लगाती हैं? आपकी आंखें चुपचाप सह रही हैं ये नुकसान
  1. हमेशा स्किन-टाइप के अनुसार फाउंडेशन चुनें: ऑयली स्किन वालों के लिए ऑयल-फ्री या मैट फाउंडेशन, जबकि ड्राई स्किन वालों के लिए हाइड्रेटिंग फॉर्मूला सही रहता है।
  2. मेकअप लगाने से पहले प्राइमर जरूर लगाएं: प्राइमर एक सुरक्षा परत बनाता है जिससे फाउंडेशन सीधे स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता और पोर्स ब्लॉक होने की संभावना कम होती है।
  3. डेली मेकअप के लिए लाइटवेट या BB/CC Cream चुनें: हैवी फाउंडेशन को रोजाना लगाने से बचें। BB/CC क्रीम स्किन को हल्का कवरेज देती है और स्किन सांस ले पाती है।
  4. मेकअप को रात में कभी ना छोड़ें: डबल क्लींजिंग करें, पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर, फिर फोमिंग क्लीनजर से साफ करें जिससे पोर्स में फाउंडेशन जमा ना रहे।
  5. मॉइश्चराइजिंग: नियमित मॉइश्चराइजिंग और विटामिन-E तथा न्यासिनामाइड जैसे तत्व स्किन को मजबूत बनाकर इरिटेशन कम करते हैं।
  6. मेकअप-फ्री भी रहें: हफ्ते में 1–2 दिन स्किन को आराम दें ताकि वह खुद को हील कर सके और खुलकर सांस ले सके।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।