कढ़ाही कितनी भी काली या जंग लगी हो, पानी में ये 3 चीजें मिलाकर उबाल दो! नई जैसी चमक उठेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cleaning Tips: अगर आपकी कढ़ाही भी रेगुलर इस्तेमाल से काली हो गई है या जंग लग गया है, तो ये एक ट्रिक आपको नोट कर लेनी चाहिए। इसे रगड़ने की आपकी काफी मेहनत बच जाएगी और कढ़ाही बिल्कुल नए जैसी चमक उठेगी।

Cleaning Tips

रसोई में कढ़ाही का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। सब्जी बनाने से ले कर पूड़ी-पकौड़ी तलने तक; अधिकतर चीजें कढ़ाही में ही बनाई जाती हैं। इसलिए जाहिर है ये गंदी भी काफी जल्दी होती है। खासकर अगर लोहे की कढ़ाही है तो कुछ दिनों में ही इसका रंग बिल्कुल काला पड़ने लगता है और कई बार तो जंग भी लग जाता है। इसे कितना भी डिशवॉश लिक्विड से रगड़ लो लेकिन साफ ये बिल्कुल नहीं होती। ये देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। अब सवाल है कि इसे कैसे साफ करें? तो चलिए इसी से जुड़ा एक सिंपल सा हैक जान लेते हैं, जो इंस्टाग्राम पर काफी लोगों को पसंद आ रहा है। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस गर्म पानी में कुछ चीजें पकानी हैं, लोहे की कढ़ाही कितनी भी काली, गंदी या जंग लगी हो; नई जैसी चमक उठेगी।

इस ट्रिक से साफ करें गंदी से गंदी कढ़ाही

लोहे की कढ़ाही जलकर काली हो गई हो या उसमें जंग लग गया हो, महंगे डिशवॉश या क्लीनर से ये साफ नहीं होने वाली। इसके लिए आपको एक सिंपल सी ट्रिक फॉलो करनी है, चीजें आपकी रसोई में ही मौजूद हैं। इसे साफ करने के लिए आपको नमक, डिटर्जेंट पाउडर और नींबू की जरूरत होगी। कढ़ाही ज्यादा ही गंदी है तो आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लोहे की गंदी कढ़ाही को चमकाने की ट्रिक

लोहे की कढ़ाही को साफ करने के लिए सबसे पहले इसे गैस पर चढ़ाएं और इसमें 2 से 3 गिलास पानी भरें। पानी को गर्म होने दें, जैसे ही ये तेज गर्म हो जाए तो इसमें एक चम्मच नमक और एक चम्मच कोई भी डिटर्जेंट पाउडर एड कर दें। आप चाहें तो एक चम्मच बेकिंग सोडा भी एड कर सकते हैं, इससे कालापन काफी हद तक खत्म हो जाता है। अब एक नींबू लें और उसे बीच से काटकर पानी में निचोड़ दें। अब नींबू के टुकड़े भी इसी घोल में डाल दें।

इस घोल को मीडियम टू हाई फ्लेम पर 4-5 मिनट के लिए पकने दें। जैसे ही ये पकता रहेगा, वैसे ही इसमें झाग बनाना शुरू हो जाएंगे। ये ऊपर की तरफ आए तो इसे आप चम्मच से मिक्स कर सकते हैं। जब ये मिक्सचर अच्छे से पक जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें और इस घोल को किसी अलग बर्तन में निकालकर रख दें।

इस तरह स्क्रब कर के साफ करें कढ़ाही

जब कढ़ाही हल्की गर्म रहे तो मिक्सचर में डाले गए नींबू की मदद से ही इसे एक बार अच्छी तरह स्क्रब कर लें। नींबू से चारों तरफ रगड़ने के बाद बर्तन धोने वाला स्क्रब लें और अच्छी तरह रगड़ते हुए कढ़ाही साफ कर लें। कुछ ही मिनटों में सारा कालापन निकलना शुरू हो जाएगा। कढ़ाही की तली में अक्सर कालापन ज्यादा होता है, इसके लिए थोड़ा सा बनाया हुआ घोल इसमें डालें और स्क्रब से 1-2 मिनट के लिए रगड़ें, कढ़ाही एकदम साफ हो जाएगी। अब इसे नॉर्मल पानी या डिशवॉश की मदद से एक बार धो लें, नए जैसी चमकने लगेगी।

काम की टिप: लोहे की कढ़ाही में दोबारा जंग ना लगे इसके लिए इसे अच्छी तरह से पोंछकर रखें। साथ ही थोड़ा सा सरसों का तेल भी अप्लाई कर दें, इससे जंग नहीं लगेगा।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।