Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़water heater 6 safety tips in winter for gas and electric geyser to avoid accident and deaths
सर्दी में गीजर के इस्तेमाल में ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां, 6 सेफ्टी टिप्स बचा सकते हैं जान

सर्दी में गीजर के इस्तेमाल में ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां, 6 सेफ्टी टिप्स बचा सकते हैं जान

संक्षेप:

geyser Safety Tips: सर्दियों में ज्यादातर घरों में नहाने का पानी गरम करने के लिए गीजर का इस्तेमाल होता है। गीजर गैस वाला हो या इलेक्ट्रिक वाला, अगर आपने सावधानी नहीं रखी तो बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

Dec 16, 2025 09:33 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियां शुरू होते ही गीजर से होने वाली मौतें दिल दहलाने लगती हैं। गैस गीजर हो या बिजली वाला गीजर दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। इनके इस्तेमाल में होने वाली जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल उपयोगी है। इसे दुर्घटना ना हो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए। इलेक्ट्रिक गीजर में जहां करंट लगने का खतरा होता है वहीं गैस वाले गीजर से दम घुटने से जान जा सकती है। यहां जानें क्या सावधानियां आपकी और परिवार की जान बचा सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गैस वाले गीजर में क्या रखें सावधानी

गीजर से दुर्घटना की खबरें हर साल आती हैं। सर्दी में गीजर बड़ी मुश्किल आसान बना देता है तो खतरा भी है। गैस वाला गीजर सस्ता पड़ता है और बिजली ना होने पर भी इसका इस्तेमाल आसान रहता है। हालांकि इसमें भी खतरा है जानें इससे कैसे बचा जा सकता है।

1. गैस वाले गीजर से कार्बन मोनोऑक्साइड निकलती है। इससे एयर पलूशन का खतरा होता है। अगर आपके बाथरूम में ये गीजर है तो ध्यान रखें की बाथरूम बड़ा और थोड़ा हवादार हो।

2.गैस वाला गीजर लगाया है तो बाथरूम में एग्जॉस्ट जरूर लगाएं।

3.गैस वाले गीजर को इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स से दूर रखें।

इलेक्ट्रिक गीजर में क्या रखें सावधानी

अगर आपके बाथरूम में इलेक्ट्रिक गीजर है तो नहाने से 10 मिनट पहले इसे ऑन कर दें। जब नहाने जाएं तो स्विच को ऑफ कर दें। 10 से 20 मिनट में पानी गरम हो जाता है आपको नहाते वक्त गीजर चालू रखने की जरूरत नहीं है।

1.कई बार लोग नहाते वक्त गीजर खोलते या बंद करते रहते हैं। ऐसी गलती ना करें गीले होने की वजह से आपको करंट लग सकता है। अगर आप गीजर पहले बंद करना भूल गए हैं तो नहाने के बाद भी गीले हाथ से स्विच बोर्ड को ना छुएं।

2.गीजर ऑन करके नहाने से शॉवर या टैप में भी करंट आ सकता है।

3.बाथरूम में इलेक्ट्रिक गीजर है तो आप घर पर एक टेस्टर रखें। हफ्ते-दस दिन में गीजर पर लगाकर चेक करते रहें कि कहीं करंट तो नहीं आ रहा। सिर्फ गीजर ही नहीं आप टेस्टर बाथरूम के सारे स्विचबोर्ड्स और नलों पर भी लगाकर देखें।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।