तांबे-पीतल के बर्तन पर लगाया है कभी आटे का लेप? रिजल्ट देख हो जाएंगे हैरान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cleaning Tips: तांबे-पीतल के बर्तन बहुत जल्दी ऑक्सीजाइज्ड हो जाते हैं और उनमे कालापन आ जाता है। ऐसे में इनकी सफाई समय और मेहनत दोनों मांगती है। लेकिन आटे का ये लेप अगर लगा दिया तो तांबा-पीतल की सफाई हो जाएगी आसान

तांबे-पीतल के बर्तन पर लगाएं आटे का लेप
तांबे-पीतल के बर्तन पर लगाएं आटे का लेप

तांबा-पीतल के बर्तन समय के साथ काले पड़ जाते हैं। इन पर ऑक्सीडाइजेशन तेजी से होता है। जिससे ये रखने से भी काले दिखने लगते हैं। अब अगर तांबे-पीतल के बर्तन काले हो गए तो गंदे लगने लगते हैं। इन्हें साफ करने के लिए काफी सारी मेहनत करनी पड़ती है। जब तक रगड़ा ना जाए तब तक आसानी से साफ ही नही होते और ना ही ये चमकते हैं। ऐसे में ये सिंपल सा तरीका बड़े काम का है। इस टिप्स की मदद से तांबे-पीतल के केवल बर्तन ही नहीं बल्कि भगवान मूर्तियां और सजावटी सामान भी फटाफट चमक जाते हैं और सफाई में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है।

तांबे-पीतल पर लगाएं आटे का लेप

किचन में रखी पीतल की परात हो या फिर पूजा घर में रखा तांबे का लोटा, अगर ये काला गंदा हो गया तो इसे साफ करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। इन पर लाख रगड़ने के बाद भी चमक नहीं आती तो बस आटे का लेप लगाकर देखें। इस आटे के लेप को बनाने के लिए बस रसोई में रखीं इन चार चीजों की जरूरत होगी।

दो चम्मच आटा

एक चम्मच हल्दी पाउडर

एक चम्मच नमक

आधा नींबू का रस

किसी बाउल में सबसे पहले गेंहू के आटे को लें। फिर उसमे हल्दी एक चम्मच, नींबू का रस और नमक आधा चम्मच के करीब नमक डालकर रख दें। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।

बस अब काले पीतल-तांबे के बर्तन पर इसको जैसे ही लगाएंगे तो सारे बर्तनों से कालापन निकलने लगेगा और बर्तनों की असली चमक नजर आने लगेगी।

बस तैयार पेस्ट को तांबे के बर्तन, मूर्ति, पूजा के तांबे के सामान पर लगाएं और आपको फौरन रिजल्ट नजर आ जाएगा।

पेस्ट को लगाकर हाथों से ही हटाते जाएं और देखेंगे सारे बर्तन बिना रगड़े, घिसे साफ होते जा रहे हैं।

बेसन का लेप भी करता है असर

वैसे अगर आप चाहें तो सफाई के लिए आटे की बजाय बेसन का लेप भी बनाकर बर्तनों पर अप्लाई कर सकते हैं। बेसन में नींबू और नमक को मिलाएं साथ ही हल्दी पाउडर डालकर तांबे को रगड़ देने से भी ये बिल्कुल नये जैसा चमक जता है।

तो ऑदत को बदल लें

तांबे या पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए अह आपको बहुत सारे टाइम की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिना घिसे और रगड़े मिनटों में सारे काले पड़े पीतल. तांबे के बर्तन साफ हो जाएंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।