काम की बात: अलर्ट! अचानक नहीं फटता AC, आग लगने से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत, 90% लोग कर देते हैं नजरअंदाज
Warning Signs Before AC Blast: गर्मियों में AC राहत तो देता है, लेकिन छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा भी बन सकती है। AC ब्लास्ट होने से पहले कुछ संकेत देता है, जिन्हें समय पर पहचानकर दुर्घटना से बचा जा सकता है।

भीषण गर्मियों में एसी आजकल हर घर की जरूरत बन चुका है। ये जितना सुविधाजनक है, उतनी ही खतरनाक भी साबित हो सकता है अगर समय रहते ध्यान ना दिया जाए। आय दिन आप भी खबरें सुनते रहते होंगे जहां एसी ब्लास्ट होने से घर में आग लगना और कई गंभीर मामलों में तो मौत तक कि खबर आती है। ऐसे में घबराने से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है। यहां ये समझना जरूरी है कि एसी में आग कोई अचानक नहीं लगती है। ब्लास्ट होने से पहले एसी कुछ संकेत देता है, जिन्हें अगर समय से पहचान लिया जाए तो खतरा टाला जा सकता है। आइए ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में जानते हैं, जो एसी ब्लास्ट होने से पहले देखने को मिलते हैं।
संकेत 1: एसी से अचानक गर्म हवा आना
अगर आपके एसी से अचानक तेज गर्म हवा आने लगे तो उसे तुरंत स्विच ऑफ कर देना चाहिए। एसी जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है या उसमें से बहुत तेज गर्म हवा निकल रही है, तो यह खतरे का संकेत हो सकती है। कई बार गैस लीकेज, गंदगी जमा होने या फैन खराब होने के कारण एसी ओवरहीट होने लगता है, जिससे आग लगने और ब्लास्ट होने का रिस्क भी बढ़ जाता है।
संकेत 2: एसी से जलने जैसी बदबू आना
एसी इस्तेमाल करते हुए अगर अचानक से आपको वायर या प्लास्टिक के जलने की बदबू आ रही है, तो तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए। यह वायरिंग में खराबी, शॉर्ट सर्किट या अंदरूनी पार्ट्स के ज्यादा गर्म होने का संकेत हो सकता है। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एसी को तुरंत ऑफ कर के तुरंत जांच करवानी चाहिए।
संकेत 3: किसी तरह का धुआं या स्पार्किंग नजर आना
अगर एसी इस्तेमाल करते हुए किसी तरह का धुआं दिखाई दे रहा है, तो तुरंत सावधान होने की जरूरत है। ऐसे में आपको एसी के साथ-साथ घर का मेन स्विच भी बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा अगर एसी ऑन करने पर किसी तरह की स्पार्किंग दिखाई दे या घर का MCB बार-बार ट्रिप होने लगे, तो ये इलेक्ट्रिक फॉल्ट का संकेत हो सकता है। इसे बिल्कुल भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए।
संकेत 4: एसी चलते हुए अजीब सी आवाज आना
अगर एसी चलते हुए अजीब सी आवाजें आ रही हैं, तो इन्हें नॉर्मल बिल्कुल नहीं समझना चाहिए। ऐसी असामान्य आवाजें अक्सर अंदर के किसी पार्ट की खराबी का संकेत हो सकती हैं। खासकर कंप्रेसर की खराबी के कारण ऐसी आवाजें सुनाई देती हैं। ऐसे में आपको तुरंत एसी को ऑफ करना चाहिए और जांच करवानी चाहिए।
संकेत 5: गैस लीकेज के संकेत दिखना
अगर आपका एसी ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है, पाइप पर बर्फ जम रही है या अजीब सी गंध आ रही है, तो ये गैस लीकेज का संकेत हो सकता है। गैस लीकेज की वजह से एसी ओवरहीट हो सकता है, जिससे आग लगने और ब्लास्ट होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
(Image Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


