
तुलसी विवाह के लिए चाहिए हरा-भरा पौधा, तेजी से बढ़ने में मदद करेंगे ये 7 टिप्स
Tulsi Vivah 2025 : कई बार देखा जाता है कि तुलसी का पौधा सर्दी के मौसम में अकसर सूखने या सड़ने लगता है। इतना ही नहीं उसकी ग्रोथ भी अच्छी नहीं होती है। अगर आपके साथ भी यह परेशानी आ रही है तो आपको तुलसी के पौधे की अच्छी ग्रोथ और उसे हरा-भरा रखने के लिए ये 5 असरदार टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
Tips To Grow Tulsi Plant Faster : हिंदू धर्म में तुलसी विवाह 2025 (Tulsi Vivah 2025) का बेहद खास महत्व माना जाता है। यह शुभ दिन हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी देवउठनी एकादशी ( Devuthani Ekadashi 2025) को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु, जो चार माह के शयन के बाद जागते हैं, उनका विवाह तुलसी देवी (वृंदा) के साथ संपन्न होता है। तुलसी के पौधे को आयुर्वेद में औषधि के रूप में माना जाता है, जबकि पौराणिक कथाओं में भी इसका बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि तुलसी का पौधा सर्दी के मौसम में अकसर सूखने या सड़ने लगता है। इतना ही नहीं उसकी ग्रोथ भी अच्छी नहीं होती है। अगर आपके साथ भी यह परेशानी आ रही है तो आपको तुलसी के पौधे की अच्छी ग्रोथ और उसे हरा-भरा रखने के लिए ये 7 असरदार टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

सही तुलसी के पौधे का चयन करें
तुलसी की कई किस्में होती हैं जैसे कि राम तुलसी, कृष्ण तुलसी और वन तुलसी। तुलसी की अच्छी ग्रोथ के लिए राम तुलसी को सबसे बेहतर माना जाता है।
कैसी मिट्टी चुनें-
तुलसी के लिए हमेशा हल्की, उपजाऊ और पानी निकालने वाली मिट्टी सबसे अच्छी होती है।
अच्छी धूप-
तुलसी को रोजाना 4 से 6 घंटे धूप में रखना चाहिए। अगर घर में धूप कम आती है तो पौधे को बालकनी या खिड़की के पास रखें।
पानी देना सीखें-
तुलसी के पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी ना डालें। ऐसा करने से तुलसी के पौधे की जड़ गलने लगेंगी। गर्मी में रोज एक बार और सर्दी में हर 2-3 दिन में पौधे को पानी दें। ध्यान रखें कि मिट्टी सूखी लगे तभी पानी डालें।
नियमित छंटाई करें-
जब पौधा 5-6 इंच का हो जाए तो उसकी ऊपर की नई पत्तियां हल्के हाथों से तोड़ें। इससे नई शाखाएं निकलेंगी और तुलसी ज्यादा घनी होगी।
कीड़ों से करें बचाव-
तुलसी के पौधे में हर हफ्ते एक बार नीम के तेल का स्प्रे करें। यह पौधे को कीड़ों से बचाएगा और पत्तियों को चमकदार रखेगा।
खाद डालें-
हर 15 दिन में तुलसी के पौधे में ऑर्गेनिक खाद डालें। केले के छिलके का पानी, गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट और नीम की खली तुलसी की अच्छी ग्रोथ लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




