Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़useful hack to stop cold air coming from window corners in room during winter
कमरे को ठंडा कर देती है खिड़की से आ रही हवा तो रोकने की जान लें ये ट्रिक

कमरे को ठंडा कर देती है खिड़की से आ रही हवा तो रोकने की जान लें ये ट्रिक

संक्षेप:

Hack to stop cold air coming from the corners of windows: सर्दियों के मौसम में खिड़कियों के कोनों से आ रही ठंडी हवा को रोकने में मुश्किल होती है तो ये आसान सा हैक जरूर जान लें। जिससे कोनों से आ रही ठंडी हवा को रोककर कमरा गर्म रखा जा सकता है।

Wed, 29 Oct 2025 11:15 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोग अपने घर को विंड प्रूफ बनाने में लग जाते हैं। खिड़कियों, रोशनदान के शीशे और दरवाजे बंद करने के बाद भी अक्सर छोटे और महीन गैप से ठंडी हवा कमरे में घुसती है। जिससे पूरा घर ठंडा हो जाता है। सर्दियों में ये ठंडी हवा अक्सर लोगों को परेशान करती है। ऐसे में ये कमाल का हैक बड़े काम आने वाला है। जान लें खिड़कियों को सील पैक विंड प्रूफ बनाने का ये हैक।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खिड़कियों से आ रही ठंडी हवा रोकने का तरीका

अक्सर खिड़कियों और रोशनदान के दरवाजों या पल्लों को बंद करने के बाद नीचे या बीच में हल्की जगह बची रह जाती है। जिससे हवा कमरे में आसानी से आती है और कमरा ठंडा ही बना रहता है। इस हवा को रोकने के लिए कितने ही पर्दे और कंबल लगा दिए जाएं लेकिन कुछ खास असर नहीं होता। और अगर आप अखबार लगाकर हवा रोकते हैं तो काफी झंझटभरा काम हो जाता है। ऐसे में ये कमाल की ट्रिक बड़ी मदद कर सकती है।

कमरे में आ रही ठंडी हवा रोकने की ट्रिक

खिड़कियों के पल्ले बंद करने के बाद भी छोटे दराजों से आ रही हवा को रोकने के लिए क्लिंज रैप फिल्म का इस्तेमाल करें। किचन में रैप करने वाली जो पॉलीथिन की शीट है। उसकी मदद से इसे रोका जा सकता है। मार्केट से एक शीट क्लिंज फिल्म की लाएं और उसे खिड़कियों के पल्लों के नीचे और दोनों पल्लों के बीच में लगा दें और फिर दरवाजों को बंद कर दें। ऐसा करने से खिड़की पूरी तरह से रैप हो जाएगी और विंड प्रूफ बन जाएगी। इस पॉलीथिन को लगाने के बाद महीन दराज बंद हो जाएंगे और ठंडी हवा आना भी रुक जाएगी। तो इस सर्दी के मौसम में कमरे में अगर ठंडी हवा आना बंद नहीं हो रही तो ये ट्रिक जरूर ट्राई करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।