बालकनी-खिड़की में लगे खिसकाने वाले दरवाजे टाइट हो गए तो करें सफाई, मिनटों में स्लाइड होंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cleaning Tips: घर के वॉर्डरोब, खिड़की, बाथरूम और स्टोररुम में कई बार जगह बचाने के लिए फ्लैट वाले बिल्डर स्लाइड वाले डोर को घरों में लगा देते हैं। लेकिन इसकी सफाई कई बार मुश्किल हो जाती है। इसलिए ये वायरल क्लीनिंग हैक जान लें।

स्लाइडर डोर कैसे साफ करें

आजकल फ्लैट्स वगैरह में जहां कम जगह में बालकनी, खिड़की और दरवाजे निकले होते हैं। उन जगहों को और भी सुविधाजनक ढंग से बनाने जिससे ज्यादा से ज्यादा जगह निकल आए इसलिए स्लाइड वाले दरवाजे लगाए जाते हैं। बालकनी का दरवाजा हो या फिर खिड़की का दरवाजा, कांच के साथ अटैच फ्रेम वाला दरवाजा बनकर आता है। जिसमे चौखट के साथ दरवाजे ऐड होते हैं और ये दरवाजे पूरा खुलने की बजाय खिसकर खुलते हैं, जिससे जगह खराब ना हो। लेकिन बारिश के सीजन में अक्सर ये स्लाइड वाले दरवाजे टाइट हो जाते हैं। कारण है गंदगी, जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है।

स्लाइड वाले दरवाजे को साफ करने का तरीका

स्लाइड करने वाले दरवाजे तभी तक आसानी से बंद होते हैं जब तक इनके स्लाइट्स में गंदगी और धूल-मिट्टी ना फंस जाए। खासतौर पर बारिश में जब पानी की बूंदों के साथ धूल-मिट्टी फंसती है, जिससे स्लाइडर डोर पूरी तरह से खिसक ही नहीं पाते। इन डोर के बीच में फंसी गंदकी को कई तरीके से साफ करने की कोशिश की जाती है। लेकिन फिर भी ये पूरी तरह से क्लीन नहीं होते। ऐसे में ये छोटा सा हैक आपकी मदद सकता है।

स्लाइडर डोर को साफ करने का सबसे आसान हैक

स्लाइडर डोर जिस फ्रेम में लगा होता है, उसमे छोटे पहिए डोर में लगे होते हैं। जब इनके आसपास धूल-मिट्टी जम जाती है तो ये चल नहीं पाते। बस इस धूल मिट्टी को साफ करने का कमाल का हैक नोट कर लें। कई सारे टिश्यू पेपर लें। दरवाजे या खिड़के के पल्ले को पूरा खोल दें। टिश्यू पेपर स्लाइडर डोर के नीचे खिसकाने वाले हिस्से पर बिछाकर ऊपर से साबुन का घोल वाला लिक्विड या विनेगर और साबुन वाला तैयार घोल छिड़कें। जिससे पूरा टिश्यू भीग जाए।

बस सारे टिश्यू को स्लाइडर के नीचे वाले फ्रेम पर हाथों की मदद से दबा दें, जिससे ये स्लाइडर पर चिपक जाए। बस अब डोर को तेजी से खिसकाकर बंद करें। ऐसा करने से टिश्यू जो डोर पर रखा है उसम ढेर सारा क्लीनिंग सॉल्यूशन डाला गया है, दरवाजे को खिसकाने से एक साथ सारी गंदगी को गहराई से निकालकर समेट देगा। जिससे डोर आसानी से चलने लगेगा। इन दिनों स्लाइडर डोर साफ करने का ये नुस्खा काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर आपके घर में भी कोई डोर खिसकाकर बंद करने वाला हो या फिर छोटे शहरों में शटर या चैनल लगे होते हैं तो उसके स्लाइडर वाले फ्रेम को साफ करने के लिए ये हैक ट्राई करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।