
वाशिंग मशीन में कपड़े ठीक से साफ नहीं होते तो जान लें कौन सी गलती दोहराते हैं
Washing Machine not washing clothes properly: काफी सारे लोगों को शिकायत रहती है कि उनके कपड़े वाशिंग मशीन में ठीक तरीके से साफ नहीं होते। जिसके लिए मशीन की गड़बड़ी नहीं बल्कि कपड़े धोने का तरीका जिम्मेदार होता है।
वॉशिंग मशीन का काम कपड़े धुलना है। इसके साथ ही महिलाओं का बहुत सारा काम आसान हो जाता है। क्योंकि कपड़े धुलने के पीछे लगने वाली मेहनत और समय की बचत जो होती है। लेकिन काफी सारे लोगों को शिकायत रहती है कि इसमे कपड़े अच्छे तरीके से साफ नहीं होते और दाग-धब्बों के अलावा गंदगी भी दूर नहीं होती। साथ ही कपड़े नहीं चमकते। दरअसल, इसका कारण वॉशिंग मशीन की खराबी नहीं होती बल्कि गलत तरीके से कपड़े मशीन में डालना होता है। जान ले मशीन में कपड़े पूरी तरह से साफ ना होने के लिए कौन से कारण होते हैं।

ओवरलोड करना
अक्सर लोग एक साथ ढेर सारे कपड़े मशीन में डाल देते हैं। जिसकी वजह से मशीन ओवरलोड हो जाती है। नतीजा कपड़ों को घूमने और क्लीन होने की जगह नहीं मिलती। जिसकी वजह से कपड़ों पर लगे दाग-धब्बे साफ नहीं होते और चमकते नही है।
कैसे चेक करें ओवरलोड कपड़े
मशीन में कपड़े कितने डालने है इसके लिए वाशिंग मशीन का वजन चेक करें। जैसे मशीन की कैपेसिटी 6 किलो की है तो इसका मतलब है कि उसमे 12 कपड़े एक बार में डाले जाएं। इससे ज्यादा होने पर मशीन ओवरलोड होगी और कपड़े ठीक से साफ नहीं होगे।
पानी की कमी
कपड़े डालने के साथ ही मशीन में पर्याप्त मात्रा में पानी डालने की भी जरूरत होती है। अगर पानी कम होगा तो भी कपड़े ठीक से साफ नहीं होंगे। कई बार साबुन के धब्बे कपड़ो पर रह जाते हैं, जो दिखने में भद्दे लगते हैं।
साबुन की कमी
कपड़ों के साथ साबुन की मात्रा भी सही होनी चाहिए। ज्यादा गंदे कपड़े हैं तो डिटर्जेंट को थोड़ी ज्यादा मात्रा में डालना चाहिए। जिससे कपड़े अच्छी तरह से साफ हों।
ज्यादा गंदे और कम गंदे कपड़े मिक्स कर देना
काफी सारे लोग अक्सर ये गलती दोहराते हैं। ज्यादा गंदे और मैले कपड़ों को कम गंदे कपड़ों के साथ मिलाकर डाल देते हैं। जिसकी वजह से एक की गंदगी दूसरे कपड़े को भी गंदा कर देती है। जैसे कि रोजमर्रा के कपड़ों के साथ मोजे डाल देना या फिर बाहर आने-जाने वाले कपड़े डालना।
मशीन की सफाई करें
कपड़े साफ करने वाली मशीन के बकेट की सफाई भी जरूरी होती है। इसके कोने-कोने में गंदगी बैठी होती है। जो पानी और साबुन के साथ कपड़ों में जम जाती है। इसलिए समय-समय पर वाशिंग मशीन के बकेट को भी साफ करें।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


