टंकी में जमी काई को साफ करने के लिए अपनाएं ये 2 तरीके, इस सफेद चीज को लगाने से पानी भी रहेगा ठंडा

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

घर की छत पर लगी पानी की टंकी की लंबे समय तक सफाई ना की जाए तो उसमें काई, गंदगी जमा हो जाती है। अगर आपकी टंकी भी गंदी हो गई है, तो हम आपको बताएंगे उसे साफ करने के तरीके और उसका पानी ठंडा कैसे रखें।

टंकी में जमी काई को साफ करने के लिए अपनाएं ये 2 तरीके, इस सफेद चीज को लगाने से पानी भी रहेगा ठंडा

Home Water Tank Cleaning Tips: घर की पानी की टंकी को साफ रखना सिर्फ साफ-सफाई का नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सेहत का सवाल है। समय के साथ टंकी में काई, मिट्टी और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, जो पानी को गंदा कर सकते हैं। यही गंदा पानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने से पेट और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर गर्मी में गंदगी ज्यादा होती है और हम अक्सर टंकी की सफाई को टालते रहते हैं। अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के टंकी को साफ रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान और असरदार तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सफाई के साथ टंकी का पानी ठंडा कैसे रख सकते हैं, ये भी बताएंगे।

साफ करने के लिए 2 आसान तरीके

पानी की टंकी को साफ करने के लिए वैसे तो लोग इसके अंदर घुसकर साफ करने वाला तरीका भी अपनाते हैं। ब्रश या कपड़े के साथ अंदर जाकर रगड़कर साफ करें और फिर पानी भरकर उसे फेंक दें, लेकिन ये तरीका गर्मी में नहीं अपनाया जा सकता है। यहां पर आप 2 सबसे आसान तरीकों को जान लीजिए।

  • 1- फिटकरी वाला तरीका

सबसे पहले तो टंकी का पानी पूरा बाहर निकाल लें, जब ये पूरी खाली हो जाए तब इसमें फिटकरी का पाउडर छिड़क दें और थोड़ा सा साइड में भी लगा दें। अब आपको मजबूत ब्रश लेना है और अगर ब्रश ना हो तो डंडे में कपड़ा लपेटकर बांध लें। इसकी मदद से टंकी के किनारों पर जमा काई छुड़ाएं। फिटकरी डालने के बाद काई छुड़ाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। ये आसानी से साफ हो जाएगी। जब काई निकल जाए तब बाल्टी भरकर पानी इसमें डालें और टंकी का पानी फिर से बहा दें, आप मोटर चलाकर भी पानी भर सकते हैं। ऐसा करीब 2-3 बार करेंगे, तब टंकी बिल्कुल साफ हो जाएगी और फिटकरी की महक भी नहीं आएगी।

  • 2- नींबू-डिटर्जेंट ट्रिक

एक बाल्टी में डिटर्जेंट गुनगुने पानी में घोलें और इसमें 2-3 नींबू का रस या फिर सिरका डालकर घोल बनाइये। इस घोल को टंकी में डाल दीजिए और ब्रश की मदद से रगड़ें। इस घोल से काई भी साफ हो जाएगी और बाकि गंदगी भी निकलेगी। फिर वैसे ही 2-3 बार पानी भरकर बहाएं, ऐसा करने से डिटर्जेंट पूरी तरह से साफ होकर निकल जाएगा।

पानी को ठंडा रखने वाला तरीका

गर्मी के मौसम में दोपहर के 12 बजे तक ही पानी की टंकी का पानी धूप से गर्म होकर खौल जाता है। पानी इतना गर्म हो जाता है कि कई बार नहाने के दौरान भी पानी खौला हुआ मिलता है। इसके लिए आपको बाजार से चूना खरीदना है और हाथ में ग्लव्स पहनकर उसे टंकी पर लगाकर पुताई करनी है। चूना ठंडा होता है और ऊपर से सफेद ऐसे में धूप की तेज किरणें टंकी के अंदर के पानी को गर्म नहीं कर पाएंगी। छोटे शहरों और गांव में ये तरीका लोग अपनाते हैं। आप भी ट्राई करके देख लीजिए।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।