तुलसी का पौधा घना नहीं हो रहा तो माली ने बताई बहुत ही सिंपल ट्रिक, जरूर करें फॉलो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tulsi Plant: तुलसी का पौधा अधिकतर हिंदू घरों में होता है। लेकिन अक्सर पौधा सूख जाता है या फिर घना नहीं होता। अगर आपके तुलसी की भी यहीं प्रॉब्लम है तो उसे घना बनाने के लिए माली की बताई ये सिंपल ट्रिक जरूर अपनाएं।

तुलसी का पौधा घना नहीं हो रहा तो माली ने बताई बहुत ही सिंपल ट्रिक, जरूर करें फॉलो

तुलसी का पौधा लगभग हर हिंदू घर में होता है। लेकिन ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि उनका पौधा नर्सरी से लाकर गमले में लगाने के बाद बढ़ता तो है लेकिन कुछ समय बाद सूख जाता है। या फिर पौधा घना नहीं होता। अगर आपके घर में गमले में लगी तुलसी के साथ ऐसा ही होता है और आप हर साल छह महीने में नया पौधा खरीदकर लाते हैं तो माली की ये सिंपल सी टिप्स जरूर याद रखें। जो आपके पौधे को घना बनाने में मदद करेगी।

तुलसी का पौधा घना बनाने के टिप्स

तुलसी का पौधा केवल एक डाल पर टिका है और लंबा हो रहा लेकिन घना नहीं हो रहा तो माली ने बहुत ही सिंपल सा तरीका बताया है। जिससे आपका तुलसी का पौधा भी घना होना शुरू हो जाएगा। साथ ही लंबे टाइम तक टिका रहेगा सूखेगा नहीं।

तुलसी के पौधे की कटिंग जरूर करें

तुलसी के पौधे को जब आप गमले में लगा चुके हैं और कुछ समय बाद वो बढ़ने लगा तो उसके ऊपरी भाग को काट दें।

साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि जब पौधा दो भाग में बंटकर बढ़ने लगे तो उसकी अलग हो चुकी डंठल को भी ऐसे ही ऊपर से काट दें। ऐसा करने से कुछ ही समय में तुलसी के पौधे में ढेर सारी डंठल निकलेंगी और पौधा लंबाई में बढ़ने की बजाय घना होना शुरू हो जाएगा।

तुलसी की मंजरी हटा देना है जरूरी

तुलसी की मंजरी को हटा देने के लिए माली अक्सर बता देते हैं। वहीं धार्मिक रूप से भी मान्यता है कि तुलसी की मंजरी मां तुलसी को कष्ट देती है इसलिए मंजरी तोड़कर हटा देना चाहिए। वहीं माली का भी कहना है कि तुलसी के ऊपरी भाग को हटा देने से ही वो तेजी से बढ़ती है। इसलिए प्लांट की कटिंग जरूरी है।

तुलसी को सूखने से कैसे बचाएं

  • तुलसी बार-बार सूख जाती है तो इससे बचने के लिए तुलसी को बहुत गर्मी या बहुत ठंडक से बचाने के साथ ही पानी डालने का भी ध्यान रखें।
  • पौधे को सीधे धूप लगने से बचाएं और हल्की धूप के बाद किसी छाया वाली जगह पर ही रखें। ऐसा करने से पौधा धूप से मरता नही है।
  • तुलसी के छोटे पौधे में बहुत ज्यादा जल ना डालें। पूजा के वक्त थोड़ा जल ही डालें। ज्यादा पानी तुलसी के नाजुक जड़ों को गला देता है। जिससे पौधा जल्दी से सूख जाता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।