ड्राई क्लीन के ₹1000 रुपए बचेंगे! गंदे से गंदा सोफा साफ करने का ये 1 तरीका सीख लें
Dirty Sofa Cleaning Hack: फैब्रिक सोफा रखा-रखा गंदा हो गया है और आपको समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे क्लीन करें, तो ये वायरल हैक एक बार जरूर ट्राई करें। इससे सोफे के दाग भी साफ हो जाएंगे और गंदी बदबू भी।

घर में साफ-सफाई में कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें देखकर समझ ही नहीं आता कि साफ कैसे करें। अगर आपके घर में फैब्रिक सोफा है, तब तो आपके साथ भी ये सिचुएशन हुई ही होगी। कितना भी महंगा सोफा ले लो, समय के साथ इसपर धूल-मिट्टी जम ही जाता है, जिसे साफ करना नामुमकिन लगता है। अब ये महंगी चीजें बार-बार तो चेंज नहीं कर सकते। ऐसे में प्रोफेशनल क्लीनिंग ही एक ऑप्शन समझ आता है, जो काफी महंगा पड़ता है और फिर सोफे को दोबारा गंदा होने में भला कितने दिन लगते हैं। तो क्यों ना इसे साफ करने का कोई देसी जुगाड़ ही ढूंढ लिया जाए, जिससे आप जब चाहें सोफा साफ कर लें और कोई झंझट ना उठाना पड़े। आज ऐसी ही कुछ टिप्स हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
सोफा क्लीन करने का ये वायरल हैक जरूर ट्राई करें
फैब्रिक सोफा काफी जल्दी गंदा हो जाता है। खासतौर से अगर इसका रंग लाइट है, तब तो आफत है। ऐसे में ये इंटरनेट का ये वायरल हैक आपके बड़े काम आ सकता है। इसके लिए एक बाउल में हल्का गर्म पानी लें, उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और कोई भी माइल्ड शैंपू मिला दें, फिर अच्छे से घोल लें।
इसके बाद आपको एक तौलिया लेनी है। कोई भी टॉवल जो आप इस्तेमाल ना करती हों, उसे साफ-सफाई के लिए यूज में ला सकती हैं। अब तौलिया को इस सोडा और शैंपू वाले पानी में अच्छे से डुबोएं और पूरी तरह निचोड़ दें। आप तौलिया को फैलाकर रखें, फिर इसके ऊपर कोई भी बड़ा ढक्कन या कटोरी रखें। अब टॉवल लपेटकर इसे पूरी तरह रैप कर लें। आपका सोफा क्लीनर टूल तैयार है।
कैसे इस्तेमाल करें: आपको बस इसे सोफे पर फेरते हुए अच्छी तरह क्लीन कर लेना है। ये सोफे की सारी धूल मिट्टी को अपने अंदर एब्जॉर्ब कर लेगा। बीच-बीच में इसे पानी में दोबारा डुबोकर निचोड़ लें, ताकि गंदगी भी निकल जाए और सोडा-शैंपू वाला घोल भी लग जाए। इससे सोफा एकदम क्लीन हो जाएगा और साथ ही गंदी बदबू भी दूर हो जाएगी।
जिद्दी दाग के लिए करें ये छोटा सा बदलाव
अगर आपके सोफे पर किसी चीज के जिद्दी दाग लग गए हैं, तो आप बेकिंग सोडा और शैंपू के साथ थोड़ा सा सफेद सिरका (विनेगर) भी मिला सकती हैं। सिरका जिद्दी दाग हटाने में हेल्प करता है और साथ ही बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद करता है। हालांकि ये बिल्कुल थोड़ी सी मात्रा में ही लें, वरना सोफे के कलर और फैब्रिक पर असर पड़ सकता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


